योनो कृषि ऐप 2021 (YONO Krishi App 2021)
बहुत देर से किसानों द्वारा यह आवेदन किया जा रहा था कि उनके लिए एक कृषि एप तैयार की जाए, जहां पर उन्हें अपनी हर प्रकार की समस्या का समाधान मिल जाए और बैंक से लोन लेने के लिए बैंकिंग सुविधा भी प्राप्त हो जाए। किसानों की मांग के मुताबिक 15 अगस्त, 2020 को न्यू दिल्ली में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा “योनो कृषि एप” लांच की गई।
इस कृषि एप का फायदा किसानों को प्राप्त होगा। एप के द्वारा किसानों को बहुत सारी सुविधाएं प्राप्त होगी। किसान इसी एप के द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधा प्राप्त कर पाएंगे। इसके अलावा किसानों को बैंक में जाकर लोन की लिमिट बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि यह सारा काम इसी एप से हो जाएगा।
किसानों के लोन संबंधी कार्य को आसान बनाने के लिए और आसानी से गोल्ड लोन जैसी सहूलियत प्रदान करने के लिए इस ऐप को शुरू किया गया है। हर वर्ग से संबंधित किसान इस ऐप के माध्यम से आने वाली योजनाओं से अवगत हो पाएंगे और भरपूर फायदा उठा पाएंगे। इस ऐप के माध्यम से देश के 75 लाख किसानों को फायदा पहुंचाया जाएगा।

योनो कृषि ऐप 2021 का शुरू करने का उद्देश्य (YONO Krishi App 2021: Objectives)
किसानों को ऑनलाइन ही बैंकिंग सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके, खेती से संबंधित उन्होंने जो भी लोन ले रखा है या वह लोन लेना चाहते हैं; तो उन्हें यह सारी सुविधाएं बिना किसी बैंक के चक्कर काटे घर पर ही उपलब्ध हो जाए। यही उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस ऐप को शुरू किया गया है।
योनो कृषि ऐप 2021 की विशेषताएं (YONO Krishi App 2021: Features)
भाषा | योनो कृषि एप 10 भाषाओं में उपलब्ध है। |
सुरक्षा प्रबंधन | कोई भी किसान जब योनो कृषि एप में रजिस्ट्रेशन करता है, तो उसकी जानकारी इस ऐप में सुरक्षित रहती है।
उच्च गुणवत्ता वाला सुरक्षा सिस्टम इस ऐप में इस्तेमाल किया गया है। |
थ्री लेयर पासवर्ड | इस ऐप में प्रोफाइल की सिक्योरिटी के लिए 3 लेयर पासवर्ड तैयार किया गया है। |
बैंकिंग सुविधा | बैंक से संबंधित हर प्रकार की सुविधा इस ऐप में उपलब्ध करवाई गई है। |
गोल्ड लोन सुविधा | गोल्ड पर लोन लेने की सुविधा भी इस ऐप में शामिल की गई है। किसान इस सुविधा के माध्यम से गोल्ड पर लोन प्राप्त कर सकते हैं। |
योनो खाता | योनो कृषि एप में किसान अपना योनो खाता बना सकते हैं। |
योनो मंडी | यूनो मंडी सुविधा से किसानों को हर प्रकार की मंडीकरण की जानकारी प्राप्त हो जाया करेगी। मंडी में फसल की क्या कीमत है, इसकी सारी जानकारी इसी सुविधा के द्वारा मिल जाया करेगी। |
योनो मित्र | किसी भी प्रकार की जानकारी या कोई परामर्श लेने के लिए योनो मित्र सुविधा के द्वारा कृषि विशेषज्ञ से संपर्क किया जा सकता है और उनका परामर्श लिया जा सकता है। |
आसान ट्रांजैक्शन | किसी भी प्रकार की ट्रांजैक्शन इस एप के द्वारा करनी बहुत आसान हो जाएगी। |
लिमिट | इस ऐप के माध्यम से किसान लोन की लिमिट बढ़ाने का आग्रह कर पाएंगे।
|
योनो कृषि ऐप 2021 के लाभ (YONO Krishi App 2021: Benefits)
- किसानों को इस ऐप के माध्यम से लोन लेने में आसानी होगी।
- लोन लेने के लिए किसानों को बैंकों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इंटरनेट के माध्यम से वह घर पर ही लोन के लिए अप्लाई कर पाएंगे।
- किसी भी प्रकार का पेपर वर्क नहीं होगा। इसलिए किसानों को बैंकिंग सुविधाओं के लिए ज्यादा परेशानी नहीं आएगी ना ही ज्यादा समय लगेगा।
- किसानों के लिए बैंकिंग सुविधा आसान हो जाएगी।
- किसानों के पैसे की बचत होगी।
- योनो कृषि ऐप के माध्यम से किसान आसानी से लेनदेन कर पाएंगे।
- योनो कृषि एप में गोल्ड लोन सुविधा के माध्यम से किसान गोल्ड पर भी ऋण प्राप्त कर पाएंगे।
- कृषि विशेषज्ञ से संपर्क करना आसान हो जाएगा क्योंकि इस ऐप में इसकी व्यवस्था की गई है।
- किसानों के लिए सरकार द्वारा जो भी योजनाएं बनाई जाएंगी, उसकी जानकारी भी इस ऐप के माध्यम से किसानों तक पहुंच जाया करेगी।
- किसान डिजिटल तरीके से बैंकों के साथ जुड़ पाएंगे।
- अपने बैंक खाते की सारी जानकारी इसी ऐप के माध्यम से किसानों को मिल जाया करेगी।
- मंडी में फसल की क्या कीमत तय की गई है, कौन सी फसल के लिए ज्यादा सिफारिश की गई है; इसकी सारी जानकारी इसी ऐप के माध्यम से किसानों तक पहुंच जाया करेगी।
योनो कृषि ऐप 2021 मैं किसानों के लिए नियम (YONO Krishi App 2021: Guidelines)
- यह ऐप केवल किसानों की मदद के लिए ही बनाई गई है।
- इस ऐप में केवल वही किसान रजिस्टर कर सकते हैं, जिनका बैंक खाता State Bank of India में है।
- एक समय में योनो नकद लेनदेन पर अधिकतम निकासी की सीमा 10,000 रुपये निर्धारित की गई है।
- योनो में रजिस्टर कर चुके किसान 1 दिन में केवल 2 लेनदेन ही कर सकते हैं।
- योनो कैश निकलवाने के लिए किसान केवल एक ही डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसका मतलब यह है कि अलग-अलग मोबाइल फोन में इस ऐप को खोल कर ट्रांजैक्शन नहीं किया जा सकता / कैश नहीं निकलवाया जा सकता। कैश निकलवाने के लिए एक ही डिवाइस / मोबाइल फोन इस्तेमाल करना होगा।
योनो कृषि ऐप 2021 डाउनलोड (YONO Krishi App 2021: Downloads)

- योनो कृषि एप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
- इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए किसानों को प्ले स्टोर पर जाकर योनो कृषि एप को search करना होगा।
- या दिए गए लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.sbi.lotusintouch पर जाकर ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके बाद install पर क्लिक करते ही योनो कृषि एप डाउनलोड होने लग जाएगी।
योनो कृषि एप की मांग बहुत देर से किसानों द्वारा की जा रही थी। भारत सरकार भी किसानों को डिजिटल दौर से जोड़ने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च करने की योजना बना रही थी। जैसे ही इस ऐप को SBI द्वारा तैयार कर लिया गया तभी इस को लांच कर दिया गया।
किसानों को कृषि से संबंधित तथा बैंक से संबंधित हर प्रकार की सुविधा पहुंचाने के लिए तैयार की गई इस ऐप का फायदा बहुत किसान उठा रहे हैं। जिन भी किसानों ने अभी तक इस ऐप को इंस्टॉल नहीं किया है, उन्हें इस ऐप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर लेना चाहिए और इस ऐप में अपना नाम रजिस्टर कर देना चाहिए ताकि उन्हें बैंक अथवा एग्रीकल्चर से संबंधित आने वाली सभी अपडेट्स के बारे में जानकारी मिलती रहे।