पश्चिम बंगाल राशन कार्ड 2022 | West Bengal Ration Card Online Apply 2022

0
1869
West Bengal Ration Card
West Bengal Ration Card

पश्चिम बंगाल ने जनसुविधा हेतु राशन कार्ड सभी लोगों तक पहुंचने के लिए राशनकार्ड 2020 का लिस्ट जारी कर दिया है। वेस्ट बंगाल का डिजिटल राशन कार्ड आप भी चेक कर सकते हैं। अगर आपने नया राशन कार्ड के लिए अप्लाई किया है, तो आप इसके माध्यम से घर बैठे अपना नाम चेक लिस्ट में चेक कर सकते हैं।

आर्टिकल केटेगरी वेस्ट बंगाल राशन कार्ड
वर्ष 2022
समन्धित विभाग खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, पश्चिम बंगाल।
उद्देश्य लोगों को रियायती दर पर खाद्यान उपलब्ध कराना।
लाभार्थी पश्चिम बंगाल के निवासी।
वेबसाइट wbpds.gov.in
हेल्पलाइन (Contact Us) https://wbpds.gov.in/rptForUsers/Contact_us.aspx

 

डिजिटल इंडिया के तहत नई एवं अपडेटेड राशन कार्ड चेक करने की सुविधा ऑनलाइन कर दी गई है। बहुत से लोग ऐसे हैं, जो जानकारी के आभाव में ऑनलाइन राशन कार्ड चेक नहीं कर पाते और वे इस लाभ से वंचित रह जाते हैं। वैसे लोगों के लिए हमारी यह आर्टिकल संजीवनी साबित होगी।

राशन कार्ड क्या होता है | Ration Card 2022

  • राशन कार्ड सरकार द्वारा रियायती दर पर लोगो को खाद्यान्न उपलब्ध करवाने के लिए दिया गया एक दस्तावेज है। यह लोगो के लिए बहुत ही उपयोगी दस्तावेज है, जो कई प्रकार के सरकारी योजनाओं में काम आता है। राशन कार्ड आपकी पहचान को भी दर्शाता है। यह आय और स्थिति के आधार पर बनाई जाती है। राज्य के सभी वर्गों के लिए राशन कार्ड आवश्यक है।

राशन कार्ड के प्रकार 2022 | Types of Ration Card 2022

  • APL राशन कार्ड : यह कार्ड अधिक आय वाले व्यक्तियों के लिए है। इसके लिए कोई भी आय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। इस कार्ड को कोई पश्चिम बंगाल राज्य के निवासी बनवा सकता है। यह कार्ड नारंगी रंग का होता है। इसके जरिए कार्डधारी 15 किलो अनाज प्रतिमाह रियायती दर से उपलब्ध कराया जा सकता है।
  • BPL राशन कार्ड : गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों को BPL राशन कार्ड जारी किया जाता है। यह वैसे परिवारों के लिए है जिनकी पारिवारिक आय 10000₹ वार्षिक से कम है। इस राशन कार्ड का रंग लाल होता है। इसके तहत प्रतिमाह 25 किलो अनाज रियायती दर से कार्डधारी को उपलब्ध कराया जाता है।
  • AAY राशन कर्ड : AAY राशन कार्ड अत्यंत गरीब लोगों को जारी किया जाता है। वैसे व्यक्ति जिनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है या उनका आय का कोई स्रोत नहीं है, उन्हें यह कार्ड जारी किया जाता है। इस कार्ड का रंग पीला होता है। इस राशन कार्ड धारक को रियायती दर पर 35 किलो अनाज प्रतिमाह उपलब्ध कराया जाता है।

वेस्ट बंगाल राशन कार्ड 2022 के लाभ | West Bengal Ration Card 2022 Benefits

  • राशनकार्ड राज्य के लोगो की आय और आर्थिक स्थिति के आधार पर बनाये जाते हैं।
  • राशन कार्डधारी व्यक्ति सरकारी दुकानों से सस्ती रियायती दर पर खाद्यान जैसे – चावल, गेहूँ, दाल, चीनी, किरासन इत्यादि को खरीदकर अपनी जीवन यापन अच्छी तरह से कर सकता है।
  • बहुत सी सरकारी योजनाओं में राशन कार्ड काम आता है।
  • राशन कार्ड को हम अपनी पहचान के दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार आदि बनवाने में राशन कार्ड काम आता है।
  • पासपोर्ट बनवाने में भी काम आता है।
  • यह लोगो को बहुत ही कम कीमत पर खाद्यान उपलब्ध करवाता है, जिससे गरीबो को वित्तीय बोझ कम पड़ता है।
  • विद्यालय में छात्रवृति लेने के लिए भी इसका उपयोग लाभार्थी कर सकते हैं।
  • इस राशनकार्ड का उपयोग वेस्ट बंगाल सरकार के स्कूल एडमिशन के लिए भी किया जा सकता है।

Download PDF for West Bengal Ration Card Guidelines

पश्चिम बंगाल राशन कार्ड के लिए दस्तावेज (पात्रता) | West Bengal Ration Card 2022 Registration

  • आवेदक को पश्चिम बंगाल का निवासी होना अनिवार्य है।
  • आधारकार्ड
  • पैनकार्ड
  • बिजली बिल
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • आय प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

पश्चिम बंगाल राशन कार्ड लिस्ट 2022 कैसे चेक करें | West Bengal Ration Card status Check 2022 | West Bengal Ration Card List 2022

  • सर्वप्रथम आपको खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, पश्चिम बंगाल ( Department of Food and supplies, Govt. Of West Bengal) कि ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर मेनू में Report On NFSA का विकल्प मिलेगा। आपको इसपर क्लिक करना है।
  • अगले पेज में आपके सामने बहुत से विकल्प आएंगे, उनमें से आपको View Ration Card count (NFSA & State Scheme) का चयन करना है।
  • अब आपके सामने वेस्ट बंगाल के सभी जिलों के नाम दिखेंगे। उसमे से आपको अपना जिला का चयन करना होगा।
  • जिले का चयन करने के बाद उसमे से अपना ब्लॉक/तहसील को चुने।
  • ब्लॉक/तहसील सेलेक्ट करने के बाद आपके सामने उसके अंतर्गत आने वाले सभी FPS यानि राशन दुकानदारों की सूचि आयेगी।
  • इस सूची में से आप अपने दुकानदार का चयन कर लें।
  • जैसे ही आप अपने दुकानदार का चयन करेंगे, उसके अंतर्गत आने वाले सभी कार्डधारियों का नाम आ जायेगा। इसमें से आप अपना नाम सर्च कर सकते हैं।
  • अगर पहली लिस्ट में नाम न मिले तो एक-एक कर सारी लिस्टों को चेक करें।
West Bengal Ration Card application form
West Bengal Ration Card application form

इस तरह आप अपना नाम वेस्ट बंगाल राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

पश्चिम बंगाल राशन कार्ड चेक कैसे करें | West Bengal Ration Card status Check 2022

  • सर्वप्रथम आपको खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, पश्चिम बंगाल ( Department of Food and supplies, Govt. Of West Bengal) कि ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर मेनू में Report On NFSA का विकल्प मिलेगा। आपको इसपर क्लिक करना है।
  • इसके बाद विभिन्न विकल्पों में से Search Beneficiary Details By Name का चयन करें इसके बाद District, Block, Ward या ग्राम पंचायत का चयन करें। फिर इसमें आप अपना प्रथम नाम लिखें। जैसे अगर आपका नाम Rajesh Kumar Singh है, तो उसमें से सिर्फ Rajesh लिखें और सर्च करें।
  • अब आपके सामने आपके नाम से सम्बंधित सभी कार्डधारियों के लिस्ट आयेगा, उसमे से आप अपना नाम चुन लें।
West Bengal Ration Card application application form
West Bengal Ration Card application application form

राशन कार्ड नम्बर से राशन कार्ड डिटेल्स जानना | West Bengal Ration Card status Check by Ration Card Number

  • अगर आपoके नाम से राशन कार्ड डिटेल्स नहीं मिल रहे हैं, तो राशन कार्ड नम्बर से भी सर्च कर सकते हैं।
  • इसके लिए आपको Search By वाले विकल्प में Ration Card Number सेलेक्ट करें। फिर अपना राशन कार्ड नम्बर और प्रकार डालकर Search करें।
  • सर्च करते ही आपके राशन कार्ड की सारी जानकारी आपके स्क्रीन पर आ जायेगा।
  • इस तरह हम वेस्ट बंगाल का डिजिटल राशन कार्ड चेक कर सकते हैं।

पश्चिम बंगाल राशन कार्ड ऑनलाइन शिकायत कैसे दर्ज करें | West Bengal Ration Card Online Complaint

  • सर्वप्रथम आपको खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, पश्चिम बंगाल ( Department of Food and supplies, Govt. Of West Bengal) कि ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर मेनू में Grievance का विकल्प मिलेगा। आपको इसपर क्लिक करना है।
  • इसके बाद Lodge Your Complaint विकल्प का चयन करें।
  • अगले पेज में अपना व्यक्तिगत जानकारी भरने का बाद आपको राशन कार्ड से समन्धित जो भी समस्या हो उसे लिखें और फिर सबमिट कर दें।
  • इस तरह हम अपनी शिकायत को दर्ज कर समस्या का समाधान करवा सकते हैं।
सरकारी योजना List 2022 प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2022

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here