उत्तराखंड श्रमिक कार्ड योजना 2022| Uttarakhand Shramik Card | श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन उत्तराखंड | श्रमिक कार्ड लिस्ट 2021 | Shramik Card List
उत्तराखंड में रहने वाले जितने भी मजदूर निर्माण क्षेत्र और संगठित क्षेत्रों में काम करते हैं, उन सब मजदूरों को राज्य सरकार की तरफ से श्रमिक कार्ड / लेबर कार्ड उपलब्ध करवाया जाता है। श्रमिक कार्ड के माध्यम से मजदूर, मिस्त्री, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन आदि श्रमिकों को समय-समय पर सरकार द्वारा बनाई जाने वाली योजनाएं जैसे की छात्रवृत्ति योजना, मृत्यु उपरांत सहायता योजना आदि महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है। जिन मजदूरों के पास लेबर कार्ड होता है, केवल उन मजदूरों को यह सारी सहायता प्राप्त होती है। उत्तराखंड सरकार ने अपने राज्य में गरीब श्रमिकों की सहायता के लिए गरीब सहायता के लिए श्रमिक कार्ड का आरंभ किया है।
उत्तराखंड श्रमिक कार्ड योजना का संचालन | Uttarakhand Shramik Card 2022 Operations
उत्तराखंड श्रमिक कार्ड कार्ड योजना का संचालन उत्तराखंड राज्य का श्रम विभाग करता है। मजदूरों तक समय-समय पर सारी योजनाएं पहुंचाना, नए मजदूरों को श्रमिक कार्ड लब्ध करवाना; यह सारा काम उत्तराखंड श्रम विभाग द्वारा किया जाता है। राज्य के अंदर जितने जिले हैं, उन सभी जिलों में रहने वाले श्रमिकों की लिस्ट श्रम विभाग के पास ही होती है।
उत्तराखंड श्रमिक कार्ड के तहत मिलने वाली योजनाएं अथवा सहायता | Uttarakhand Shramik Card Benefits
उत्तराखंड श्रमिक कार्ड के तहत श्रमिकों के लिए बहुत सारी योजनाएं तैयार की जाती है और श्रमिकों की आवश्यकता अनुसार उन्हें इन योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाता है। उन योजनाओं एवं सहायता का वर्णन निम्नलिखित प्रकार है:-
- वृद्धावस्था पेंशन
- मकान निर्माण / खरीद
- निःशक्ता पेंशन योजना / दिव्यांग पेंशन
- मृत्योपरान्त सहायता
- अन्त्येष्टि संस्कार सहायता
- चिकित्सा सहायता
- शिक्षा / छात्रवृत्ति
- औजार / उपयोगी उपकरण वितरण
- पुत्री / स्वयं महिला श्रमिक के विवाहोपरान्त सहायता
- प्रसूति सहायता
- त्च्स् प्रशिक्षण
- शौचालय निर्माण सहायता

श्रमिकों की कैटेगरी | Shramik Card Yojana
निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले सभी श्रमिक उत्तराखंड श्रमिक कार्ड के लिए पात्र होते हैं जैसे मकान निर्माण, पुल निर्माण, सड़कों के निर्माण, हाईवे का निर्माण, सिंचाई, पानी निकासी, तटबंध, सुरंग, बाढ़ नियंत्रण और विद्युत उत्पादन में काम करने वाले मजदूर, तेल एवं गैस इंस्टॉलेशन, बांध, नहर, जलाशय, पाइप लाइन बिछाने वाले मजदूर, टावरों पर काम करने वाले मजदूर, मरम्मत आदि काम करने वाले मजदूर, सरकारी या गैर सरकारी जगहों पर रखरखाव में कार्य करने वाले मजदूर, पलंबर, इलेक्ट्रीशियन आदि को उत्तराखंड श्रमिक कार्ड उपलब्ध करवाए जाते हैं ताकि उन्हें आने वाली सभी योजनाओं का लाभ सरकार की तरफ से प्रदान किया जा सके और उनकी आर्थिक सहायता की जा सके।
उत्तराखंड श्रमिक कार्ड योजना का लाभ | Shramik Card Yojana Benefits
- Uttarakhand Shramik Card के तहत मजदूरों की लिस्ट बनाई जाती है और उन मजदूरों को उनकी आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग योजनाओं के द्वारा मदद की जाती है। सीधा लाभ राज्य के उम्मीदवारों को प्रदान किया जायेगा।
- उत्तराखंड श्रमिक कार्ड के द्वारा 90 दिन लगतार काम करने का मौका मिलता है।
- निरंतर काम मिलते रहने से मजदूरों की आर्थिक सहायता भी हो जाएगी और उनकी आमदनी में भी वृद्धि होगी।
- उत्तराखंड श्रमिक कार्ड धारकों को स्वास्थ्य बीमाप्रदान किया जायेगा।
- योजना के अंतर्गत योग्य उम्मीदवारों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा।
उत्तराखंड श्रमिक कार्ड धारकों के बच्चों को भी विशेष लाभ | Shramik Card Yojana Benefits
उत्तराखंड श्रमिक कार्ड धारकों के बच्चों को भी विशेष लाभ प्रदान किये जाते हैं, बच्चों को सहायता राशि प्रदान की जाती है। यह सहायता राशि केवल मजदूरों के बच्चों को ही नहीं दी जाती बल्कि जो 18 वर्षीय या उससे अधिक उम्र वाले मजदूर हैं, उनको भी पढ़ाई के दौरान सहायता प्रदान की जाती है। उत्तराखंड श्रमिक कार्ड धारकों के बच्चों को मिलने वाली सहायता राशि का वर्णन निम्नलिखित प्रकार है :-
- कक्षा पहली से 5वी तक के बच्चों को 200 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं।
- (Class) कक्षा 6वी से कक्षा 8वी तक के बच्चों को तक 300 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं।
- कक्षा 9वी से कक्षा 10वी के बच्चों को तक 400 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं।
- कक्षा 11वी, 12वी तथा ITI में पढ़ने वाले छात्रों को 500 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं।
- स्नातक ⁄ परास्नातक अथवा उसके समकक्ष उपाधि वाले विद्यार्थियों को हर महीने 800 की सहायता प्रदान की जाती है।
- पालीटैक्निक में पढ़ने वाले छात्रों को हर महीने 1,000 की सहायता प्रदान की जाती है।
- उच्च शिक्षा हासिल कर रहे विद्यार्थियों को हर महीने 2,500 सहायता प्रदान की जाती है।
उत्तराखंड श्रमिक कार्ड के आवेदन के लिए पात्रता | Shramik Card Yojana Online Apply | Shramik Card Yojana Registraiton
- उत्तराखंड श्रमिक कार्ड के लिए उत्तराखंड में रहने वाले मजदूर ही आवेदन कर सकते हैं, अन्य राज्यों में रहने वाले श्रमिक इस योजना का लाभ नहीं जा सकते प्राप्त नहीं कर सकते।
- श्रमिक / मजदूरकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच में होनी चाहिए, न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है, 18 वर्ष से कम आयु वाले मजदूरों को श्रमिक कार्ड नहीं दिया जाता और ना ही उन्हें इसका कोई लाभ प्राप्त होता है।
- उत्तराखंड लेबर कार्ड बनवाने के लिए आवेदक को असंगठित निर्माण क्षेत्र में काम करने का प्रमाण पत्र जमा करवाना अनिवार्य है; तभी वह आवेदन के लिए पात्र होगा।
- इन श्रमिकों का नाम पंजीकरण लिस्ट में होगा; केवल उनको श्रमिक कार्ड के तहत योजनाओं का लाभ मिलेगा।

उत्तराखंड श्रमिक कार्ड आवश्यक दस्तावेज | Shramik Card Yojana Required Documents
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पास बुक
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट-साइज फोटो
- 90 दिन का रोजगार प्रमाण पत्र
- मेडिकल सर्टिफिकेट
- निर्माण श्रमिक का शपत पत्र
- उत्तराखंड का बोनाफाइड
उत्तराखंड श्रमिक कार्ड आवेदन प्रक्रिया | Shramik Card Yojana Registration
उत्तराखंड श्रमिक कार्ड के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है, दोनों में से किसी भी एक सुविधा का इस्तेमाल करके आवेदन किया जा सकता है। इन दोनों सुविधाओं का वर्णन निम्नलिखित प्रकार है :-
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया | Shramik Card Yojana Online Process
आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के पश्चात लेबर कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के ऊपर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद वहां पर पूछी गयी जानकारी जैसे नाम, पता, आधार एवं अन्य जानकारी भरने के बाद बटन पर क्लिक होगा।
- इस प्रकार आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया | Shramik Card Yojana Offline Process
- ऑफलाइन आवेदन के लिए श्रम विभाग से सम्पर्क करना होगा।
- सम्पर्क करने बाद अधिकारियों से एप्लीकेशन फॉर्म लेना होगा।
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद उस फॉर्म में सारी जानकारी भरनी होगी तथा कुछ डॉक्यूमेंट अटैच करके अधिकारी के पास जमा करवाना होगा।
- इस प्रकार ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- दोनों में से किसी भी एक सुविधा का इस्तेमाल करके आवेदन करने के बाद विभागीय अधिकारियों द्वारा एक सूची तैयार की जाएगी।
- सूची में जिसका नाम होगा, उसी को ही लेबर कार्ड मिलेगा और फायदे भी मिलेंगे।
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया एप्लीकेशन स्टेटस | Shramik Card Yojana Offline Process | Shramik Card Yojana Check Status
- आवेदक को ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के पश्चात यूजर आई डी और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।
- अकाउंट लॉगिन करने के बाद आवेदक अपनी एप्लीकेशन फॉर्म के स्टेटस को देख सकते हैं और यह चेक कर सकते हैं कि उनकी एप्लीकेशन अप्रूव हुई है या नहीं।
- यदि एप्लीकेशन को अप्रूवल मिल जाता है तो उस आवेदक का नाम लिस्ट में दर्ज हो जाता है।

उत्तराखंड सरकार ने अपने राज्य में मजदूरों को लेबर कार्ड उपलब्ध करवा के उनकी आर्थिक तौर पर सहायता करने के प्रयास किये हैं, जिसके तहत मजदूरों को बहुत फायदा हुआ है; उनकी बहुत सारी समस्याओं का समाधान हुआ है। इसलिए उत्तराखंड में रहने वाले जिन मजदूरों ने अपना लेबर कार्ड के आवेदन नहीं किया, उन्हें अवश्य आवेदन करना चाहिए।
उत्तराखंड सरकारी योजना | सरकारी योजना List | प्रधानमंत्री सरकारी योजना |
Driving licence larning