Uttarakhand Mukhyamantri Swasthya Bima Yojana 2022 उत्तराखंड मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना 2022 आवेदन प्रक्रिया

0
1725
Uttarakhand Mukhyamantri Swasthya Bima Yojana 2021
Uttarakhand Mukhyamantri Swasthya Bima Yojana 2021

गरीब लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान तथा आर्थिक तंगी की वजह से बीमारियों के इलाज में समस्या ना आए, इसी बात को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने अपने राज्य में उत्तराखंड मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की। इस योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे तथा एपीएल राज्य निवासियों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाया जाएगा।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत पंजीकृत नागरिकों को कैशलेस सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। कैशलेस सुविधा अनुसार नागरिकों को अपना इलाज करवाने के लिए पैसे नहीं भरने पड़ेंगे। उनका इलाज मुफ्त में ही हो पाया करेगा। इस योजना के अंतर्गत कुछ अस्पताल सरकारी अथवा निजी अस्पतालों को साथ में जोड़ा गया है, जो पंजीकृत निवासियों का मुफ्त में इलाज करेंगे।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना 2022 का उद्देश्य (Uttarakhand Mukhyamantri Swasthya Bima Yojana 2022: Objectives)

बहुत सारे गरीब तथा मध्य वर्ग से संबंधित लोग हैं, जो अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज नहीं कर पाते और बिना इलाज के ही जिंदगी जी रहे हैं। कई तो इलाज की वजह से मौत के मुंह में भी चले गए हैं। उनकी इन्हीं समस्याओं को दूर करने का निर्णय लेते हुए योजना का शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य बीमा योजना का यही उद्देश्य है कि आर्थिक तंगी की वजह से लोगों को अपनी बीमारियों का इलाज करवाने में कोई समस्या ना रुकावट ना आए।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना 2022 के लाभ (Uttarakhand Mukhyamantri Swasthya Bima Yojana 2022: Benefits)

  • इस योजना के तहत गरीब लोगों को निशुल्क सेवाएं स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
  • गंभीर बीमारियों का कैशलेस उपचार किया जाएगा।
  • पंजीकृत लोगो को ₹50,000 के आधार पर बीमा का कवरप्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 1,25,000  रुपए का पैकेज तैयार किया गया है।
  • उत्तराखंड मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के अनुसार 458 जा गंभीर रोगों का इलाजउपलब्ध करवाया जाएगा।
  • गरीब लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें बिना किसी रूकावट के ही निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो जाएंगी।
  • बीपीएल या एपीएल के परिवार इस योजना के अंतर्गत लाभ ले पाएंगे।
  • इस योजना से उन लोगों को बहुत फायदा होगा, जो बिना इलाज के ही बीमारियों से जूझ रहे हैं।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना 2022 के तहत बनाए गए नियम (Uttarakhand Mukhyamantri Swasthya Bima Yojana 2022: Guidelines)

  • यह योजना केवल उत्तराखंड निवासियों के लिए है, अन्य राज्य के निवासी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते।
  • सभी गरीबी रेखा से नीचे अथवा ऊपर वाले लोग इस योजना से लाभ ले सकते हैं।
  • सरकारी कार्यालयों में कार्य कृत परिवार इस योजना के अनुसार लाभ प्राप्त नहीं कर सकते।
  • सरकारी वेतन या सरकारी पेंशन प्राप्त लोगों को भी स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध नहीं करवाया जाएगा।
  • जिन लोगों ने बैंकों से लोन ले रखा है, उन लोगों को भी इस योजना के तहतबीमा प्रदान नहीं किया जाएगा।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना 2022 के आवेदन के लिए दस्तावेज (Uttarakhand Mukhyamantri Swasthya Bima Yojana 2022: Required Documents)

  • आधार कार्ड
  • मूलनिवासी पहचान पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • आमदनी प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता बैंक खाते की डिटेल
  • पासपोर्ट साइज फोटो

उत्तराखंड मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना 2022 आवेदन प्रक्रिया (Uttarakhand Mukhyamantri Swasthya Bima Yojana 2022: Registration Process)

  • इस योजना के तहत पंजीकरण करवाने के लिए आवेदकों को राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई आधिकारिक वेबसाइट https://www.ukhfws.org/detail.php?progID=60 पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट पर स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत सारी जानकारीमिल जाएगी।
  • यहीं पर इस योजना के लिए आवेदन किया जा सकेगा।

 संपर्क (Contact Information)

यदि आवेदन करते वक्त किसी भी प्रकार की समस्या आए तो उस समस्या के समाधान के लिए 2 टोल फ्री नंबर उपलब्ध करवाए गए हैं। इनका इस्तेमाल करके निवासी / नागरिक स्वास्थ्य बीमा योजना संबंधी जानकारी अथवा अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

  • टोल फ्रीनंबर- 1800 233 2530
  • 1800 180 1200

उत्तराखंड स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू होने से उन लोगों की समस्याओं का समाधान हो जाएगा, जो वित्तीय कमजोरी की वजह से अपने तथा अपने परिवार के स्वास्थ्य संबंधी तकलीफों का निवारण नहीं कर पाते। गंभीर बीमारियों का इलाज करवाने से वंचित रह जाते हैं।

इस योजना से गरीब लोग निशुल्क इलाज करवा पाएंगे। इसलिए योजना के अंतर्गत राज्य के निवासियों को अपने आप को पंजीकृत करवा लेना चाहिए अर्थात ऑनलाइन पंजीकरण कर लेना चाहिए।

उत्तराखंड सरकारी योजना 2022 सरकारी योजना List प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2022

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here