UP Widow Pension Scheme 2022 UP Vidhwa Pension Yojana 2022 उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन

0
1525
UP Vidhwa Pension Yojana 2022
UP Vidhwa Pension Yojana 2022

 उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की विधवा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए “उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना” की शुरुआत की। इस योजना की घोषणा 2019 में राज्य के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा की गई थी। जो अभी भी निरंतर जारी है। इस योजना के तहत गरीब तथा आर्थिक मंदी की शिकार विधवा महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

“उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना” सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट द्वारा चलाई जा रही है। यह डिपार्टमेंट औरतों के लिए योजनाएं तैयार करता है और समय-समय पर इन योजनाओं से महिला वर्ग की सहायता करता है।

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2022 का उद्देश्य (UP Vidhwa Pension Yojana 2022: Objectives)

इस योजना का मकसद गरीब वर्ग से संबंधित विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है ताकि उन्हें अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर होना ना पड़े।

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2022 के लाभ (UP Vidhwa Pension Yojana 2022: Benefits)

  • इस योजना के तहत विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • 2019 में महिलाओं को हर महीने ₹300 पेंशन प्रदान की जाती थी परंतु 2020 में ₹500 प्रतिमाह पेंशन प्रदान करने का प्रस्ताव रखा गया है।
  • ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में रहने वाली विधवा महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • बीपीएल कार्ड धारक, पिछड़े वर्ग से संबंधित विधवा महिलाओं को पेंशन प्रदान की जाएगी।
  • योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि से महिलाएं आत्मनिर्भर बन पाएंगी।

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2022 के तहत आवेदन करने की शर्तें (UP Vidhwa Pension Yojana 2022: Guidelines)

  • इस योजना का लाभ यूपी में रहने वाली विधवा महिलाओं को प्राप्त होगा।
  • महिलाओं की उम्र 18 से 60 वर्ष के भीतर होनी चाहिए।
  • बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं को इससे संबंधित दस्तावेज दिखाने अनिवार्य हैं।
  • अगर विधवा महिला ने इस योजना के दौरान विवाह कर लिया है, तो वह इस योजना के तहत पेंशन प्राप्त करने की पात्र नहीं रहेगी।

पहले भी किसी योजना के तहत पेंशन प्राप्त कर चुकी विधवा महिलाओं को इस योजना के अनुसार लाभ नहीं मिलेगा।

  • कामकाजी विधवा महिला को इस योजना के अंतर्गत कोई पेंशन प्राप्त नहीं होगी।
  • जिस महिला के बच्चे बालिग हैं, वह महिला योजना के तहत आवेदन नहीं कर सकती।

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2022 आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज (UP Vidhwa Pension Yojana 2022: Required Documents)

  • आधार कार्ड
  • निवासी पहचान पत्र जैसे कि राशन कार्ड, वोटर आईडी
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक की खाता डिटेल
  • बर्थ सर्टिफिकेट
  • पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • महिला का यूपी बोनाफाइड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2022 पंजीकरण प्रक्रिया (UP Vidhwa Pension Yojana 2022: Registration Process)

  • इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण करवाने के लिए विधवा महिला को निर्धारित लिंक http://sspy-up.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद “online application form”   खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी जैसे कि नाम,‌ पता, बैंक डिटेल, जन्मतिथि इत्यादि भरतने के उपरांत सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जानकारी भरते वक्त ध्यान से जानकारी भरनी होगी यदि एक बार फॉर्म गलत हो गया तो दुबारा इस योजना के अंतर्गत फॉर्म भरने की अनुमति नहीं है।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही एप्लीकेशन फॉर्म जमा हो जाएगा और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

स्टेटस चेक करना

एप्लीकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह सुनिश्चित करने के लिए की एप्लीकेशन की क्या स्थिति है महिला को निम्नलिखित कदम उठाने होंगे:-

  • पंजीकरण करते वक्त एक यूजर आईडी / पासवर्ड उपलब्ध होता है, इसी यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल एप्लीकेशन स्टेटस को चेक करने के लिए किया जाता है।
  • महिला को आधिकारिक लिंक पर जाकर अपने लॉगइन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके अकाउंट को ओपन करना होगा।
  • इसके पश्चात 3 विकल्प दिखाई देंगे, इन विकल्प का चयन करने के बाद “Apply Now” पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद एप्लीकेशन स्टेटस या “एप्लीकेशन स्थिति जांचें” दिखाई देगा।
  • इस विकल्प को क्लिक करने के बाद पासवर्ड, कैप्चा कोड एंटर करना होगा।
  • कैप्चा कोड देने के पश्चात सबमिट बटन को क्लिक करते ही आवेदन की स्थिति दिखाई देने लग जाएगी।
  • आवेदन पत्र जमा होने के पश्चात विभागीय अधिकारी एक सूची तैयार करते हैं, जिन महिलाओं का नाम इस सूची में दर्ज होता है, उन्हीं को इस योजना के तहत लाभ प्राप्त होता है।

संपर्क (Helpline Number)

आवेदन फॉर्म भरते वक्त यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो उसके समाधान के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी सुनिश्चित किया गया।

  • 1800 419 0001

विधवा महिलाओं के लिए राज्य सरकार ने कई योजनाएं तैयार की है। उन्हीं योजनाओं की तरह पेंशन योजना भी शुरू कर दी गई है और इस योजना से महिलाएं अपने आप को आत्मनिर्भर बनाने के योग्य हो जाएंगी। उन्हें अपनी आवश्यकताओं के लिए दूसरों पर निर्भर होना नहीं पड़ेगा। इसलिए हर विधवा महिला को इस योजना के तहत आवेदन करना चाहिए।

उत्तर प्रदेश सरकारी योजना 2022 सरकारी योजना List 2022 प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2022

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here