क्या आपको पता है उत्तर प्रदेश राशन कार्ड योजना क्या है और आप इसके लिए कैसे ऑनलाइन आवेदन कर सकते है कैसे लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है। उत्तर प्रदेश राज्य के में जिन भी लोगों ने अभी तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है वो अभी इसके लिए आवेदन कर सकता है। और अगर अपने साल 2020 में राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है तो आप उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम खोज सकते है। हम सभी जानते हैं की राशन कार्ड की एक आम आदमी की लाइफ में कितनी अहमियत होती हैं। अगर आप भारत के किसी भी राज्य के किसी भी जिले में रहते हैं। तो आपके पास राशन कार्ड होना बेहद जरूरी है। ये राशन कार्ड हमारे सरकारी और गैर सरकारी कामों में प्रयोग होता है। राशन कार्ड के माध्यम से ही हम केंद्रीय तथा राज्य सरकार की विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं का आसानी से लाभ उठा सकते हैं। जिन लोगों ने पहली बार राशन कार्ड के लिए अप्लाई किया है वो अब अपने एप्लीकेशन फॉर्म का स्टेटस घर बैठे ऑनलाइन ही चेक कर सकते हैं। स्टेटस को चेक करने के लिए हमने इस आर्टिकल में कुछ साधरण से स्टेप दिए है जिसे आप फॉलो केर के अपने राशन कार्ड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने राशन कार्ड को तीन भागों में विभाजित किया है जिसमें APL, BPL, AAY कार्ड धारक आते हैं। इन कार्ड के धारक इनका प्रयोग विभिन्न सरकारी योजनाओ में कर सकते हैं। निचे हम आपको राशन कार्ड की विशेषताए के बारे में भी बतायेगे।
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड 2022 के मुख्य विशेषता (UP Ration Card 2022: Objectives)
- राशन कार्ड लोगों की आर्थिक स्थिति के हिसाब से बनाये जाते हैं।
- APL कार्ड उन लोगों को दिए जाते हैं जो लोग गरीबी रेखा से ऊपर की कटेगरी में आते हैं। APL राशन कार्ड नीला कलर का होता है। इस राशन कार्ड का प्रयोग कर एक व्यक्ति अपने परिवार के लिए एक माह में 15 किलो तक का आनाज सस्ते दाम पर खरीद सकता है।
- BPL कार्ड उन लोगों को दिया जाता है जिनका जीवन स्तर गरीबी रेखा नीचे से नीचे आता है। इस कार्ड का रंग लाल होता है। इस राशन कार्ड का प्रयोग कर एक व्यक्ति अपने परिवार के लिए एक माह में 25 किलो तक का आनाज सस्ते दाम पर खरीद सकता है।
- सबसे आखिरी कार्ड AAY कार्ड है, ये कार्ड जो बेहद गरीब परिवार होते हैं उनको प्रदान किया जाता है। यह कार्ड पीले रंग में मिलता है। इस राशन कार्ड का प्रयोग कर एक व्यक्ति अपने परिवार के लिए एक माह में 35 किलो तक का आनाज सस्ते दाम पर खरीद सकता है।
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड 2022 लिस्ट 2022 (UP Ration Card List 2022)
- जिसने भी इस बार उत्तर प्रदेश राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रखा है वो अपने कार्ड का स्टेटस अब घर बैठे ही नई राशन कार्ड सूची में देख सकते हैं।
- जिन लोगो ने राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है वो अब घर बैठे ही कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- क्या आपको पता है BPL कार्ड धारको को सरकारी नौकरीयों में भी छूट दी जाती है और परिवार के बच्चों को भी छात्रवृत्ति मिलता है।
- BPL कार्ड के जरिये लोगों को सस्ता राशन डिपो में मिलेगा जिसमें गेहूं चावल और तेल आदि शामिल है।
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड 2022 के लिए जरूरी दस्तावेज (UP Ration Card Required Documents)
- वोटर आई कार्ड
- बैंक पासबुक
- परिवार के सदस्यों की तस्वीर
- आधार कार्ड (परिवार के सभी सदस्यों का )
- उत्तर प्रदेश का स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र और आय विवरण
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड के लिए आवेदन
- अगर आप उत्तर प्रदेश से अपना राशन कार्ड बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट “https://fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx” पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गयी जानकारी सही आपको ध्यानपूर्वग भरनी होगी।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद भरे हुए राशन कार्ड आवेदन फॉर्म को खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यालय में जमा करना होगा। और अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं तो आवेदन फॉर्म को तहसील कार्यालय में जमा करना होगा। और उसके बाद पावती पर्ची लें।
- कुछ दिनों पावती पर्ची को लेकर अपने राशन विक्रेता के पास जायें। और राशन विक्रेता के पास आपका राशन कार्ड आ जायेगा। उनसे राशन कार्ड ले लें।
उत्तर प्रदेश सरकारी योजना 2022 | सरकारी योजना List 2022 | प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2022 |