उत्तर प्रदेश राशन कार्ड | Uttar Pradesh Ration Card Apply Online | UP New Ration Card Online Application | Up Ration Card Kaise Banaye
उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश राशन कार्ड की लिस्ट जारी कर दी गई है। जिन लोगो ने अभी हाल ही में राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था, वे लोग इस लिस्ट में अपना नाम खोज सकते हैं। राज्य सरकार ने लोगो के बार्षिक आय के अनुसार एपीएल, बीपीएल और अंत्योदय राशन कार्ड श्रेणियों में बांटा है।
योजना का नाम | उत्तरप्रदेश राशनकार्ड |
विभाग | खाद्य एवं सुरक्षा विभाग |
उद्देश्य | गरीबो को रियायती दर पर राशन उपलब्ध कराना। |
लाभार्थी | उत्तरप्रदेश के नागरिक |
वेबसाइट | fcs.up.gov.in |
हेल्पलाइन नम्बर | 1800180050 और 1967 |
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट
प्रदेश सरकार ने गरीब लोगों के लिए सस्ते रियायती दर पर राशन उपलब्ध कराने के लिए राशन कार्ड बनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत गेहूँ, चावल, दाल, किरासन इत्यादि रियायती दर पर लोगो को उपलब्ध कराये जाते हैं, ताकि गरीब से गरीब लोग भी अपना जीवन यापन सुविधा जनक तरीके से कर सकें। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोग उत्तर प्रदेश राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन्होंने आवेदन कर दिया है, वे लोग उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी वेबसाइट fcs.up.gov.in पर जाकर अपने नाम का जाँच कर सकते हैं। राज्य के वैसे व्यक्ति जिनके पास अभी तक राशन कार्ड नहीं है, वैसे लोग अगर गरीबी रेखा से नीचे आते हैं, तो वे अपना आवेदन बीपीएल राशन कार्ड के लिए और जो गरीबी रेखा से ऊपर हैं, वो एपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड के प्रकार
- APL राशन कार्ड : यह कार्ड अधिक आय वाले व्यक्तियों के लिए है। इसके लिए कोई भी आय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। इस कार्ड को कोई भी उत्तरप्रदेश के निवासी बनवा सकता है। यह कार्ड नारंगी रंग का होता है। इसके जरिए कार्डधारी 15 किलो अनाज प्रतिमाह रियायती दर से उपलब्ध कराया जा सकता है।
- BPL राशन कार्ड : गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों को BPL राशन कार्ड जारी किया जाता है। यह वैसे परिवारों के लिए है जिनकी पारिवारिक आय 10000₹ वार्षिक से कम है। इस राशन कार्ड का रंग लाल होता है। इसके तहत प्रतिमाह 25 किलो अनाज रियायती दर से कार्डधारी को उपलब्ध कराया जाता है।
- AAY राशन कर्ड : AAY राशन कार्ड अत्यंत गरीब लोगों को जारी किया जाता है। वैसे व्यक्ति जिनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है या उनका आय का कोई स्रोत नहीं है, उन्हें यह कार्ड जारी किया जाता है। इस कार्ड का रंग पीला होता है। इस राशन कार्ड धारक को रियायती दर पर 35 किलो अनाज प्रतिमाह उपलब्ध कराया जाता है।
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड के लाभ | UP Ration Card Benefits
- राशनकार्ड राज्य के लोगो की आय और आर्थिक स्थिति के आधार पर बनाये जाते हैं।
- राशन कार्डधारी व्यक्ति सरकारी दुकानों से सस्ती रियायती दर पर खाद्यान जैसे – चावल, गेहूँ, दाल, चीनी, किरासन इत्यादि को खरीदकर अपनी जीवन यापन अच्छी तरह से कर सकता है।
- बहुत सी सरकारी योजनाओं में राशन कार्ड काम आता है।
- राशन कार्ड को हम अपनी पहचान के दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
- वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार अदि बनवाने में राशन कार्ड काम आता है।
- यह लोगो को बहुत ही कम कीमत पर खाद्यान उपलब्ध करवाता है, जिससे गरीबो को वित्तीय बोझ कम पड़ता है।
- विद्यालय में छात्रवृति लेने के लिए भी इसका उपयोग लाभार्थी कर सकते हैं।
- इस राशनकार्ड का उपयोग उत्तर प्रदेश सरकार के स्कूल एडमिशन के लिए भी किया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड के तहत खाद्यान का मूल्य:
- गेहूँ 2₹ प्रति किलो प्रतिमाह।
- चावल 3₹ प्रति किलो प्रतिमाह।
- चीनी 13.50₹ प्रतिकिलो प्रतिमाह।
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड के लिए दस्तावेज (पात्रता)
- आवेदक का उम्र 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए।
- आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक के पास आधारकार्ड होना चाहिए।
- पैन कार्ड
- बैंक अकाउंट पासबुक
- आय प्रमाणपत्र
- बिजली बिल
- पासपोर्ट साइज फोटो।
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड में संशोधन के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आपके राशन कार्ड में नाम गलत लिखा है या उस पर पता अथवा स्पेलिंग मिस्टेक आदि हो। तो इसका संशोधन किया जा सकता है। इस संशोधन के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नलिखित है:-
- आवेदनपत्र विभागीय प्रपत्र क्रम संख्या ‘ख’
- यदि किसी व्यक्ति को अपना नाम जोड़ना है तो उसका आधार कार्ड की छायाप्रति।
- निवास प्रमाणपत्र
- जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र
- जो जानकारी जोड़ना चाहते हैं, उससे सम्बंधित प्रमाणिक दस्तावेज।
UP Ration Card List Online
जिन्होंने हाल में राशनकार्ड के लिए आवेदन किया था, वैसेवव्यक्ति अपना नाम APL और BPL के अंतर्गत ऑनलाइन खोज सकते हैं। इसके लिए निम्नलिखित प्रक्रियाओं को अपनाना होगा :-
- सर्वप्रथम आपको उत्तरप्रदेश सरकार की खाद्य एवं आपूर्ती विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट पर एनएफएसए के विकल्प पर जायेंगे और एनएफएसए के Beneficiary List पर क्लिक करेंगें।
- इसके बादआपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसपर यूपी राशन कार्ड की जिलेवार सूची प्रदर्शित होगी।
- जिलेवार सूची खुलने के बाद अपने क्षेत्र के जिला पर जाकर क्लिक करना होगा।
- जिले पर क्लिक करने के साथ ही एक नया पेज खुलेगा। इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के अनुसार उत्तर प्रदेश राशन कार्ड एनएफएसए की पात्रता सूची पर क्लिक करें।
- शहरी और ग्रामीण सूची चुनने के बाद दुकानदार की नाम को सूची दिखाई देगा। इसमें से आपको राशन देने वाले दुकानदार का नाम चुनना होगा। दुकानदार का नाम आते ही वहाँ पर रजिस्टर्ड सभी उपभोक्ताओं का नाम प्रदर्शित होगा।
- इसके बाद अपना नाम खोजना होगा। उम्मीदवार का नाम पर क्लिक करते ही पुरे परिवार के सदस्यों का नाम सूचि में आ जायेगा।
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड NFSA पात्रता सूची में अपना नाम कैसे खोजें | UP Ration Card NFSA List:
- सर्वप्रथम आपको उत्तरप्रदेश सरकार की खाद्य एवं आपूर्ती विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट पर एनएफएसए की पात्रता सूची में खोजें का विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प पर क्लिक करेंगें।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आप पात्रता सूचि की जाँच राशन कार्ड नम्बर से या राशन कार्ड के अन्य विवरण से कर सकते हैं।
- अगर आप राशन कार्ड के नम्बर से देखना चाहते हैं, तो उसपर क्लिक कर दीजिये। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म दिखाई देगा।
- इस फॉर्म में आपको राशन कार्ड संख्या और कैप्चा कोड आदि भरने के बाद खोजे बटन पर क्लिक करना होगा।
- अगर आप राशन कार्ड के अन्य विवरण से देखना चाहते है, तो अन्य विवरण पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा।
- इस फॉर्म में आपको जिला, क्षेत्र, विकास खंड, कार्ड का प्रकार, मुखिया का नाम आदि भरना होगा। इसके बाद खोजे बटन पर क्लिक करते ही पात्रता सूची खुल जाएगी।

आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत अवरुद्ध प्रवासी की पात्रता सूची | Aatm Nirbhar Bharat Ration Card List UP:
जो लोग नौकरी पर से लौट के आये हैं या जो रोजगार के लिए दूर प्रदेशो में रह रहे थे, वैसे प्रवासी के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने पात्रता सूची में नाम देखने के लिए सुविधा प्रदान की है। उन्हें निम्न निर्देशों का पालन करना होगा।
- सर्वप्रथम आपको उत्तरप्रदेश सरकार की खाद्य एवं आपूर्ती विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके होमपेज पर आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत अवरुद्ध प्रवासी की पात्रता सूची का विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प पर क्लिक करेंगें।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसपर आपको अपने जिले का चयन करना है।
- अगले पेज पर आपको नगरीय क्षेत्र की सूचि और ग्रामीण क्षेत्र की सूचि दिखाई देगी। अगर आप नगरीय क्षेत्र में रहते हैं, तो टाउन को, यदि ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं, तो ब्लॉक का चयन करें।
- अगले पेज पर आपको ग्राम पंचायत क्षेत्र का चयन करना होगा। इसके बाद आपके सामने दुकानदार की सूचि खुल जाएगी।
- इसके बाद राशन कार्ड के विकल्प में लिखी हुई संख्या डालने के बाद प्रवासी पात्रता सूचि खुल जायेगा।

नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया | UP New Ration Card Online Application| UP New Ration Card Download Form:
- सर्वप्रथम आपको उत्तरप्रदेश सरकार की खाद्य एवं आपूर्ती विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके होमपेज पर डाउनलोड फोर्म के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा। इससे आप अपने केटेगरी के हिसाब से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
- अब आपको फॉर्म में पूछी गयी जानकारी को भरना होगा। तत्पश्चात सम्बंधित दस्तावेजो को संलग्न कर सम्बंधित विभागों में जमा करना होगा।

शिकायतों का मंडल/ जिलावार विवरण कैसे देखें | UP Ration Card Complaint | UP Ration Card Customer Care | UP Ration Card Helpline:
- सर्वप्रथम आपको उत्तरप्रदेश सरकार की खाद्य एवं आपूर्ती विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट up.gov.in पर जाना होगा।
- इसके होमपेज पर महत्वपूर्ण जनउपयोगी सूचनाओं के सेक्शन में शिकायतों का मंडल/जिलावार विवरण का विकल्प दिखी देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अगले पेज पर सपको शाखा और स्तर का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको प्रदर्शित करें बटन पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही सपके सामने जिलावार विवरण खुल जायेगा।

राशन वितरण हेतु राशन कार्ड धारकों की सूची :
- सर्वप्रथम आपको उत्तरप्रदेश सरकार की खाद्य एवं आपूर्ती विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर आपको राशन वितरण हेतु राशन कार्ड धारकों की सूची का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है।
- एक नया पेज खुलेगा जिसपर आपको पूछी गई जानकारी जैसे – जिला, क्षेत्र, दुकान संख्या, वितरण माह, वित्तीय वर्ष, कैप्चा कोड आदि भरना होगा।
- सभी जानकारी भरने के बाद देखें बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने राशन वितरण हेतु राशन कार्ड धारकों की सूचि दिखने लगेगी।
TPDS के अंतर्गत बने BPL/ अंत्योदय राशन कार्ड खोजे :
- सर्वप्रथम आपको उत्तरप्रदेश सरकार की खाद्य एवं आपूर्ती विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके होमपेज पर आपको बीपीएल/अंत्योदय कार्ड खोजें का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प में से TDPS के अंतर्गत बने बीपीएल/ अंत्योदय राशन कार्ड खोजें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा। इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे – जिला, क्षेत्र, विकास खंड , ग्राम पंचायत, मुखिया का नाम, मुखिया के पिता का नाम आदि भरना होगा।
- सभी जानकारी भरने के बाद खोजें बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद TDPS के अंतर्गत बने बीपीएल/ अंत्योदय राशन कार्ड खोज सकते हैं।
राशन कार्ड सम्बंधित शिकायत (complaint) दर्ज कैसे करें | UP Ration Card Complaint:
- सर्वप्रथम आपको उत्तरप्रदेश सरकार की खाद्य एवं आपूर्ती विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- होमपेज पर आपको ऑनलाइन शिकायत प्रेक्षित करें का विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प को क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आपको शिकायत दर्ज करें/ Registered Complaint के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक दूसरा पेज खुलेगा।
- इस पेज पर एक फॉर्म खुलेगा। इस फॉर्म में पूछी गई जानकारी जैसे – नाम, पिता का नाम, जिला, शिकायत का विषय, शिकायत का विवरण, कैप्चा कोड आदि भरकर दर्ज करें के बटन पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार आपकी शिकायत दर्ज कर ली जायेगी।

शिकायत की वर्तमान स्थिति (स्टेटस) कैसे चेक करें | UP Ration Card Check Complaint Status:
- सर्वप्रथम आपको उत्तरप्रदेश सरकार की खाद्य एवं आपूर्ती विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- होमपेज पर आपको ऑनलाइन शिकायत प्रेक्षित करें का विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प को क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आपको शिकायत की वर्तमान स्थिति देखें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अगले पेज पर आपको कुछ जानकारी जैसे – शिकायत संख्या भरना होगा। इसके बाद प्रदर्शित करें बटन पर क्लिक करके आप अपनी शिकायत की वर्तमान स्थिति देख सकते हैं।

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड में संशोधन की प्रक्रिया :
- सर्वप्रथम सपको ब्लॉक या आरटीपीएस कार्यालय जाना होगा।
- वहाँ से आपको संशोधन फॉर्म लेना होगा।
- फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद सम्बंधित दस्तावेजो को संलग्न कर वापस कार्यालय में जमा करना होगा।
- कभी-कभी दस्तावेजो की मूल कॉपी की भी मांग करते हैं। इसलिए सम्बंधित दस्तावेजों की मूल कॉपी भी लेकर जाना चाहिए।
Fair rate स्टोर ई चालान डाउनलोड करने की प्रक्रिया :
- सर्वप्रथम आपको उत्तरप्रदेश सरकार की खाद्य एवं आपूर्ती विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट up.gov.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर आपको डाउनलोड लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको Fair Rate ई स्टोर चालान डाउनलोड लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा। इसपर आपको जिला, क्षेत्र, निकाय, दुकान आदि का चयन करना होगा।
- इसके बाद देखें बटन पर क्लिक करना होगा।
- बटन पर क्लिक करते ही ई चालान आपके डिवाइस पर डाउनलोड हो जायेगा।
हेल्पलाइन नम्बर :
लोगों के सुविधा के लिए उत्तरप्रदेश सरकार ने हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया है।
- 1800180050 और 1967
उत्तर प्रदेश सरकारी योजना | सरकारी योजना List | प्रधानमंत्री सरकारी योजना |
Gaon Gurgaon Guddi Devi Pati ka naam Radheshyam koi bhi pradan karvani nahin de raha hai shikayat karne sab kuchh kar liya Magar koi sunvaee nahin kar raha batao kya Karen