मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश राज्य की बेरोजगारी की समस्या को कम करने और उत्तर प्रदेश के युवाओं को अपने पैरों पर खड़े करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा शुरू की गयी है। इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओ को स्वरोजगार प्रदान करने के लिए 25 लाख रूपये तक की आर्थिक सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2020 के तहत उत्तर प्रदेश के योग्य बेरोजगार युवाओं को कम ब्याज दर में लोन सुविधा प्रदान की जाएगी। इस मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओ को ही पात्र माना जायेगा। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2020 के तहत उद्योग क्षेत्र के लिए 25 लाख रूपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और सेवा क्षेत्र के लिए 10 लाख रूपये की वित्तीय सहायता प्रदना की जाएगी। साथ ही सरकार द्वारा परियोजना लागत की कुल राशि की 25 % मार्जिन मनी सब्सिडी भी दी जाएगी। उधोग क्षेत्र के लिए अधिकतम 6.25 लाख रूपये और सेवा क्षेत्र के लिए 2.50 लाख रूपये का मार्जिन मनी उपलब्ध कराई जाएगी।आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से उत्तर प्रदेश युवा स्वरोजगार योजना 2020 से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया ,पात्रता , दस्तावेज़ आदि प्रदान करने जा रहे है।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2022 के उद्देश्य (UP Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2022: Objectives)
जैसे की आप लोग जानते है कि उत्तर प्रदेश राज्य में बहुत से ऐसे युवा है जो शिक्षित होने के बाद भी बेरोजगार होते है और वह आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण अपना खुद का रोजगार शुरू नहीं कर पाते। इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना को शुरू किया है । इस योजना के ज़रिये राज्य के बेरोजगार युवाओ को रोजगार करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना। इस उत्तर प्रदेश युवा स्वरोजगार योजना 2020 के ज़रिये बेरोजगारी कि समस्या को कम करना। इस योजना के ज़रिये राज्य के लोग अपना खुद का रोजगार शुरू कर सके। इस योजना के ज़रिये यूपी के बेरोजगार युवाओ को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना ।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2022 के लिए पात्रता (UP Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2022: Objectives)
- उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए आवेदनकर्ता उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए आवेदक बेरोजगार होना चाहिए।
- उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में आवेदनकर्ता किसी भी बैंक में डिफाल्टर नहीं होना चाहिए।
- उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में आवेदन करने वाला उम्मीदवार कम से कम दसवीं या हाईस्कूल पास होना अनिवार्य है।
- उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में आवेदन करने वाला उम्मीदवार पहले से इस तरह की किसी योजना का लाभ ना उठा रहा हो।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2022 के जरूरी दस्तावेज (UP Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2022: Required Documents)
- आवेदनकर्ता के पास जन्मतिथि जन्म तिथि प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आवेदक के पास आधार कार्ड का होना अनिवार्य है।
- आवेदनकर्ता के पास वोटर कार्ड भी होना चाहिए।
- वह उत्तरप्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदन कर्ता की शैक्षणिक योगिता है।
- उसका प्रमाण पत्र का होना भी अनिवार्य है।
- जाति प्रमाण पत्र
- बीoपीoएलo राशन कार्ड की प्रतिलिपि
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन (UP Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2022: Online Registration)
- उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इस ऑफिसियल वेबसाइट पर क्लिक करें।
- इस ऑफिसियल वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आपको उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का एक ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई जानकारी से भरिए।
- उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करिए।
- इस तरह आप उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश सरकारी योजना 2022 | सरकारी योजना List 2022 | प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2022 |
Rojgar ke liye loan chahie