UP Mukhyamantri Kisan evam Sarvhit Bima Yojana 2022 उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री किसान और सर्वहित बीमा योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन

0
1210
UP Mukhyamantri Kisan evam Sarvhit Bima Yojana 2021
UP Mukhyamantri Kisan evam Sarvhit Bima Yojana 2021

क्या आपको पता है उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री किसान और सर्वहित बीमा योजना क्या है और आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते है। मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा राज्य के किसानो और कमज़ोर वर्ग के लोगो को राज्य सरकार द्वारा वित्तीय और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए शुरू की गयी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने यह एक बहुत ही अच्छी पहल की है इस योजना के अंतर्गत किसानों का मुफ्त में बीमा किया जाता है। इस मुख्यमंत्री किसान और सर्वहित बीमा योजना के अंतर्गत राज्य के किसानो को दुर्घटना की स्थिति में 2.5 लाख रूपये तक बीमा उपलब्ध कराया जायेगा। इस योजना के तहत अस्पतालों में मुफ्त में इलाज करवा जा सकता है। मुख्यमंत्री किसान और सर्वहित बीमा योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार ने 56 निजी अस्पतालो, एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों को सम्मिलित किया है। इस योजना के तहत लाभार्थी की दुर्घटना में मृत्यु होने स्थायी या अस्थायी विकलांगता की स्थिति में सरकार द्वारा 5 लाख तक का बीमा प्रदान किया जायेगा। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत बीमा केयर कार्ड भी उपलब्ध कराया जायेगा। मुख्यमंत्री किसान और सर्वहित बीमा योजना 2020 के तहत लाभार्थी इस कार्ड के ज़रिये अस्पताल में ढाई लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते है  इस योजना का लाभ राज्य के 18 से 70 वर्ष के किसान और कमज़ोर वर्ग के लोग उठा सकते है। मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के अंतर्गत भूमिहीन, किसानों, छोटे विक्रेताओं और गरीब वर्ग के लोगों को लाभ प्रदान किया जाता है।

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री किसान और सर्वहित बीमा योजना 2022 के लाभ ( UP Mukhyamantri Kisan evam Sarvhit Bima Yojana 2022: Benefits)

  1. मुख्यमंत्री किसान और सर्वहित बीमा योजना के तहत दुर्घटना में हुई मृत्यु या विकलांगता में लाभार्थी को 5 लाख तक का बीमा कवर प्रदान किया जाता है।
  2. मुख्यमंत्री किसान और सर्वहित बीमा योजना के तहत लाभार्थी या उसके परिवार के सदस्य को ढाई लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाता है।
  3. किसी दुर्घटना में अंग भंग की स्थिति में इस मुख्यमंत्री किसान और सर्वहित बीमा योजना के तहत लाभार्थी को 1 लाख की सहायता प्रदान की जाएगी।
  4. मुख्यमंत्री किसान और सर्वहित बीमा योजना के तहत अगर किसी लाभार्थी के साथ दुर्घटना प्रदेश के बाहर भी होती है। तो भी उसे योजना का पूर्ण लाभ प्रदान किया जाता है।
  5. मुख्यमंत्री किसान और सर्वहित बीमा योजना के तहत लाभार्थी को दुर्घटना की स्थिति में ढाई लाख रुपए तक की सहायता प्रदान की जाती है।
  6. यह सुविधा लाभार्थी को कैशलेस चिकित्सा के अंतर्गत उपलब्ध कराई जाती है।
  7. मुख्यमंत्री किसान और सर्वहित बीमा योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थियों को मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना का केयर कार्ड प्रदान किया जायेगा।
  8. मुख्यमंत्री किसान और सर्वहित बीमा योजना के अंतर्गत BPL परिवारों के सदस्यों को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आय प्रमाण पत्र देने की आवश्यकता नहीं होती है।

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री किसान और सर्वहित बीमा योजना 2022 के लिए पात्रता ( UP Mukhyamantri Kisan evam Sarvhit Bima Yojana 2022: Eligibility)

  1. मुख्यमंत्री किसान और सर्वहित बीमा योजना के तहत लाभ लेने वाले लाभार्थियों की उम्र 18-70 वर्ष का बीच होना चाहिए।
  2. मुख्यमंत्री किसान और सर्वहित बीमा योजना के तहत लाभार्थियों की घरेलू आय प्रति वर्ष 75000 रुपये से कम है वे इस योजना के तहत पात्र होंगे।

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री किसान और सर्वहित बीमा योजना 2022 के लिए जरुरी दस्तावेज ( UP Mukhyamantri Kisan evam Sarvhit Bima Yojana 2022: Required Documents)

  1. आय प्रमाण पत्र
  2. आयु प्रमाण पत्र
  3. मोबाइल नंबर
  4. मृत्यु प्रमाण पत्र
  5. पहचान पत्र
  6. परिवार वितरण प्रमाण पत्र
  7. विकलांगता की स्थिति में विकलांग सर्टिफिकेट
  8. लाभार्थी के बैंक खाते की पासबुक की फोटो कॉपी
  9. पासपोर्ट साइज फोटो
  10. आवेदक का आधार कार्ड

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री किसान और सर्वहित बीमा योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन ( UP Mukhyamantri Kisan evam Sarvhit Bima Yojana 2022: Online Registration)

  1. मुख्यमंत्री किसान और सर्वहित बीमा योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट https://balrampur.nic.in/ पर जाना होगा।
  2. ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा। होम पेज पर आपको एप्लीकेशन फॉर्म नजर आएगा। आपको इस फॉर्म पर क्लिक करना होगा।
  3. उसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा और उसमे महत्वपूर्ण जानकारी भरनी होगी। साथ ही आपको मागे गए जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी लगानी होगी।
  4. फॉर्म को अच्छे से भरने के बाद उससे ऑफिसियल वेबसाइट पर ही समिट करना होगा।

मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के लोगो की योजना से जुडी अधिक जानकारी प्रदान  करने के लिए 1520 , 180030701520 नंबर मुफ्त सेवा भी शुरू की है ।उत्तर प्रदेश के किसान इस नंबर पर कॉल करके जानकारी  प्राप्त कर सकते है।

उत्तर प्रदेश सरकारी योजना 2022 सरकारी योजना List 2022 प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2022

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here