स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 | Swachh Survekshan 2021

0
1736
Swachh Survekshan
Swachh Survekshan

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 | Swachh Survekshan 2021

भारत में स्वच्छ सर्वेक्षण की शुरुआत 2016 से हुई। इसके लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो के लिए अलगअलग मापदंड रखे गए हैं।

शहरी स्वक्छता सर्वेक्षण :

MOUHA द्वारा 2016 से संचालित शहरी सफाई और स्वच्छ सर्वेक्षण विश्व का सबसे बड़ा सर्वेक्षण है। यह शहरो और महानगरों के बीच स्वास्थ्य प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देता है। यह प्रतिस्पर्धा नागरिक सेवा वितरण में सुधार, स्वच्छ शहरो का निर्माण और सफाई के प्रति लोगो का व्यवहार एवं सोंच में परिवर्तन लाना है।

स्वक्छता सर्वेक्षण का प्राथमिक लक्ष्य बड़े पैमाने पर जनभागीदारिता को प्रोत्साहित करना और समाज के सभी वर्गों के बीच जागरूकता पैदा करना है, ताकि एकजुट होकर शहरो एवं महानगरों को रहने के लिए बेहतर बनाया जा सके।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित वार्षिक सर्वेक्षण में लोगो, संसाधनों और अधिकारियो को यह साबित करने का मौका मिलता है कि उनका शहर भारत का सबसे साफ और स्वच्छ है। साथ ही इससे नागरिकों और यूएलबी को भी प्रोत्साहन मिलता है।

स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग अभ्यास सरकार की एक गतिविधि है, जिसका उद्देश्य राज्यो एवं शहरी स्थानीय निकायों द्वारा स्वच्छता प्रयासों के स्तरों का समयबद्ध और नवाचार तरीके करना है तथा पिछले स्वच्छ सर्वेक्षणों से अर्जित की गई बेहतरी को दर्ज करना है और इसके अतिरिक्त स्वच्छता स्तरों के सम्बंध में दुसरो के मुकाबले नगरों को श्रेणीबद्ध करने में भी सहायता करती है।

शहरी स्वच्छ सर्वेक्षण जनवरी 2016 में किया गया था।  भारत के 73 शहरो में स्वक्छता और ठोस् अपशिष्ट प्रबन्धन स्थिति का आकलन करने के लिए 10 लाख आबादी से ऊपर और 53 शहरो एवं राज्य के राजधानियों को लिया गया।

शहरी स्वक्छता सर्वेक्षण के मूल्यांकन का आधार :

स्वच्छ सर्वेक्षण को तीन भागों में बांटा गया है।

  • सेवा स्तर की स्थिति
  • स्वतंत्र अवलोकन
  • नागरिक प्रतिक्रिया।

रैंकिंग में शहरो में व्यक्तिगत प्रदर्शन के साथ ही उसके समग्र प्रदर्शन के आधार पर स्थान दिया गया है। प्रय्येक शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के प्रदर्शन को भी 6 मूल्यांकन के क्षेत्रो में बेंचमार्क दिया गया है।

  • खुले में शौचमुक्त शहर (OPF) और एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के लिए रणनीति (SWN)
  • सूचना, शिक्षा और व्यवहार में बदलाव संचार (IEBस्) गतिविधि
  • डोर टू डोर संग्रह, सफाई संग्रह और परिवहन
  • प्रसंस्करन और ठोस कचरा निपटान
  • सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालय संस्थान
  • व्यक्तिगत शौचालय।

ग्रामीण स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 | Gramin Swachh Survekshan 2021

ग्रामीण स्वच्छ सर्वेक्षण पेयजल और स्वक्छता मंत्रालय द्वारा मई 2016 में शुरू की गई। ग्रामीण स्वच्छ सर्वेक्षण में 22 पहाड़ी जिलों और 53 मैदानी जिलों को शामिल किया गया था।

प्रत्येक जिलों का मूल्याङ्कन 4 मापदंडों के आधार पर किया गया था। मापदंडों में सबसे अधिक अंक स्वच्छ जल और शौचालय की सुलभता को दिया गया। स्वच्छया के रैंकिंग के लिए निम्नलिखित मापदंडों को आधार बनाया गया।

  • लोगो के लिए सुरक्षित शैचालय और इसका प्रयोग (शौचालय का उपयोग, जल को सुलभता, जल का सुरक्षित निपटान ) – 40%
  • घरों के पास कूड़ा कचरा फैला न होना – 30%
  • सार्वजनिक स्थलों पर कुडाकचरा फैला न होना – 10%
  • घरों के आसपास अवजल का जामा न होना – 20%

स्वक्छता सर्वेक्षण 2020 | Swachhta Survekshan 2020

केंद्रीय आवास और शहरी मामलो के मंत्रालय ने स्वछता सर्वेक्षण 2020 के आधार पर देश के सबसे स्वच्छ राज्य और शहरो का लिस्ट जारी कर दी है। यह लिस्ट अलग-अलग श्रेणियों में जारी की गई है। पहली लिस्ट में ऐसे शहर हैं, जिनकी आबादी 10 लाख से अधिक है। दुसरी लिस्ट 10 लाख से कम आबादी वाले शहरो की है।

इसी तरह स्वच्छ राज्यो की भी लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इसके भी दो लिस्ट हैं। एक लिस्ट 100 शहरी स्थानीय इकाई से अधिक वाला राज्य है, दूसरा 100 शहरी स्थानीय निकाय से कम वाले राज्य।

100 से अधिक स्थानीय निकाय वाले स्वच्छ राज्य :

  1. छत्तीसगढ़
  2. महाराष्ट्र
  3. मध्यप्रदेश
  4. गुजरात
  5. पंजाब

100 से कम स्थानीय निकाय वाले स्वच्छ राज्य :

  1. झारखण्ड
  2. हरियाणा
  3. उत्तराखंड
  4. सिक्किम
  5. असम

10 लाख से अधिक आबादी वाले स्वच्छ शहर :

  1. इंदौर
  2. सूरत
  3. नवी मुंबई
  4. विजयवाड़ा
  5. अहमदाबाद

10 लाख से कम आबादी वाले स्वच्छ शहर :

  1. अंबिकापुर
  2. मैसूर
  3. नई दिल्ली
  4. चंद्रपुर
  5. खरगौन

इंदौर लगातार चौथी वर्ष स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रथम स्थान पर रहा। वही जोधपुर ने पिछले साल की तुलना में सबसे बड़ी छलांग लगाते हुए 29वां स्थान प्राप्त किया, जो पिछलर साल 243वें स्थान पर था। नई दिल्ली को सबसे स्वच्छ राजधानी शहर का स्थान प्राप्त हुआ।

सरकारी योजना List 2021 प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2021

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here