क्या है सुकन्या समृद्धि योजना 2022 (Sukanya Samriddhi Yojana 2022) जाने विस्तार पूर्वक
सुकन्या समृद्धि योजना देश में रहने वाली प्रत्येक बेटी के लिए सरकार द्वारा लागू की गई है। जिसके अंतर्गत कोई भी माता पिता अपनी बेटी का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। आज हम इस योजना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बातें विस्तारपूर्वक जानने वाले है। प्रधानमंत्री द्वारा जारी की गई इस योजना को इनकम टैक्स कानून के सेक्शन 80c के तहत जारी किया गया है जिसमें निवेश करने पर टैक्स की राशि पर भी छूट मिलती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ है और इसी अभियान के तहत इस योजना का प्रारंभ किया गया है।
सुकन्या समृद्धि योजना 2022 | Sukanya Samriddhi Yojana 2022
कोई भी परिवार अपनी बेटी की 10 साल की उम्र से पहले सुकन्या समृद्धि योजना के तहत किसी भी बैंक अथवा पोस्ट ऑफिस में जाकर खाता खुलवा सकते हैं। इस खाते में मात्र ₹250 से प्रारंभ करके राशि जमा कराई जा सकती है। पहले इस योजना के तहत ₹1000 की राशि जमा करानी पड़ती थी लेकिन अब उसे घटाकर ₹250 कर दी गई है जिसकी अधिकतम सीमा 1.5 लाख रुपए है। सुकन्या समृद्धि खाता लड़की की 21 वर्ष तक की आयु तक बनाए रखना आवश्यक होता है। इसके अलावा 18 वर्ष की आयु तक होने के बाद भी यदि लड़की की पढ़ाई अथवा शादी के लिए पैसों की आवश्यकता होती है तब भी इस खाते से 50% पैसे प्राप्त किए जा सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना 2022 खाता खोलने के महत्वपूर्ण नियम | Sukanya Samriddhi Yojana 2022: Open Online Account
- सुकन्या समृद्धि खाता को खुलवाने के लिए लड़की के कानूनी अभिभावक ही आवेदन भर सकते हैं।
- लड़की की आयु 10 साल की हो उससे पहले ही इस खाते को खुलवाना अनिवार्य है।
- सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत केवल एक लड़की का ही खाता खुलवाया जा सकता है।
- एक लड़की के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 2 खाते नहीं खुल पाए जा सकते हैं।
- सुकन्या समृद्धि में खाता खुलवाने के लिए बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट पोस्ट ऑफिस अथवा बैंक में देना आवश्यक है।
- इस खाते को खुलवाने के लिए अभिभावक के पहचान पत्र और पते का प्रमाण पत्र भी देना होता है।
सुकन्या समृद्धि योजना 2022 के तहत कितनी रकम जमा कराई जा सकती है?
सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाने के लिए मात्र ₹250 की राशि आवश्यक होती है। इसके अलावा यदि कोई अभिभावक अधिक सामर्थवान है तो वह सामर्थ के अनुसार अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक की राशि भी जमा करा सकता है।
इस योजना के अंतर्गत खुलवाए गए खाते की तिथि से लेकर अगले 15 साल तक पैसे जमा कराए जा सकते हैं। यदि कोई अभिभावक अपनी 9 साल की बेटी का खाता खुलवाना है तो उसे अगले 24 साल तक यह पैसे जमा कराने होंगे। हालांकि बेटी के 24 से 30 साल तक की आयु तक सुकन्या समृद्धि खाते में ब्याज की रकम प्राप्त होती रहेगी।
यदि किसी कारणवश यह खाता अनियमित हो जाता है तो ₹50 की सालाना पेनल्टी देने के बाद इसे फिर से नियमित कराया जा सकता है। साथ ही प्रत्येक वर्ष इसमें कम से कम राशि जमा कराना अनिवार्य है।
लड़की की आयु 21 साल तक होने पर यदि अभिभावक चाहे तो उसी वक्त इस खाते को बंद करवा सकते हैं और अकाउंट में जमा हुआ पूरा पैसा ले सकते हैं।
किस प्रकार प्राप्त होती है सुकन्या समृद्धि की राशि? (Sukanya Samriddhi Yojana 2022: Withdrawal)
यदि इस योजना में कोई व्यक्ति साल 2015 से ₹1000 प्रति महीने के हिसाब से खाता खुलवा ता है तो उसे अगले 14 साल तक यानी 2028 तक हर साल ₹12000 इस खाते में डालने होंगे। वर्तमान परिस्थिति के हिसाब से उसे प्रत्येक वर्ष 8.6 फ़ीसदी ब्याज की राशि प्राप्त होगी। जब सुकन्या समृद्धि योजना में आवेदित लड़की 21 साल की हो जाएगी तब उसके अभिभावकों को 6,07,128 रुपए प्राप्त होंगे। जबकि सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात तो यह है कि 14 साल के अंतर्गत अभिभावक अकाउंट खुलवाने के बाद केवल 1.68 लाख रुपए ही जमा कराएंगे जिसके बाद उन्हें ₹4,39,128 ब्याज के रूप में प्राप्त होंगे।

योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Document requirement)
- जिस बच्ची का सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवाना चाहते हैं उसका जन्म प्रमाण पत्र
- अभिभावक का स्थानीय पता प्रमाण पत्र
- अभिभावक का आईडी प्रूफ
सुकन्या समृद्धि योजना 2022 में आवेदन कैसे किया जाए? | Sukanya Samriddhi Yojana 2022: Registration Process
सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत आवेदन भरने के लिए ऑनलाइन वेब पोर्टल पर जाकर इस योजना से संबंधित फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है। उस फॉर्म को भर कर उसके साथ सभी दस्तावेज जोड़कर उसे अपने पास में बैंक शाखा अथवा पोस्ट ऑफिस में जमा कराया जा सकता है जहां पर आप अपनी बच्ची का सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवाना चाहते हैं। न्यूनतम राशि जमा कराने के बाद आप तुरंत सुकन्या समृद्धि योजना में आवेदन हो जाएंगे और आपकी बच्ची का अकाउंट खुल जाएगा।
सरकारी योजना List 2022 | प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2022 |