स्री स्वाभिमान योजना 2021 | Stree Swabhiman Yojana 2021

0
643
Stree Swabhiman Yojana
Stree Swabhiman Yojana

जाने क्या है स्री स्वाभिमान योजना 2021 (Stree Swabhiman Yojana 2021) और आप कैसे कर सकते है इसके लिए ऑनलाइन आवेदन

क्या आपको पता है स्री स्वाभिमान योजना 2021 और आप इसका लाभ कैसे उठा। स्री स्वाभिमान योजना 2021 की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा की गई है। इस योजना का उद्धाटन केंद्रीय मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद जी के द्वारा सीएससी महिला वीएलई कार्यक्रम के दौरान किया गया है। क्या आपको पता है स्री स्वाभिमान योजना 2021 के अंतर्गत देश की सभी लड़कियों और महिलाओ को सेनेटरी नेपकिन प्रदान किये जायेगे जिससे महिला और लड़किया अपने मासिक धर्म चक्र के समय स्वस्थ रह सके। केंद्र सरकार ने स्री स्वाभिमान योजना 2021 देश के सभी शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रो की लड़कियों और महिलाओ को अच्छा स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रदान करने के लिए शुरू की गयी है इस योजना के तहत सीएससी द्वारा प्रदान किये जाने वाले नए पैड अधिक पर्यावरण के अनुकूल और काफी सस्ते होंगे। जिससे अधिक से अधिक महिलाये और लड़कियाँ कम से कम दाम में इन्हे खरीद सकेंगी। देश की सभी महिलाये इस स्त्री स्वाभिमान योजना का लाभ CSC के ज़रिये उठा सकेंगी। अभी इस समय हमारे देश में लगभग 15 कम लागत वाली सेनेटरी नेपकिन निर्माण इकाइयां हमारे पुरे देश में मौजूद है इस महिला स्वाभिमान योजना 2021 के अंतर्गत पुरे देश में बहुत सी जगहों पर यूनिट्स लगायी जाएगी। जिससे 8 से 10 महिलाओ को सेनेटरी नेपकिन बनाने के लिए रोजगार भी प्रदान किया जायेगा। देश के सभी ग्रामीण क्षेत्रो की लड़कियों और महिलाओ को सेनेटरी नेपकिन के इस्तेमाल करने के फायदे भी बताये जायेगे और बहुत सी महिलाओ को इस योजना से जोड़ा जायेगा।

स्री स्वाभिमान योजना 2021 के उद्देश्य (Stree Swabhiman Yojana 2021: Objectives)

जैसे की  हम सभी लोग जानते है कि लड़कियों को मासिक धर्म चक्र के समय स्कूलों में किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्रीड़ा में भाग नहीं ले पाती और उन्हें ऐसे समय में काफी परेशानियाँ होती है महिलाओ को भी मासिक धर्म चक्र के समय घर के सारे काम करने पड़ते है जिसके कारण वह अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाती है। इसी के चलते उन्हें कई प्रकार की बीमारिया घेर लेती है इन सभी बातो पर ध्यान देते हुए सरकार ने इस स्री स्वाभिमान योजना 2021  को लॉन्च किया है। इस स्री स्वाभिमान योजना के ज़रिये महिलाओ को सशक्तिकरण प्रदान करना और सेनेटरी नेपकिन के ज़रिये महिलाये और लड़कियाँ स्वस्थ और स्वच्छ रह सके। इस स्त्री स्वाभिमान योजना 2021  के ज़रिये महिलाओ की रोजगार भी प्रदान किया जायेगा।

स्री स्वाभिमान योजना 2021 के लाभ (Stree Swabhiman Yojana 2021: Benefits)

  1. इस स्त्री स्वाभिमान योजना के अंतर्गत देश की महिलाओं को सीएससी द्वारा सस्ती दरों पर सेनेटरी नेपकिन प्रदान किये जायेगे और लड़कियों को मुफ्त सेवा प्रदान की जाएगी।
  2. स्त्री स्वाभिमान योजना 2021 का लाभ ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रो की उन सभी महिलाओ और लड़कियों को प्रदान किया जायेगा, जिनको हर महीने मासिक धर्म चक्र होता है।
  3. इस स्त्री स्वाभिमान योजना के तहत महिलाओ को सेनेटरी नेपकिन बनाने के लिए रोजगार भी प्रदान किया जायेगा। जिससे महिलाये भी आत्मनिर्भर बन सके।
  4. सरकार द्वारा इस स्त्री स्वाभिमान योजना के ज़रिये  ग्रामीण क्षेत्रो की ज़्यादा से ज़्यादा महिलाओ को लाभ पहुंचाया जायेगा।
  5. इस स्त्री स्वाभिमान योजना के तहत महिलाओ को स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

स्री स्वाभिमान योजना 2021 के लिए जरुरी दस्तावेज़ (Stree Swabhiman Yojana 2021: Requirement documents)

  1. स्त्री स्वाभिमान योजना का लाभ हमारे देश की महिलाओ और लड़कियों को प्रदान किया जायेगा।
  2. आधार कार्ड
  3. पहचान पत्र
  4. मोबाइल नंबर
  5. पासपोर्ट साइज फोटो

स्री स्वाभिमान योजना 2021 (Stree Swabhiman Yojana 2021: Guidelines)

  1. अगर आप स्त्री स्वाभिमान योजना 2020 का लाभ उठान चाहते है तो इसके लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  2. होम पेज पर आपको पुलिस सत्यापन फॉर्म प्रारूप का ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर आपको क्लिक कर फॉर्म को डाउनलोड करना है। उसके बाद आपको फॉर्म को नज़दीकी पुलिस स्टेशन से सत्यापित करना होगा।
  3. इसके पश्चात् आपको पंजीकरण की प्रक्रिया के लिए नीचे क्लिक करना होगा और उसके बाद आगे बढे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पृष्ठ खुल जायेगा। इस पर आपको अपना आधार कार्ड नंबर भरना होगा।
  4. इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन के लिए आधार संख्या का प्रमाणीकरण eKYC के माध्यम होता है जिसके बाद आपको KYC का चयन करना होगा। चयन करने के बाद आपको आगे बढ़ने के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके पश्चात् आपके सामने एक पेज खुल जायेगा।
  5. यहाँ आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, जिसमे आपको अपनी सारी महत्वपूर्ण जानकारी भरनी होगी। सारी जानकारी भरने के बाद केंद्र के आवश्यक तस्वीर पुलिस सत्यापन दस्तावेज़ के साथ अपलोड करे और इसके बाद सब्मिट के बटन पर क्लिक करे।
सरकारी योजना List 2021 प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2021

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here