Saral Portal Haryana 2022 हरियाणा सरल पोर्टल 2022 Login & Registration

0
1358
Saral Portal Haryana 2021
Saral Portal Haryana 2021

एक पोर्टल (webpage/ website) सेवा का एक विचार है। जो ई-मेल, गेम, खोज, समाचार और स्टॉक जैसी सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। एक पोर्टल, वेब पोर्टल, या साइट आमतौर पर access की जाने वाली सेवाओं की विस्तृत श्रृंखला पेश करती है और एक ही मंच पर सारी सुविधाएं, हर एक तरह की योजनाओं की जानकारी प्रदान करती है। इसी चीज का ध्यान रखते हुए राज्य सरकार ने भी एक सरल पोर्टल की शुरूआत की है। यह सरल पोर्टल हरियाणा राज्य के निवासियों को एक ही webpage के जरिए या एक ही पोर्टल के जरिए आने वाली सभी योजनाओं, उनसे संबंधित जानकारियों  से अवगत करवाएगी।

सरल पोर्टल हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई एक वेबसाइट या पोर्टल है, जहां पर रजिस्टर करके आवेदक ऑनलाइन सेवाओं / योजनाओं आदि से अवगत हो पाएंगे। सरल पोर्टल की शुरुआत से पहले जब कोई भी योजना घोषित की जाती थी, तो लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं होती थी बशर्ते सरकार टेलीविजन या अखबारों के माध्यम से उन तक यह योजना पहुंचाए। इसीलिए अब राज्य सरकार ने नई योजनाओं की जानकारी जानने का जरिया आसान कर दिया है। अब लोग घर बैठे ही राज्य में चल रही सभी सरकारी योजनाओं और सेवाओं आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सरल पोर्टल के माध्यम से हरियाणा के सभी विभागों की जितनी भी सेवाएं हैं, सभी इसी पर डाल दी जाती हैं। लोग घर बैठे ही इन सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेते हैं और उन्हें कहीं बाहर जाकर अपना समय बर्बाद नहीं करना पड़ता। अपनी सहूलियत के हिसाब से वह हर तरह की ऑनलाइन सेवा और योजनाओं की खोज भी कर सकत सकते हैं।

सरल पोर्टल हरियाणा के नागरिकों के लिए एक ऐसा प्लेटफार्म है, जिसके जरिए सभी लोग राशन कार्ड, डेयरी, लोन, पेंशन आदि सहित जितनी भी योजनाएं सरकार घोषित करेगी। सभी की सूची एवं pdf format में फाइल डाउनलोड कर पाएंगे।

हरियाणा सरल पोर्टल 2022 का उद्देश्य (Saral Portal Haryana 2022: Objectives)

जब सारी दुनिया डिजिटलाइजेशन के अंतर्गत काम कर रही है और भारत देश भी डिजिटल होने की कतार में है। ऐसे में हरियाणा राज्य में भी विभागों को डिजिटल कर देने का सुविचार बनाया गया। सारे सरकारी विभागों को डिजिटल बनाने का कारण आसानी से लोगों तक ऑनलाइन सुविधाएं, उनकी जानकारियां पहुंचाना था। इसीलिए सरल पोर्टल का शुभारंभ किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में कैशलेस स्कीम डिलीवरी के मॉडल में बढ़ोतरी करके राज्य को डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ाना है। इसके जरिए सरकार विभागों एवं राज्य के सभी नागरिकों के बीच में पारदर्शिता आएगी और भ्रष्टाचार में कमी आएगी।

हरियाणा सरल पोर्टल 2022 के लाभ (Saral Portal Haryana 2022: Benefits)

  • सरल पोर्टल के जरिए हरियाणा निवासी समय-समय पर नई योजनाओं से अवगत होते रहेंगे।
  • 380 से ज्यादा योजनाएं इस पोर्टल में कवर की गई है, इसलिएराज्य निवासी बिना किसी परेशानी के कौन सी योजना चल रही है / किसके चलने की उम्मीद है, का आसानी से पता लगा पाएंगे।
  • इसके अलावा जिस भी योजना के लिए आवेदन फॉर्म भरा है ,उसकी अभी क्या स्थिति है, इसका जायजा भी ले पाएंगे।
  • राशन कार्ड / डेयरी / लोन / पेंशन/ लड़कियों के लिए योजनाएं / शिक्षा में सुधार के लिए शुरू की गई परियोजनाएं आदि की सारी लिस्ट पीडीएफ फाइल में डाउनलोड  करने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।
  • हर तरीके की सेवाओं एवं योजनाओं को ट्रैक करने का माध्यम प्रदान किया गया है।
  • जब सीधे तरीके से विभाग और नागरिक एक साथ जुड़ेंगे, तो कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार में भी कमी आएगी।
  • समय से लोगों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो पाया करेगी औरनागरिक समय से योजना के लिए आवेदन भर पाएंगे।
  • किसी भी विभाग में स्वयं जाकर पता करने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी।सब कुछ ऑनलाइन ही पता चल जाएगा करेगा, जिससे समय भी बर्बाद नहीं होगा।
  • जब पहले कोई भी योजना की घोषणा की जाती थी, तो लोगों को यह पता ही नहीं चलता था कि उन्हें कौन सा दस्तावेज लेकर जाना है कौन सा नहीं।पर जब सरल पोर्टल के माध्यम से वह आवेदन फॉर्म भरेंगे तो उन्हें इसकी सारी जानकारी यहीं से मिल जाया करेगी, जिससे उनका काम आसान हो जाएगा।
  • लाइव योजनाओं की ट्रैकिंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है, जिससे पता चल पाएगा कि कौन सी योजना अभी चल रही है।

हरियाणा सरल पोर्टल 2022 सेवाओं एवं योजनाओं की लिस्ट (Saral Portal Haryana 2022: List)

  • डीलर प्वाइंट पंजीकरण
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • आयकर प्रमाण पत्र
  • वृद्धावस्था सम्मान भत्ता
  • नए बिजली कनेक्शन
  • डॉक्टर अंबेडकर मेधावी छात्र योजना
  • साइकिल योजना
  • विवाह रजिस्ट्रेशन
  • कृषि योजनाएं
  • दूध उपहार योजना

ऐसी कई योजनाएं एवं सेवाएं इस पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाती हैं जो सूची से कहीं ज्यादा है इसलिए राज्य के प्रत्येक नागरिक को सरल पोर्टल में रजिस्टर करना चाहिए।

हरियाणा सरल पोर्टल 2022 रजिस्ट्रेशन एवं लॉगइन (Saral Portal Haryana 2022: Registration and Login)

जो भी नागरिक सरल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन एवं लॉगइन करना चाहते हैं। उन्हें निम्नलिखित कदम उठाने चाहिए।

  • सबसे पहले राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई ऑफिशियल वेबसाइट saralharyana.gov.in पर जाना होगा इसके उपरांत एक होम पेज खुल जाएगा।इस होम पेज पर लॉगइन (login)  एवं साइन अप (signup) करने का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • Signup का मतलब है जो नए यूजर (new user) हैं,उनको अगर रजिस्टर करना है तब  उनको signup  करना होगा। जो नागरिक पहले से ही रजिस्टर कर चुके हैं, वह login कर सकते हैं। 

Sign up process

  • जो नए यूजर हैं, जब वह न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन / signup पर क्लिक करेंगे, तो एकरजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा। जिसमें नागरिक को अपना पूरा नाम, अपना ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड एवं राज्य भरना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियां भरने के बाद वैलिडेट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • वैलिडेशन के उपरांत पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • इसके बाद लॉगिन करने का ऑप्शन आता है, जिसका मतलब है कि पंजीकृत नागरिक का इस पोर्टल पर अकाउंट बन चुका है। अबवह कभी भी पोर्टल खोलकर जानकारी एवं सेवाएं देख सकते हैं।

Login process

  • पंजीकृत नागरिक लॉगिन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट http://www.saralharyana.gov.in पर जाकर होमपेज खोलना होगा।
  • होम पेज पर उपभोक्ता को अपना आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड भरना होगा।
  • यह सब भरने के पश्चात सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा, क्लिक करते ही उपभोक्ता अपना पहले से ही बना हुआ अकाउंट खोल पाएगा।
  • अपने अकाउंट में जाकर वह new services, योजनाओं, अपने आवेदन फॉर्म आदि को देख सकता है।
  • यहीं पर वह अपने आवेदन फॉर्म को ट्रैक कर सकता है कि अभी तक process कहां तक पहुंचा है।

अंत यही कहा जा सकता है कि आज के डिजिटल दौर में हरियाणा सरकार ने भी अपने विभागों और नागरिकों को अच्छी सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरल पोर्टल जैसे माध्यम की शुरुआत की है। यह एक अच्छी पहल है, इससे हरियाणा निवासियों को भी लाभ पहुंचेगा और सरकार भी अपनी योजनाएं समय पर हरियाणा निवासियों तक पहुंचा पाएगी।  सरल पोर्टल से विभागों की कारगुजारी में पारदर्शिता आएगी और लोग भी विश्वास से अपना काम करवा पाएंगे, क्योंकि सरल पोर्टल के जरिए वह यह सुनिश्चित कर पाएंगे कि उनके साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी  नहीं हो रही है। हर काम अपने तरीके से चल रहा है। कहीं ना कहीं सरल पोर्टल के जरिए हर काम होने से भ्रष्टाचार जैसी कुरीति भी खत्म होगी।

हरियाणा सरकारी योजना 2022 सरकारी योजना List 2022 प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2022

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here