जाने क्या है राष्ट्रीय बांस मिशन योजना 2021 | National Bamboo Mission 2021 | Rashtriya Bans Mission Yojana 2021

2
2506
Rashtriya Bans Mission Yojana 2021
Rashtriya Bans Mission Yojana 2021

जाने क्या है राष्ट्रीय बांस मिशन योजना 2021 | National Bamboo Mission 2021 | और आप कैसे उठा सकते है इसका लाभ

क्या आपको पता है राष्ट्रीय बांस मिशन योजना क्या है और आप इसका कैसे लाभ उठा सकते है। मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने 14वें वित्त आयोग की शेष अवधि के दौरान सतत कृषि के लिए राष्ट्रीय मिशन के अंतर्गत केन्द्र प्रायोजित राष्ट्रीय बांस मिशन को स्वीकृति दे दी है। मिशन सम्पूर्ण मूल्य श्रृंखला बनाकर और उत्पादकों का उद्योग के साथ कारगर संपर्क स्थापित करके बांस क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास सुनिश्चित करेगा। हरा सोना के नाम से प्रसिद्ध बांस अब किसानों की जिंदगी में बदलाव लाएगा। केंद्र सरकार की राष्ट्रीय बांस मिशन योजना के तहत बेरोजगार युवाओं और किसानों को बांस उगाने पर 50 हजार रुपए की सब्सिडी मिलेगी। वहीं छोटे किसान को एक पौधे पर 120 रुपए की सब्सिडी मिलेगी। राष्ट्रीय बांस मिशन योजना के तहत किसानों को बांस के पौधे वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाते हैं। उल्लेखनीय है कि बांस का उपयोग आजकल सजावट के लिए बनी वस्तुओं और टिंबर आदि बिजनेस में बहुत होता है। सरकार भी देश को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए बांस की खेती को बढ़ावा देने का हर प्रयास कर रही है। मोदी सरकार ने किसानों के हित में बांस की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय बांस मिशन योजना बनाई है। इसकी खेती और  व्यापार को बढ़ावा देने के लिए हर राज्य में डायरेक्टर बनाए गए हैं। डायरेक्टरों के अधीन जिलेवार अधिकारी तय किए गए हैं। इसमें कृषि, वन विभाग व उद्योग विभाग शामिल है।

बांस की खेती के लिए भूमि का चयन

ये बात तो सभी लोग जानते है कि कम उपजाऊ और बंजर भूमि में अनाज का उत्पादन ज्यादा नहीं हो सकता है। कई बार किसानों की लागत भी पूरी नहीं निकल पाती। केंद्र सरकार की राष्ट्रीय बांस मिशन योजना का लाभ उठाते हुए किसान बंजर भूमि तथा कम उपजाऊ भूमि पर बागवानी व वानिकी को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। बागवानी तथा लकड़ी के लिए पेड़ लगाने से लागत एक बार आने के कारण कर्म खर्च लगता है। विशेषज्ञों के अनुसार एक एकड़ भूमि में बांस के कम से कम 80 से 100 पौधे लगाए जा सकते हैं जबकि इनको लगाने के लिए ढाई मीटर की दूरी की पद्धति का उपयोग किया जाता है। बांस का पेड़ करीब चार साल में विकसित हो जाता है। इस दौरान एक एकड़ में करीब हजार से डेढ़ हजार बांस के पौधे तैयार हो जाते हैं।

राष्ट्रीय बांस मिशन योजना 2021 के उद्देश्य व सब्सिडी | Rashtriya Bans Mission Yojana 2021 : Objectives and Subsidy

  1. केंद्र सरकार द्वारा चलाई गयी राष्ट्रीय बांस मिशन योजना के तहत बांस की खेती से लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार मुहैया होगा। इससे राष्ट्रीय बांस मिशन योजना दे द्वारा रोजगार के लिए गांवों से शहरों की ओर हो रहे पलायन पर भी रोक लगेगी। किसान गांव में बंजर भूमि पर हरा सोना उगाकर अपना भविष्य संवार सकेंगे। अन्य संबंधित सामग्री के लिए बैंक से लोन दिलाया जाएगा जिस पर किसानों को 50 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी।
  2. राष्ट्रीय बांस मिशन योजना के अनुसार किसानों को सब्सिडी तीन वर्ष में तीन किस्तों में दी जाएगी। पहले साल 60 फीसदी, दूसरे साल 30 फीसदी व तीसरे साल 20 फीसदी अनुदान दिया जाएगा।
  3. राष्ट्रीय बांस मिशन योजना के अनुसार छोटे किसानों को बांस उगाने पर एक पौधे पर 120 रुपये की सब्सिडी मिलेगी।
  4. नार्थ ईस्ट को छोडक़र अन्य क्षेत्रों में इसकी खेती के लिए 50 फीसदी सरकार और 50 फीसदी किसान लगाएगा।
  5. 50 फीसदी सरकारी शेयर में 60 फीसदी केंद्र और 40 फीसदी राज्य की हिस्सेदारी होगी। जबकि नार्थ ईस्ट में 60 फीसदी सरकार और 40 फीसदी किसान लगाएगा। 60 फीसदी सरकारी पैसे में 90 फीसदी केंद्र और 10 फीसदी राज्य सरकार का शेयर होगा।

राष्ट्रीय बांस मिशन योजना 2021 के खास बातें | National Bamboo Mission 2021 : Guidelines

  1. आमतौर पर बांस की खेती तीन से चार साल में तैयार होती है। किसान चौथे साल में इसकी कटाई शुरू कर सकते हैं।
  2. इसका पौधा तीन-चार मीटर की दूरी पर लगाया जाता है इसलिए इसके बीच की जगह पर आप कोई और खेती कर सकते हैं।
  3. इसकी पत्तियां पशुओं के चारे के रूप में इस्तेमाल हो सकती हैं। बांस लगाएंगे तो फर्नीचर के लिए पेड़ों की कटान कम होगी। इससे आप पर्यावरण की रक्षा भी करेंगे।
  4. अभी हम काफी फर्नीचर चीन से मंगा रहे हैं, इसलिए आप इसकी खेती से इंपोर्ट कम कर सकते हैं।
  5. जनवरी 2018 में केंद्र सरकार ने बांस को पेड़ की कैटेगरी से हटा दिया। हालांकि ऐसा सिर्फ निजी जमीन के लिए किया गया है। जो फारेस्ट की जमीन पर बांस हैं उन पर यह छूट नहीं है। वहां पर वन कानून लागू होगा।

राष्ट्रीय बांस मिशन योजना 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन | Rashtriya Bans Mission Yojana 2021 : Online Registration

  1. अगर आप राष्ट्रीय बांस मिशन योजना का लाभ उठना चाहते है तो इसके लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको आवेदन फॉर्म पर क्लिक करना होगा।
  3. आवेदन फॉर्म पर क्लिक करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गयी जानकारी आपको ध्यानपूर्वग भरनी होगी।
  4. सारी महत्वपूर्ण जानकारी भरने के बाद आपको अपने फॉर्म को ऑफिसियल वेबसाइट पर जमा करना होगा।
सरकारी योजना List 2021 प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2021

 

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here