Rajasthan Ration Card 2022 राजस्थान राशन कार्ड 2022 Rajasthan Ration Card Kainse Banaye

0
2418
Rajasthan Ration Card 2022
Rajasthan Ration Card 2022

क्षेत्रफल के अनुसार राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है। इतना बड़ा क्षेत्रफल में सभी को राशन पहुँचाना बहुत बड़ी बात है। दूरदराज इलाको में रियायती दर पर खाद्यान उपलब्ध कराना एक चैलेन्ज का कार्य है। राजस्थान सरकार ने सभी को राशन कार्ड उपलब्ध करवाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल जारी किया है, ताकि लोग सुविधापूर्वक राशन कार्ड बनवा सकें। अभी हाल में जिन्होंने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था उनके लिए राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने ‘राजस्थान राशन कार्ड सूची 2020’ ऑनलाइन पोर्टल पर जारी कर दी है। जो आवेदक अपना नाम लाभार्थी सूची में देखना चाहते हैं, वो पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं। सूची में आने वाले लोगो को राशन कार्ड उपलब्ध करवाकर उन्हें सरकार के तरफ से रियायती दर पर खाद्यान जैसे – गेहूँ, चावल, दाल, चीनी, किरासन आदि उपलब्ध करवाए जायेंगे।

राजस्थान राशन कार्ड के प्रकार 2022 | Type of Rajasthan Ration Card 2022

  • APL राशन कार्ड : यह कार्ड अधिक आय वाले व्यक्तियों के लिए है। इसके लिए कोई भी आय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। इस कार्ड को कोई राजस्थान के निवासी बनवा सकता है। यह कार्ड नारंगी रंग का होता है। इसके जरिए कार्डधारी 15 किलो अनाज प्रतिमाह रियायती दर से उपलब्ध कराया जा सकता है।
  • BPL राशन कार्ड : गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों को BPL राशन कार्ड जारी किया जाता है। यह वैसे परिवारों के लिए है जिनकी पारिवारिक आय 10000₹ वार्षिक से कम है। इस राशन कार्ड का रंग लाल होता है। इसके तहत प्रतिमाह 25 किलो अनाज रियायती दर से कार्डधारी को उपलब्ध कराया जाता है।
  • AAY राशन कर्ड : AAY राशन कार्ड अत्यंत गरीब लोगों को जारी किया जाता है। वैसे व्यक्ति जिनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है या उनका आय का कोई स्रोत नहीं है, उन्हें यह कार्ड जारी किया जाता है। इस कार्ड का रंग पीला होता है। इस राशन कार्ड धारक को रियायती दर पर 35 किलो अनाज प्रतिमाह उपलब्ध कराया जाता है।

राजस्थान राशन कार्ड के लाभ 2022 | Rajasthan Ration Card 2022 : Benefits

  • राशनकार्ड राज्य के लोगो की आय और आर्थिक स्थिति के आधार पर बनाये जाते हैं।
  • राशन कार्डधारी व्यक्ति सरकारी दुकानों से सस्ती रियायती दर पर खाद्यान जैसे – चावल, गेहूँ, दाल, चीनी, किरासन इत्यादि को खरीदकर अपनी जीवन यापन अच्छी तरह से कर सकता है।
  • बहुत सी सरकारी योजनाओं में राशन कार्ड काम आता है।
  • राशन कार्ड को हम अपनी पहचान के दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार आदि बनवाने में राशन कार्ड काम आता है।
  • यह लोगो को बहुत ही कम कीमत पर खाद्यान उपलब्ध करवाता है, जिससे गरीबो को वित्तीय बोझ कम पड़ता है।
  • विद्यालय में छात्रवृति लेने के लिए भी इसका उपयोग लाभार्थी कर सकते हैं।
  • इस राशनकार्ड का उपयोग राजस्थान सरकार के स्कूल एडमिशन के लिए भी किया जा सकता है।

राजस्थान राशन कार्ड 2022 के लिए दस्तावेज (पात्रता) | Rajasthan Ration Card 2022 : Eligibility

  • आवेदक को राजस्थान का निवासी होना चाहिए।
  • आधारकार्ड
  • पैनकार्ड
  • बिजली बिल
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • आय प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

राजस्थान राशन कार्ड जिलेवार सूची (लिस्ट) 2022 कैसे देखें | Rajasthan Ration Card District Wise List 2022

अगर आप राजस्थान राशन कार्ड लाभार्थी सूची में अपना लाभ देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।

  • सर्वप्रथम आपको खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको राशन कार्ड विकल्प का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको जिलेवार राशन कार्ड ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एक पेज खुलेगी। इसपर अपने जिला का चयन करने के बाद रूरल या अर्बन राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको ब्लॉक का चयन करना होगा। तत्पश्चात उसमे से पंचायत का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने उस पंचायत के सारे गॉवों का नाम दिखेंगे। उसमे से अपने गाँव का नाम पर क्लिक करें।
  • इसके बाद FPS यानि उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) का नाम का चयन कर लें।
  • इसमें कार्ड नम्बर, कार्ड कैटगरी और कार्ड धारक का लिस्ट होगा, इसमें से अपने नाम की राशन कार्ड संख्या का चयन कर लें।
  • अब आपके सामने आपके इलाके के लोगों का नाम दिखाई देने लगेगा। उसमे से अपना नाम देख सकते हैं।
Rajasthan ration card status check
Rajasthan ration card status check

राजस्थान राशन कार्ड 2022 का विवरण कैसे चेक करें | Rajasthan Ration Card District Wise Vivran 2022

अगर आप अपने राशन कार्ड का विवरण जैसे – राशनकार्ड संख्या, डीलर का नाम और अन्य विवरण ऑनलाइन जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।

  • सर्वप्रथम आपको खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको राशन कार्ड एवं राशन वितरण का विवरण का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर आपको कुछ जानकारी जैसे – राशन कार्ड का नम्बर, नाम, पिता का नाम, माता का नाम आदि भरने के बाद रूरल अथवा अर्बन क्षेत्र, ब्लॉक एवं पंचायत का चयन करना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद खोजें बटन पर क्लिक करें। अब अल्फाबेटिकल एक समान नामो की लिस्ट सामने आएगी, उसमें से अपने माता, पिता के नामो का मिलान कर अपने नाम की पुष्टि करें।
  • इसके बाद आपको राशन कार्ड नम्बर पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के साथ ही आपके राशन कार्ड का विवरण आपके सामने दिखाई देने लगेगा। आप उसमे से अपने राशन कार्ड का विवरण की जाँच कर सकते हैं।
Rajasthan Ration Card Vivaran
Rajasthan Ration Card Vivaran

राजस्थान राशन कार्ड 2022 आवेदन का स्टेटस चेक कैसे करें | Rajasthan Ration Card Status Check 2022

  • सर्वप्रथम आपको खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको राशन कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अगला पेज पर आपको राशन कार्ड नम्बर या फॉर्म नम्बर भरना होगा।
  • इसके बाद आपको चेक स्टेटस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप अपने अप्लीकेशन का स्टेटस देख सकते हैं।
Rajasthan ration card status check
Rajasthan ration card status check

राजस्थान राशन कार्ड 2022 में ऑनलाइन संशोधन कैसे करें | Rajasthan Ration Card 2022 online Correction | Add Name in Rajasthan Ration Card

  • सर्वप्रथम आपको खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको खाद्य सुरक्षा योजना/ राशन कार्डआवेदन पत्र का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA)/ राशन कार्डफॉर्म से ई-मित्र सीएफसी के माध्यम से राशन कार्ड बनबाने/ संशोधन हेतु फॉर्म से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। आप इस लिंक का उपयोग भी कर सकते हैं।
  • फॉर्म डाउनलोड करने के बाद उसमे पूछी गई जानकारी जैसे- राशन कार्ड की संख्या, राशन कार्ड में वर्णित मुखिया का नाम, मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी, मुखिया का फोटो, आवेदक का हस्ताक्षर आदि भरनी होगी।
  • भरी हुई फॉर्म के साथ सम्बंधित दस्तावेज संलग्न कर मित्र या सीएससी सेंटर पर जाकर संशोधन करवा सकते हैं।
  • वहाँ पर एक अनुक्रमांक संख्या मिलेगा जिसे आगे स्टेटस जानने के लिए सुरक्षित रख लें।

राजस्थान राशन कार्ड सम्पर्क सूत्र | Rajasthan Ration Card Helpline Number

  • सर्वप्रथम आपको खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको सम्पर्क सूत्र का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अगले पेज पर आपके स्क्रीन पर कॉन्टेक्ट्स नम्बर्स दिखाई देगा।
राजस्थान सरकारी योजना 2022 सरकारी योजना List 2022 प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2022

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here