Punjab e-Labour Portal 2022 पंजाब ई-लेबर पोर्टल 2022 रजिस्ट्रेशन

0
1280
Punjab e-Labour Portal 2021
Punjab e-Labour Portal 2021

पंजाब ई-लेबर पोर्टल 2022 (Punjab e-Labour Portal 2022)

पंजाब सरकार ने अपने राज्य के श्रमिकों की मदद के लिए “पंजाब ई-लेबर पोर्टल” को लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर मजदूर लोग अपना नाम रजिस्टर कर सकते हैं और सरकार द्वारा उनके लिए बनाई जाने वाली योजनाओं की अपडेट समय-समय पर प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल पर श्रमिकों को कई प्रकार के लाभ अथवा जरूरत पड़ने पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

जो भी योजनाएं पंजाब सरकार द्वारा लेबर कम्युनिटी के लिए बनाई जाएंगी। उन योजनाओं को भी पोर्टल पर डाल दिया जाएगा। इससे फायदा यह होगा कि योजनाओं के बारे में पता लगाने के लिए मजदूरों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। वह ऑनलाइन ही योजनाओं से अवगत हो जाया करेंगे और समय पर उन योजनाओं के लिए रजिस्टर कर पाएंगे।

पंजाब ई-लेबर पोर्टल 2022 का उद्देश्य (Punjab e-Labour Portal 2022: Objectives)

पंजाब ईलेबर पोर्टल शुरू करने का उद्देश्य यही है कि गरीब श्रमिकों को उनकी समस्याओं के लिए समाधान अथवा उनकी जरूरत के हिसाब से लाभ प्रदान किए जा सकें। पंजाब ई-लेबर पोर्टल पर के जरिए मजदूर और श्रमिक अपना नाम रजिस्टर करवा कर लाभ लेने के पात्र बन जाएंगे और उन्हें किसी प्रकार का भी नुकसान नहीं होगा।

पंजाब ई-लेबर पोर्टल 2022 के लाभ (Punjab e-Labour Portal 2022: Benefits)

  • श्रमिकों का नाम दर्ज होने से उन्हें लेबर कार्ड प्राप्त होगा, जिससे वह सरकारी सुविधाएंलेने योग्य बन जाएंगे।
  • सरकार के द्वारा मजदूरों के लिए जो भी योजनाएं तैयार की जाएंगी। मजदूर योजनाओं से समय पर अवगत हो पाया करेंगे।
  • मिलने वाले पंजाब लेबर कार्ड का इस्तेमाल करके मजदूर कम ब्याज पर लोन भी प्राप्त कर पाएंगे।
  • काम मिलने में आसानी हो जाए हो जाएगी।
  • जिन मजदूरों का नाम पंजाब ईलेबर पोर्टल पर होगा, उन मजदूरों को जरूरत के अनुसार वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।
  • मिलने वाली वित्तीय राशि सरकार द्वारा श्रमिकों के बैंक खातों में किस्तों के रूप में डिपॉजिट करवाई जाएगी।
  • योजनाओं का लाभ सीधे आवेदक के बैंक खाते में जमा किया जाएगा।

पंजाब ई-लेबर पोर्टल 2022 पर आवेदन के लिए पात्रता (Punjab e-Labour Portal 2022: Eligibility)

  • इस योजना कालाभ केवल पंजाबमें रहने वाले मजदूरों को मिलेगा।
  • केवल पंजीकृत लाभार्थी को ही इस योजना के तहत सहायता प्रदान होगी।
  • लाभार्थी के पास अपना बैंक अकाउंट होना चाहिए, जनधन अकाउंट नंबर भी अनिवार्य है।
  • आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
  • आवेदक कीमहीने की आमदनी 15000 से कम होनी चाहिए।
  • किसी अन्य प्रकार के सरकारी अथवा गैर सरकारी लाभ प्राप्त मजदूरों को इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त नहीं होगा।

पंजाब ई-लेबर पोर्टल 2022 आवश्यक दस्तावेज (Punjab e-Labour Portal 2022: Required Documents)

  • आधार कार्ड
  • जातीय प्रमाण पत्र
  • सालाना आमदनी एवं महीने की आमदनी का प्रमाण पत्र
  • जन धन बैंक खाता
  • मोबाइल नंबर

पंजाब ई-लेबर पोर्टल 2022 पंजीकरण प्रक्रिया (Punjab e-Labour Portal 2022: Registration Process)

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट https://pblabour.gov.in पर जाना होगा।
  • यदि पोर्टल पर पहले से ही अकाउंट बना हुआ है, तो आवेदक को Log in करना होगा परंतु अगर आवेदक पहली बार अकाउंट बना रहा है; तो उसे Sign up करना होगा। Sign up / Log in दोनों ही प्रोसेस निम्नलिखित प्रकार से करने होंगे।

Sign up / Registration

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट https://pblabour.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके उपरांतएप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • इस एप्लीकेशन फॉर्म में आवेदक को अपना नाम, पिता / पति का नाम, जन्मतिथि, लिंग, जात, ईमेल आईडी अथवा मोबाइल नंबर भरना होगा।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
  • अपलोड करने के पश्चात “Submit” के बटन पर क्लिक करते ही एप्लीकेशन जमा हो जाएगी।
  • इस प्रकार पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • आवेदक को username और password उपलब्ध होगा। आवेदक को इसको संभाल कर रखना होगा। इसी से आवेदक साइन इन अपने अकाउंट को लॉगइन करता है।

Log in

  • लॉग इन करने के लिए आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूजर नेम और पासवर्ड भरना होगा।
  • इसके पश्चात लॉगइन लॉगइन बटन पर क्लिक करते ही आवेदक का अकाउंट स्क्रीन पर स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • आवेदक आने वाली योजनाओं को देख सकता है और उन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकता है।

संपर्क (Contact)

अगर किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो इसके समाधान के लिए विभाग द्वारा email id & helpline no.उपलब्ध कराए गए हैं।

Helpline no. +91 172-2211719 (सुबह 9:00AM से शाम 5:00PM तक संपर्क कर सकते हैं।)

Email id www.dylc.labour@punjab.gov.in

कार्य दिवस: सोमवार से शुक्रवार

पंजाब सरकार द्वारा श्रमिकों एवं मजदूरों के लिए लांच किए गए इस पोर्टल से काफी लाभ होगा। उन लोगों को योजनाओं को जानने के लिए विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। ऑनलाइन ही वह योजनाओं से जुड़ पाएंगे और लाभ प्राप्त कर पाएंगे। इसके अलावा मिलने वाली वित्तीय राशि सीधे उनके बैंक खाते में चली जाएगी और उन्हें किसी प्रकार का कठिनाई नहीं होगी।

पंजाब सरकारी योजना2022 सरकारी योजना List2022 प्रधानमंत्री सरकारी योजना2022

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here