प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना 2022 | Pradhan Mantri Khanij Kshetra Kalyan Yojana 2022

0
1133
Pradhan Mantri Khanij Kshetra Kalyan Yojana
Pradhan Mantri Khanij Kshetra Kalyan Yojana

क्या आपको पता है प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना 2022 (Pradhan Mantri Khanij Kshetra Kalyan Yojana 2022) क्या है और आप इसके लिए कैसे ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

क्या आपको पता है प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना क्या है और आप इसका लाभ कैसे उठा सकते है। प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गयी है। केंद्र सरकार की नरेंद्र मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना की शुरुआत की है। इस प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना का उद्देश्य खनन से प्रभावित क्षेत्र के लोगों के विकास एवं सम्मान के लिए काम करना है। ऐसा पहली बार हुआ है कि खनन की वजह से विस्थापित या यहां काम करने वाले परिवारों के लिए देश में इतनी बड़ी योजना शुरू की गई है। इस कार्य के लिए फंड की व्यवस्था जिला मिनरल फाउंडेशन से की जाएगी। किसी भी देश के विकास के लिए संसाधनों की जरूरत होती है। संसाधन प्राकृतिक रूप में होते हैं। इसके लिए खनन किया जाता है। खनन करने के दो तरीके हैं। एक है जमीन की ऊपरी तरह को छेड़े बिना सुरंग के रूप में जमीन में जाना और वहां से खनिज पदार्थों को निकाल लेना। ऐसा कोयले की खानों की खुदाई के वक्त होता है। जबकि कई खनिज पदार्थ जमीन की ऊपरी सतह, नदियों के आसपास व जंगलों में होते हैं। इसको ऊपर से ही उठाया जाता है। इससे क्षेत्र के भौगोलिक स्वरूप में परिवर्तन हो जाता है।

प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना 2022 के उद्देश्य (Pradhan Mantri Khanij Kshetra Kalyan Yojana 2022: Objectives)

इसी को देखते हुए केंद्र सरकार की नरेंद्र मोदी सरकार विस्थापितों और खनन का काम करने वाले लोगों के कल्याण के लिए दीर्घकालिक योजना लेकर आई है। ऐसा पहली बार हुआ है जब सरकार ने खनन से प्रभावित होने वाले लोगों के विकास के लिए कोई कल्याण योजना शुरू की है। प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के डरा सरकार का उद्देश्य है कि खदानों के आस पास रहने वाले लोगों और कामगारों के जीवन में सुधार आए और वे सुरक्षित रहें। प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत केंद्र सरकार आदिवासी लोगों के कल्याण के लिए जिला मिनरल फाउंडेशन फंड की स्थापना की गई। प्रभावित होने वाले लोगों के भविष्य को लेकर कभी चिंता नहीं दिखाई गई। देश के विकास के लिए खनन जरूरी है और ऐसे में वहां के लोगों को हटाना भी जरूरी है। इसके साथ ही उन लोगों के जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है जो खनन के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। इन लोगों का भविष्य भी सुरक्षित नहीं होता है। काम से निकाले जाने का डर तो होता ही है, खनन कार्य के दौरान जान का जोखिम और बीमारी का खतरा भी मंडरता रहता है।

प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना 2022 की विशेषताएं (Pradhan Mantri Khanij Kshetra Kalyan Yojana 2022: Features)

  1. प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के लिए सरकार ने धन जुटाने का प्रबंध कर दिया है। इसके लिए सरकार ने खनन का पट्टा लेने वालों को नोटिस भी जारी कर दिया है।
  2. पट्टाधारक जिनको खनन के लिए पट्टा 12 जनवरी 2015 से पहले दिया जा चुका है, वे फंड को प्रदान की जाने वाली रॉयल्टी से अतिरिक्त भुगतान करेंगे जो कि 30 परसेंट से ज्यादा होगा।
  3. जिन लोगों को 12 जनवरी 2015 के बाद पट्टा मिला है, वे रॉयल्टी का 10 प्रतिशत अधिक भुगतान करेंगे जो फंड में जाएगी। इस प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत 6000 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे जो लोगों के कल्याण पर खर्च किए जाएंगे।
  4. इसके अलावा खनन पट्टों, रवन्ने से होने वाली आय का भी एक हिस्सा खनन प्रभावित इलाकों के विकास व वहां रहने वाले लोगों के कल्याण पर खर्च किया जाएगा। जिलास्तर पर एकत्र होने वाले फंड को विकास कार्यों पर किस तरह खर्च किया जा रहा है, इसकी निगरानी राज्य व केंद्र सरकार के अधिकारी करेंगे।
  5. इस प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना द्वारा किसानों का कल्याण होगा। प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत एकत्र होने वाले फंड का एक हिस्सा कृषि क्षेत्र पर खर्च होगा। भूमि सुधार के साथ ही सिंचाई के बंदोबस्त किए जाएंगे। इसके तहत नहर व कैनाल का निर्माण करवाया जाएगा।
  6. प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत खनन वाले इलाकों में जलमार्ग परियोजनाओं का विकास किया जाएगा। ताकि सड़क मार्ग पर दबाव कम किया जा सके। इससे खनिज पदार्थों को सड़क की जगह जलमार्ग से भेजा जाएगा। इससे प्रदूषण में तो कमी आएगी ही, ईधन की भी भारी बचत होगी।
  7. पुलों व सड़कों का निर्माण भी प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत होगा। इसका सीधा फायदा वहां रहने वाले लोगों को होगा। उनका देश के साथ संपर्क बेहतर होगा। शिक्षा व व्यवसाय के लिए लोगों को बाहर जाने में दिक्कत नहीं होगी।
  8. प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत रेल की नई लाइनें बिछाई जाएंगी। प्रयास होगा कि इलाके से खनिज पदार्थ रेल मार्ग से ही दूरदराज के क्षेत्रों में पहुंचे। इसका भी फायदा सीधा पर्यावरण को होगा और सड़क पर ट्रकों को कम दौड़ना पड़ेगा। जब रेल मार्ग बनेगा तो वहां तक यात्री ट्रेनों का भी संचालन होगा।

https://mines.gov.in/writereaddata/UploadFile/PMKKKY%20Guidelines.pdf

सरकारी योजना List 2022 प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2022

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here