भारत एक कृषि प्रधान देश है। लेकिन यहाँ आज भी अधिकतर कृषि परम्परागत तरीके से की जाती है। अधिकतर किसान कृषि के लिए पूर्णतः मानसून पर निर्भर है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि मानसून अनिश्चितताओं से भरा है। कभी अति बारिश, तो कभी अनावृष्टि के कारण क्रमशः बाढ़ और सूखा का सामना करना पड़ता है। एक प्रकार से कह सकते हैं कि भारतीय किसान मानसून के साथ जुआ खेलते हैं। इन्ही सब को मद्देनजर रखकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 18 फरवरी 2016 को किया।
योजना का नाम | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना |
शुभारम्भ | 18 फरवरी 2016 |
उद्देश्य | किसानों को प्राकृतिक आपदा में हुए क्षति में आर्थिक सहायता देना |
लाभार्थी | भारतीय किसान |
सहायता राशि | 2 लाख ₹ तक |
वेबसाइट | https://pmfby.gov.in/ |
टॉल फ्री नम्बर | 18001801551 |
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत भारी बारिश, प्राकृतिक आपदाओ, कीटों या बीमारियों से क्षतिग्रस्त फसलों के नुकसान होने पर केंद्र सरकार किसानों को इस योजना के तहत वित्तीय सहायता प्रदान करती है। दरअसल प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खराब मौसम के चलते होने वाले फसल नुकसान की भरपाई का सबसे सस्ता और सरल साधन है। अगर किसान की फसल प्राकृतिक आपदा बाढ़, सुखा आदि के कारण होती है, तो इसकी सुचना 72 घण्टे के अंदर स्थानीय कृषि कार्यालय हेल्प लाइन नम्बर 18001801551 पर शिकायत दर्ज करानी होगी। इसके अलावे क्रॉप इंश्योरेंस ऐप्प पर भी फसल क्षति की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इस योजना के तहत फसल क्षति की बीमा राशि सीधे किसान के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाता है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रीमियम की राशि :
किसान को बीमा का लाभ लेने के लिए प्रिमीयम राशि का भुगतान करना होता है। अन्य सभी योजनाओं की अपेक्षा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रीमियम राशि बहुत कम रखी गई है।
फसल का प्रकार | प्रीमियम |
खरीफ फसल | बीमित राशि का 2% |
रबी फसल | बीमित राशि का 1.5% |
सालाना वाणिज्यिक और बागवानी फसल के लिए | बीमित राशि का 5% |
संशोधित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना :
प्रकार | वर्ष 2016 के लिए | वर्ष 2019 के लिए |
किसान द्वारा देय प्रीमियम राशि | 900₹ | 600₹ |
शत प्रतिशत नुकसान की दशा में किसान को प्राप्त धन राशि | 1500₹ | 30000₹ |
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2022 का उद्देश्य (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2022: Objectives)
प्रधानमंत्री फसल बीमा का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदा में हुए फसल नुकसान में आर्थिक सहायता प्रदान करना। किसानों को कृषि में रूचि को बनाये रखने में मदद करना तथा किदानो की स्थायी आमदनी बने रखने में सहायता करना।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2022 का लाभ (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2022: Benefits)
- इस योजना के तहत भारतीय किसानों को फसल के नुकसान का बीमा दिया जायेगा।
- किसानों की फसल की क्षति अगर प्राकृतिक आपदा से होती है, तो इस योजना के तहत लाभ प्रदान किया जायेगा।
- यानि अगर किसान का फसल मानवीय घटना द्वारा नष्ट हुई है, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- पॉलिसी के अंतर्गत किसानों को कुल बिमा की राशि का खरीफ फसल के लिए 2% तथा रबी फसल के लिए 1.5% भुगतान करना होगा। वाणिज्यिक फसल या बागवानी कृषि के लिए 5% का भुगतान करने होंगे। उसी के अनुसार किसानों को प्राकृतिक आपदा जैसे – बाढ़, सुखा, ओला वृष्टि आदि से होने वाले फसल क्षति होने पर सरकार द्वारा आर्थिक मदद दी जायेगी।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2022 के लिए पात्रता (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2022: Eligibility)
- देश के सभी किसान पात्र हैं।
- इस योजना के तहत किसान के साथ-साथ अगर कोई बटाई पर खेती करता हो तो वो भी अपनी खेती का बीमा करवा सकता है।
- जो पहले से किसी बीमा योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं, उन्हें भी इस योजना के अंतर्गत पात्र माना जायेगा।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2022 के लिए जरूरी दस्तावेज (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2022: Required Documents)
- किसान का आईडी कार्ड
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- किसान का एड्रेस प्रूफ
- बटाईदारों के लिए किसान का इकरारनामा
- किसान का खाता नम्बर/खसरा नम्बर का पेपर
- किसानों द्वारा फसल बुआई की शुरुआत की दिन की तारीख
- फोटो
- बैंक अकाउंट पासबुक
- मोबाइल नम्बर।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2022: Online Registration)
- इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक को इसका आधिकारिक वेबसाइट https://pmfby.gov.in/ पर जाना होगा।
- इसके तहत सर्वप्रथम आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर अपना एक अकाउंट बनाना होगा।
- अकाउंट बनाने के लिए रेजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके सभी जानकारी भरना होगा।

- सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। इसके बाद आपका वेबसाइट पर आपका अकाउंट बन जायेगा।
- अकाउंट बनाने के बाद लॉगिन करके आपको फसल बीमा योजना का फॉर्म भरने होगा।
- फॉर्म पर सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपके स्क्रीन पर successful का मैसेज आयेगा।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का स्टेटस देखना :
- सर्वप्रथम ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ।
- होम पेज पर Application Status पर क्लिक करें। फिर अगले पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आपको Receipt Number भरना होगा। फिर कैप्चा कोड डालकर Search Status बटन पर क्लिक करना होगा।
- क्लीक करते ही आपके आवेदन की स्थिति आपके सामने आ जायेगी।
फसल बीमा योजना का प्रीमियम कैलकुलेट करना :
- सर्वप्रथम योजना का आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- होम पेज पर आपको Insurance Calculation का विकल्प दिखाई देगा आपको उसपर क्लीक करना है। इसके बाद एक नया पेज खुल जायेगा।
- इसपर पूछी गई जानकारी जैसे वर्ष, फसल का चयन, योजना, राज्य, जिला, फसल आदि का चयन करना होगा।
- सभी जानकारी भरने के बाद Calculate बटन पर क्लिक करें। आप अपना प्रीमियम इसके बाद कैलकुलेट कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत शिकायत दर्ज करना :
- सर्वप्रथम इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर होम पेज पर दिए गए Technical Grievance विकल्प पर क्लीक करना होगा।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा उसपर अपना नाम, मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी और कमेंट्स को दर्ज करना होगा
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपका शिकायत दर्ज हो जायेगा।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्लेम करने की प्रक्रिया :
- किसान को सर्वप्रथम फसल क्षति की जानकारी इंसुरेंश कंपनी, बैंक या राज्य सरकार के अधिकारी को देनी होगी।
- यह जानकारी किसान टोल फ्री नम्बर पर भी फसल नुकसान होने के 72 घंटे के अंदर दर्ज कर सकते हैं।
- जैसे ही इंसुरेंश कंपनी को जानकारी पहुंचेगी। वे 72 घण्टे के अंदर नुकसान निर्धारण करता को नियुक्त करेंगे।
- नुकसान निर्धारणकर्ता अगले 10 दिनों के भीतर फसल नुकसान का आंकलन करेगा।
- ये सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 दिनों के भीतर बीमा राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के हेल्प लाइन नम्बर :
- इस योजना के तहत किसानों के लिए एक हेल्प लाइन नम्बर जारीबकिया गया है। अगर किसी किसान को कुछ और जानकारी या शिकायत है तो वे इस हेल्पलाइन नम्बर पर जानकारी ले सकते हैं। हेल्पलाइन नम्बर : 01123382012 तथा 01123381092.
सरकारी योजना List 2022 | प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2022 |