प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम 2023-2023 | Pradhan Mantri Jan Vikas Karyakram 2022-2023

0
1835
Pradhan Mantri Jan Vikas Karyakram 2021
Pradhan Mantri Jan Vikas Karyakram 2020-2021

जाने क्या है प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम 2022-2023 (Pradhan Mantri Jan Vikas Karyakram 2022-2023)   कैसे करें इसके लिए आवेदन

अगर कोई भी देश अपने देश का विकास करना चाहता है तो उससे सबसे पहले अपने देश के अल्पसंख्यक समुदाय के बारे में सोचना चाहिए। क्या आपको पता है अल्पसंख्यक समुदायों की भलाई के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर विशेष योजनाए और आर्थिक कार्यक्रम चलाये जाते है। हर 5 साल बाद इन योजना में कुछ नया किया जाता है। अभी हाल ही में केन्द्रीय सरकार ने मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट प्रोग्राम का नाम बदल कर प्रधानमंत्री जन विकास कार्य्रकम कर दिया है। अभी तक एमएसडीपी के तहत जो विकास कार्यक्रम चलाये जा रहे थे अब वो सब प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत चलाये जायेंगे। अगर आप भीं ये जाने के लिए इच्छुक है कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम क्या है ये कैसे काम करेगा, और इस प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम का लाभ आप कैसे उठ पाएंगे। तो इन सभी सवालों के जवाब हम आपको इस लेख में देंगे।

क्या है प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम 2022 (Pradhan Mantri Jan Vikas Karyakram 2022)

किसी भी देश का विकास उस देश के नागरिकों पर निर्भर करता है। अगर कोई भी देश विकास चाहता है तो सबसे पहले उससे अपने देश के अल्पसंख्यक समुदाय को मजबूत बनाना होगा। सभी देशों में अल्पसंख्यक समुदायों की भलाई व उन्हें मजबूत बनाने के लिए सरकार द्वारा समय समय पर विशेष योजनाए और आर्थिक कार्यक्रम चलाये जाते है हमारे देश में भी अल्पसंख्यक समुदायों की भलाई व उन्हें मजबूत बनाने के लिए केन्द्रीय सरकार समय समय पर विशेष योजनाए और आर्थिक कार्यक्रम चलती रहती है। अभी हाल ही में मोदी सरकार ने निर्णय लिया कि बहु-क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम का नाम बदल कर प्रधानमंत्री जन विकास कार्य्रकम किया जाएगा। क्या आपको पता है 3 मई 2018 को बहु-क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम को प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के रूप में नामकरण कर इसका पुनर्गठन कर दिया गया। इस बात की जानकारी अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस कार्यक्रम के पुनर्गठन के दौरान दी थी उन्होंने कहा की जो विकास कार्य एमएसडीपी के तहत किये जा रहे थे अब वो प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत किये जावेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक बहु-क्षेत्रों में स्कूल, छात्रावास निर्माण के साथ – साथ अन्य विकास कार्यक्रम भी चलाये जायेगे।

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के उद्देश्य 2022 (Objective of Pradhan Mantri Jan Vikas Karyakram 2022)

अपने भी देखा होगा कि किसी भी देश के विकास में अल्पसंख्यक समुदाय का कुछ खास योगदान नहीं होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के पास प्रॉपर शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास जैसी सुविधाएं नहीं होती है। जिसके कारण वो अपने देश के विकास में कुछ खास योगदान नहीं दे पाते। इसी लिए हमारी केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय को मजबूत व शिक्षित बनाने के लिए प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम की शुरुआत की है। चलिए जानते है अल्पसंख्यक समुदाय को शुरू करने के उद्देश्य।

  1. प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अल्‍पसंख्‍यक समुदायों को विशेष रूप से शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य और कौशल विकास के क्षेत्र में मजबूत बनाना है और उनको बेहतर सामाजिक-आर्थिक संरचना सुविधाएं उपलब्‍ध कराना है।
  2. प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम का उद्देश्य राष्‍ट्रीय औसत और अल्‍पसंख्‍यक समुदायों के बीच के गैप को कम करना है।
  3. अल्पसंख्यक समुदाय वाले शहरों तथा गांवों के क्लस्‍टरों को अलग करने के मानक को अल्‍पसंख्‍यक समुदायों के जनसंख्‍या प्रतिशत मानक घटा कर विवेकसंगत बनाना।
  4. बहुसंख्यक समुदाय में विकास कार्यक्रम में देश के 196 जिले कवर किये गये थे, जबकि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम में देश के 308 जिले कवर किये जाएंगे।

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं (Main Motive of Pradhan Mantri Jan Vikas Karyakram 2022)

  1. सामजिक और आर्थिक सुविधाएँ उपलब्ध करवाना: प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय को बेहतर सामाजिक और आर्थिक सुविधाएं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास उपलब्ध करवाना है।
  2. राष्ट्रीय एवरेज गैप को कम करना: प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य अल्पसंख्यक समुदाय और बहुसंख्यक समुदाय के बीच गैप को कम करना है।
  3. अल्पसंख्यकों की भलाई के लिए संसाधनों का उपयोग करना: हम आपको बता दे कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के पुनर्गठन के बाद उपलब्ध संसाधनों में से 80% तक संसाधन अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए उपयोग किये जाएंगे। इसके बाद 33% से 40% संसाधन महिलाओं के विकास में उपयोग किये जायेंगे।
  4. पोटेंशियल एरिया को पहचानना: अल्पसंख्यक समुदाय में तेजी से विकास करने के लिए पोटेंशियल एरिया को पहचानना बेहद आवश्यक है। इसी लिए केंद्र सरकार महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “क्लस्टर ऑफ़ विलेज और माइनॉरिटी कंसंट्रेशन टाउन पर विशेष ध्यान दे रही है।
  5. योजना के लिए बजट का निर्धारण: अल्पसंख्यक समुदाय की आर्थिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत विकास के लिए बजट का निर्धारण किया जावेगा।

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के लिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन (Pradhan Mantri Jan Vikas Karyakram 2022, Online Registration)

  1. अगर आप भी प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के होम पेज पर आपको ऑनलाइन अप्लाई का ऑप्शन मिलेगा। आपको वहा क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा।
  3. फॉर्म में आपको सभी महत्वपूर्ण जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी। और फिर वेबसाइट पर सबमिट बटन पर क्लिक कर फॉर्म सबमिट करना होगा।

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम 2022 बजट का निर्धारण (Pradhan Mantri Jan Vikas Karyakram 2022, Budget)

मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की। कि पूरी प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम को अल्पसंख्यक मंत्रालय के अंतर्गत मॉनिटर किया जाएगा। यही विभाग योजना के आर्थिक जरूरतों का भी ध्यान रखेगा। अब से 3,972 करोड़ रूपये अल्पसंख्यकों के विकास के लिए प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम को आवंटित किये जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here