Odisha Utkarsh Scheme 2022 ओडिशा उत्कर्ष योजना 2022 पंजीकरण प्रक्रिया

0
1206
Odisha Utkarsh Scheme 2022
Odisha Utkarsh Scheme 2022

ओडिशा सरकार ने अपने राज्य में विद्यालयों में पारंपरिक शिक्षा को डिजिटलाइजेशन करते हुए ई लर्निंग की पहल की। ओडिशा उत्कर्ष योजना नामक योजना के अंतर्गत स्कूलों में ई लर्निंग पर जोर दिया जाएगा। यह योजना मोइनी फाउंडेशनइस की तरफ से 2012 से चलाई जा रही है। सरकारी स्कूलों में नई तकनीकी शिक्षा आरंभ करने हेतु इस योजना का आगमन किया गया था।

सभी को शिक्षा का अधिकार और उच्चतम शिक्षा का प्रावधान इसी मिशन के तहत इस योजना को राज्य के सरकारी स्कूलों में लागू किया गया। इस योजना के अंतर्गत स्कूलों में बच्चों को ई लर्निंग के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। जिस पाठ्यक्रम के अध्यापक स्कूल में नहीं है, उन पाठ्यक्रमों का अध्यापन दूसरे अध्यापकों द्वारा ऑनलाइन बच्चों को करवाया जाएगा।

ओडिशा उत्कर्ष योजना 2022 का लक्ष्य (Odisha Utkarsh Scheme 2022: Objective)

इस योजना का मुख्य उद्देश्य  सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को उच्चतम गुणवत्ता की शिक्षा  मुहैया करवाना है। बच्चों को आधुनिक तौर-तरीके की शिक्षा उपलब्ध करवा कर नए दौर के काबिल बनाना ही इस योजना का लक्ष्य है क्योंकि प्राइवेट स्कूलों में तो इस तरीके की शिक्षा बच्चों को आसानी से प्राप्त हो जाती है; परंतु सरकारी स्कूलों में ऐसी सुविधाएं ना होने की वजह से गरीब विद्यार्थी इससे वंचित ही रह जाते हैं। इस योजना का प्रयोजन उन गरीब बच्चों को ई लर्निंग अथवा स्टडी मटेरियल उपलब्ध करवाना है।

ओडिशा उत्कर्ष योजना 2022 के लाभ (Odisha Utkarsh Scheme 2022: Benefits)

  • इस योजना के अंतर्गत राज्य केलगभग 5 लाख आठवीं नौवीं तथा दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को ICT लैब के जरिए स्मार्ट क्लासेस उपलब्ध करवाई जाएंगी।
  • विद्यार्थियों को सेल्फ स्टडी एवं पढ़ाई के अच्छे माध्यम प्रदान किए जाएंगे।
  • अध्यापकों को ऑनलाइन असाइनमेंट और प्रभावकारी तरीके से पढ़ाने कीट्रेनिंग भी प्रदान की जाएगी। ट्रेनिंग हासिल कर चुके अध्यापक विद्यार्थियों को ई लर्निंग के जरिए स्मार्ट क्लासेस उपलब्ध करवाएंगे।
  • बच्चे क्या पढ़ रहे हैं, उनकी स्मार्ट क्लास कैसी चल रही है, इसकी सारी रिमोट मॉनिटरिंगकी जाएगी।
  • समय-समय पर यह चेक किया जाएगा कि विद्यार्थियों को किस तरीके की पढ़ाई आईसीटी लैब के जरिए करवाई जा रही है।
  • विद्यार्थियों एवं अध्यापकों के प्रदर्शन को भी चेक किया जाएगा।
  • कंप्यूटर लैब अथवास्मार्ट क्लासेज के बुनियादी ढांचे को भी बेहतर बनाया जाएगा।
  • इसके साथ साथ शिक्षा के स्तर को अच्छा बनाया जाएगा, विद्यार्थियों की शिक्षा में सुधार लाया जाएगा।
  • तकनीक के जरिए विद्यार्थियों को बेहतर नतीजे प्राप्त होंगे।
  • गरीब अथवा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को अच्छी शिक्षा हासिल होगी।
  • कई सरकारी स्कूलों में जब किसी पाठ्यक्रम के अध्यापक उपलब्ध नहीं होंगे, उस पाठ्यक्रम को भी ई लर्निंग के द्वारा बच्चों को पढ़ाया जाएगा।
  • विद्यार्थियों को उच्च क्वालिटी का स्टडी मैटेरियल उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • पारंपरिक पाठ्यक्रमों के अलावा विद्यार्थियों को अन्य पाठ्यक्रम जैसे कि कंप्यूटर से संबंधित कोर्सेज आदि का भी अध्ययन करवाया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत वैज्ञानिक अथवा डिजिटल तरीके से विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए तैयार किया जाएगा।

ओडिशा उत्कर्ष योजना 2022 पंजीकरण प्रक्रिया (Odisha Utkarsh Scheme 2022: Registration Process)

यह योजना राज्य के सारे सरकारी स्कूलों में Moinee Foundation” के द्वारा चलाई जा रही है। फाउंडेशन का लक्ष्य शिक्षा सिस्टम में तब्दीली लाकर विद्यार्थियों को नई तकनीक से विद्या हासिल करवाना है। फाउंडेशन ने अपना यह लक्ष्य पूरा करने हेतु ओडिशा उत्कर्ष योजना का सहारा लिया है। यह एक उच्चतम ई लर्निंग प्रोग्राम है, जो शिक्षा के स्तर को ऊंचाइयों की तरफ ले जाएगा और विद्यार्थियों को ई लर्निंग का लाभ मिलेगा।

ओडिशा सरकारी योजना 2022 सरकारी योजना List 2022 प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2022

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here