Odisha Free Smartphone Scheme 2022 ओडिशा मुफ्त स्मार्टफोन योजना 2022 पंजीकरण प्रक्रिया

0
869
Odisha Free Smartphone Scheme 2022
Odisha Free Smartphone Scheme 2022

ओडिशा राज्य की सरकार ने ना केवल अपने राज्य के किसान भाइयों के लिए योजनाएं बनाई हैं बल्कि अपने राज्य में खेती करने वाली महिलाओं को भी सुविधाएं प्रदान करने हेतु कई योजनाएं तैयार की है। इन्हीं योजनाओं में से एक योजना है “महिला किसानों के लिए ओडिशा मुफ्त स्मार्टफोन योजना। इस योजना के अंतर्गत ओडिशा सरकार खेतों में काम करने वाली महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन उपलब्ध करवाएगी।

इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जी द्वारा राज्य सरकार ने 2018 में की गई थी। इस योजना के अंतर्गत राज्य की 70% महिला किसानों को स्मार्टफोन वितरित किए गए। अब सरकार का इरादा है कि 2022 तक इस योजना का दोहरीकरण करते हुए सभी महिलाओं को स्मार्टफोन वितरित कर दिए जाएं। उन्हें मॉडर्न जमाने अथवा डिजिटल दौर में किस तरीके से काम हो रहा है; इंटरनेट सुविधा मिलने से काम कैसे आसान हो रहा है; इस से अवगत करवाया जा सके।

स्मार्टफोन के साथ-साथ इंटरनेट की सुविधा अथवा स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य सेवाओं से भी महिला किसानों को अपडेट करवाया जाएगा।

महिला किसानों के लिए ओडिशा मुफ्त स्मार्टफोन योजना 2022 का उद्देश्य (Odisha Free Smartphone Scheme 2022: Objectives)

महिला सशक्तिकरण के मिशन को बढ़ावा देते हुए राज्य सरकार ने इस योजना को शुरू किया है। इस योजना का उद्देश्य है कि महिला किसानों को इंटरनेट के माध्यम से जोड़ा जाए, उन्हें डिजिटल दौर की गतिविधियों से अवगत करवाते हुए उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाना है।

महिला किसानों के लिए ओडिशा मुफ्त स्मार्टफोन योजना 2022 के लिए तय किया गया बजट (Odisha Free Smartphone Scheme 2022: Budgets)

पहले चरण में 70% महिलाओं को स्मार्टफोन उपलब्ध करवा दिए गए हैं। अब स्मार्टफोन अथवा 4G इंटरनेट उपलब्ध करवाने के लिए 7600 करोड का बजट तय किया गया है।

महिला किसानों के लिए ओडिशा मुफ्त स्मार्टफोन योजना 2022 के लाभ (Odisha Free Smartphone Scheme 2022: Benefits)

  • इस योजना के अंतर्गत राज्य की सभीमहिला किसानों को मुफ्त स्मार्टफोन बांटे जाएंगे।
  • उनके साथ साथ स्मार्टफोन के साथ 4Gइंटरनेट की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • स्मार्टफोन की मदद सेमहिला किसान सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं से समय पर अवगत हो पाया करेंगी।
  • स्मार्टफोन की मदद से महिलाएं खेती बाड़ी की अच्छी तकनीकों को जान पाएंगी और अच्छे ढंग से खेती कर पाएंगी।
  • फ्री स्मार्टफोन योजना के अंतर्गत महिलाएं आत्मनिर्भर बन जाएंगी।
  • महिला किसानोंकी आमदनी में भी वृद्धि  होगी।
  • स्मार्टफोन के जरिए महिलाओं को खेती-बाड़ी से जुड़ी हुई जानकारियां एवं फसली चक्र के बारे में जानकारी मुहैया करवाई जाएगी।
  • स्मार्टफोन के माध्यम से फसलों के लिए किस प्रकार का मौसम चाहिए, इसकी सारी जानकारी भी मुहैया करवाई जाएगी।
  • मिट्टी में नमी, किस फसल के लिए किस प्रकार की मिट्टी चाहिए, इसकी सारी जानकारी भी महिलाओं को उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत मिले स्मार्टफोन से महिलाओं को नई तकनीक से खेती करने की जानकारी मिलेगी।
  • खेतीबाड़ी से संबंधित विभागोंसे डायरेक्ट संपर्क करने की सुविधा प्राप्त होगी।
  • इसके अलावा खेती-बाड़ी विशेषज्ञ से सीधी बात करके खेती से संबंधित समस्याओं का हल प्राप्त होगा।
  • महिला किसानों को खेती करने में आसानी होगी।

महिला किसानों के लिए ओडिशा मुफ्त स्मार्टफोन योजना 2022 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए पात्रता (Odisha Free Smartphone Scheme 2021: Eligibility)

  • यह योजना केवल ओडिशा में रहने वाली महिलाओं के लिए है।
  • महिला किसान उड़ीसा की मूल निवासी होनी चाहिए, तभी वह इस योजना के अंतर्गत लाभ लेनेयोग्य होगी।
  • केवल खेतों में काम करने वाली महिला किसानों को भी इस योजना के अंतर्गत लाभ मिलेगा।
  • महिला किसानों को अपनी खेती से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध करवानी अनिवार्य है।
  • जिन महिला किसानों ने इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना है,उन महिलाओं के पास किसान क्रेडिट कार्ड होना अनिवार्य है।

महिला किसानों के लिए ओडिशा मुफ्त स्मार्टफोन योजना 2022 आवश्यक दस्तावेज (Odisha Free Smartphone Scheme 2022: Required Documents)

  • आधार कार्ड
  • मूलनिवासी पहचान पत्र
  • खेत की डिटेल
  • किसान क्रेडिट कार्ड

महिला किसानों के लिए ओडिशा मुफ्त स्मार्टफोन योजना 2022 पंजीकरण प्रक्रिया (Odisha Free Smartphone Scheme 2022: Registration Process)

  • इस योजना के लिए अभी ऑफिशल पोर्टल एक्टिवेट नहीं किया गया है परंतु जब भी किया जाएगा, तब महिला किसान इस पोर्टल पर अपना नाम दर्ज करवा सकती हैं और योजना के अंतर्गत स्मार्टफोन प्राप्त कर सकती हैं ।
  • जब भी पोर्टल शुरू होगा, तबपंजीकृत महिला किसानों के नाम की एक सूची तैयार की जाएगी। इस सूची के आधार पर ही स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे।
  • जिस महिला किसान का नाम इस पोर्टलपर उपलब्ध सूची में दर्ज नहीं होगा। उसको इस योजना के अंतर्गत कोई लाभ नहीं मिलेगा।
  • खरीफ फसल के सीजन के समय पोर्टल को एक्टिवेट किया जाएगा। तब महिला किसान ऑनलाइन जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकती हैं और इस योजना के लिए अपना नाम दर्ज करवा सकती हैं।

राज्य सरकार द्वारा महिला किसानों को स्मार्टफोन जैसी सुविधा उपलब्ध करवाकर बहुत अच्छा कदम उठाया गया है।  स्मार्ट फोन तथा इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसी सुविधा प्राप्त होने से महिला किसान नई तकनीक, खेती के नए उपकरण अथवा सरकार की आने वाली योजनाओं के बारे में समय पर जान पाया करेंगी तथा इनका उपयोग करके लाभ हासिल कर पाएंगी।

ओडिशा सरकारी योजना 2022 सरकारी योजना List 2022 प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2022

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here