एनओसी 2021 | NOC 2021 | NOC Kainse Banaye 2021

    2
    3782
    NOC Kainse Nikale 2021
    NOC Kainse Nikale 2021

    एनओसी 2021 | NOC 2021 | NOC Kainse Banaye in Hindi 2021

    NOC का मतलब No Objection Certificate होता है। हिंदी में एनओसी का मतलब अनापत्ति प्रमाणपत्र होता है। एनओसी किसी भी संगठन, एजेंसी, संस्थान या कुछ मामलो में एक व्यक्ति द्वारा जारी क़ानूनी प्रमाणपत्र है। जो यह कहता है कि दस्तावेज में वर्णित विवरणों पर उसे कोई आपत्ति नहीं है। एनओसी एक क़ानूनी प्रमंप्ते है जो किसी संगठन, संस्थान, एजेंसी, कर्मचारी , मकान मालिक, किरायेदार या किसी विशेष मामलो में व्यक्ति द्वारा जारी किया जा सकता है। हम एनओसी कई उद्देश्य से बनवाया जा सकता है। जैसे – बाइक, कार, वीजा, पासपोर्ट, एम्प्लॉयमेंट या स्कूल के लिए भी ले सकते हैं। इस प्रमाणपत्र के अनुसार इसका इस्तेमाल क़ानूनी अदालत और इसके खिलाफ कर सकती है। एनओसी प्रमाणपत्र आमतौर पर शामिल पार्टियों की बुनियादी विवरण को दर्शाता है। उदाहरण के लिए आप किसी से बाइक खरीदते हैं तो आपको एनओसी भी लेनी होगी, क्योंकि हो सकता है वो गाड़ी लोन पर हो औरर उसका लोन नहीं चुकाया गया हो! इस स्थिति में अगर आप गाड़ी खरीदते हैं, तो बैंक आपसे वो गाड़ी ले लेगी, लेकिन अगर आपके पास एनओसी है तो यही एनओसी आपको बचाएगी।

    एनओसी 2021 बनवाने क्यों जरूरी | NOC Requirement 2021 | NOC Kainse Banaye in Hindi 2021

    कोई ऐसा कार्य या लेनदेन जहाँ पर आपत्ति की संभावना हो वहाँ पर एनओसी बनाया जाता है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपत्ति न हो। एनओसी बनवाने आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि भविष्य में अगर कोई आपत्ति करता है, तो कानूनन आप दोषी नहीं हो सकते क्योंकि आपके पास एनओसी होता है।

    एनओसी किस परिस्थिति में बनाया जाता है :

    एनओसी बहुत सारे परिस्थितियों में बनवायी जाती है। जैसे –

    • लोन समाप्त होने पर : – अगर आपने किसी बैंक से लोन लिया है और लोन चूका दिया है, तो आपको एक एनओसी प्रमाणपत्र बैंक से लेने होंगे। वैसे तो ये एनओसी बैंक खुद जारी करता है, लेकिन अगर बैंक द्वारा नहीं मिला हो, तो आपको खुद बैंक से एनओसी प्रमाणपत्र की माँग करनी चाहिये।
    • किसी फाइनान्स की गाड़ी की क़िस्त पूरा होने पर : – अगर अपने कोई गाड़ी लोन पर लिया है और आपने उसकी सारा क़िस्त चूका दिया हो, तब बैंक या फाइनान्स कंपनी जिससे आपने लोन लिया है, वह एनओसी प्रमाणपत्र जारी करेगा।
    • किसी वाहन को राज्य से बहार ले जाने पर : – अगर आप किसी वाहन को राज्य से बाहर 3 महीने से अधिक समय के लिए ले जाते है, तो आपको एनओसी की जरूरत पड़ेगी। जिसको आप राज्य परिवहन कार्यालय आरटीओ से बनवा सकते हैं।
    • मकान बनवाने में : – अगर आप मकान बनवाने जा रहे हैं तो आपको नगर निगम/नगर पालिका से आपको नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना पड़ता है।

    सड़क के किनारे अपार्टमेंट, दूकान या मकान का नक्शा पास कराने के पूर्व भवन स्वामी को यातायात विभाग से भी अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) लेनी होगी। विभाग देखेगा कि भवन निर्माण में पार्किंग की व्यवस्था कहाँ होगी। आवेदित के नक्शे में पार्किंग की व्यवस्था है या नहीं। यदि यदि नक्शे में पार्किंग नहीं दिखाया गया है, तो यातायात विभाग आपत्ति दर्ज कर सकता है। शहर में किसी भी व्यवसायिक इमारत निर्माण के लिए अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना होगा। उत्तरप्रदेश में अग्निशमन विभाग से ऑनलाइन एनओसी लेने के लिए वेबसाइट www.upfireservice.gov.in  पर जाकर एनओसी ले सकते हैं।

    ट्रस्ट या नजूल के लिए भी एनओसी : यदि कोई ट्रस्ट से जमीन लिया है या ट्रस्ट से सम्बंधित कोई काम करता है, तो उसे भी ट्रस्ट से एनओसी लेनी होगी। इसी प्रकार नजूल के जमीन की भी निर्माण के लिए एनओसी लेना जरूरी है।

    इस प्रकार हम देखते हैं कि एक परिस्थियों में आपको एनओसी की जरुरत पड़ती है। जिस भी एनओसी की जरूरत पड़ती है, आप उस सम्बंधित विभाग से सम्पर्क कर एनओसी प्राप्त कर सकते हैं।

    वाहन का एनओसी बनवाने के लिए प्रमुख दस्तावेज | Vehicle NOC 2021 | Vehicle NOC Kainse Banaye in Hindi 2021

    • फॉर्म 28 (तीन प्रति) यह फॉर्म आपको परिवहन कार्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस फॉर्म को लेने के लिए आपको व्यक्तिगत तथा वाहन की जानकारी अपलोड करनी होगी। फॉर्म 28 वास्तव में अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) है। अगर वाहन खरीदने वाले व्यक्ति किसी दूसरे राज्य में जाता है, तो इसकी तीन कॉपी होनी चाइये आपके पास।
    • वाहन स्वामी का फोटो।
    • वैध बीमा की छायाप्रति।
    • प्रदुषण प्रमाणपत्र
    • वाहन स्वामी के पते की प्रूफ की छायाप्रति।
    • मूल पंजीयन प्रमाणपत्र
    • जिस जिले या राज्य में एनओसी चाहिए वहाँ के पते का प्रमाण की छायाप्रति।
    • चालान रिपोर्ट जो आरटीओ कार्यालय से मिलेगा।
    • डीसीआरबी और एनसीआरबी रिपोर्ट। डीसीआरबी रिपोर्ट सम्बंधित जिले के एसएसपी कार्यालय से प्राप्त होती है। वहीँ एनसीआरबी रिपोर्ट आप gov. in से डाउनलोड कर सकते हैं। यह पूरी तरह से निःशुल्क है। इसके अलावा एनसीआरबी कार्य्याली8 दिल्ली से भी आप व्यक्तिगत रूप से या पोस्ट द्वारा मंगवा सकते हैं। इसके लिए आपको 10₹की फीस देनी होगी। पोस्ट से मंगवाने के लिए 10₹ का डिमांड ड्राफ्ट भेजना होगा।

    वाहन का एनओसी बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन | Vehicle NOC Online Apply 2021 | Vehicle NOC Kainse Banaye in Hindi 2021

    एक तरफ जहां सभी काम को ऑनलाइन हो रही है, वहीँ वाहनों की एनओसी के लिए आरटीओ का चक्कर लगाने पड़ते हैंआरटीओ से अपने वाहनों के स्थानांतरण के लिए अब आपको आरटीओ के चक्कर नहीं लगाने होंगे। दूसरे जिले में वाहनों के ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद सब 24 घंटे में एनओसी ली जा सकेगी। इसके साथ ही उसे सम्बंधित कार्यालय में दर्ज भी कराया जा सकेगा। दरअसल एक जिले में पंजीकरण के बाद दूसरे जिले में स्थायी रूप में रखने के क्लियर अनापत्ति प्रमाण पत्र के जरिये नम्बर स्थानांतरित करना होता है। बिना स्थानांतरण के वाहनों के परिवहन पर विभाग करवाई कर सकता है। ज्यादातर परेशानी नौकरी पेशा वाले को होता है जब उनका ट्रांसफर एक जिले से दूसरा जिला होता रहता है। नई व्यवस्था के तहत एनओसी के लिये अप्लाई करने के 24 घण्टे के अंदर उसे प्राप्त किया जा सकता है।

    उद्योग में एनओसी बनवाने के लिए सिंगल विंडो :

    कई राज्यो ने कई विभागों से एनओसी लेने के जटिल प्रक्रियाओं से बचने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को लागू किया है। जैसे हाल ही में उत्तरप्रदेश में योगी सरकार ने छोटे एवं मंझौले उद्योगों की स्थापना के लिए लगने वाले एनओसी को आसान बनाने के लिए सिंगल विंडो व्यवस्था को लागू किया है। अब छोटे कारोबारियों को  एनओसी लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होने। उन्हें अपना कारोबार शुरू करने के लिए सिर्फ 72 घंटे में एनओसी मिलेगा।

    अभी तक उद्यमियों को 29 विभागों से 80 प्रकार के एनओसी लेने की आवश्यकता होती थी। अब उद्यमियों को बस जिला स्तरीय नोडल एजेंसी से सम्पर्क करना होगा। इस जिला स्तरीय नोडल एजेंसी में जिला मजिस्ट्रेट (DM) सहित कई राज्य अधिकारी होंगे।

    सरकारी योजना List 2021 प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2021

     

    2 COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here