Bihar Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana 2022 बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2022-2023(MKSY)

1
1136
Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana

बिहार सरकार की महत्वपूर्ण और महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2022(MKSY) की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा में बढ़ावा देना, कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, कन्या उत्थान, बालिका जन्म स्तर को सुधारना तथा महिला सशक्तिकरण है। केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तर्ज पर इस योजना की शुरुआत की गयी है। इस योजना के तहत बिहार सरकार बेटियों के जन्म से लेकर स्नातक तक कुल 51,100₹ की राशि उपलब्ध करवाएगी। ताकि कन्याओं को बोझ ना समझा जाये। महिला एवं बाल विकास विभाग के ऊपर इस योजना को चलाने की जिम्मेदारी दी गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रस्तुत की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का लिंगानुपात को सुधारना, भ्रूण हत्या को रोकना,  जन्म पंजीकरण को बढ़ावा देना, शैक्षणिक,  सामाजिक और आर्थिक रूप से महिलाओं को सबल बनाना है। इस योजना का निश्चितरूप से दूरगामी परिणाम होंगे। लड़कियाँ आर्थिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत होकर उभरेगी और आत्मनिर्भरता को प्राप्त करेगी।

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना(MKSY) क्या है? (What is Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana 2022)

इस योजना के तहत राज्य के बालिकाओं को जन्म से लेकर स्नातक तक उनकी शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी। राज्य सरकार छात्राओं को 51,100 ₹ देगी। इस योजना के तहत बालिका के जन्म पर तत्काल 2000₹ बैंक खाते में ट्रांसफर की जायेगी। एक साल की आयु होने पर आधारकार्ड बनवाने के बाद 2 वर्ष तक एक-एक हजार की राशि उपलब्ध करायी जायेगी। दो वर्ष पूरा हो जाने के बाद 2-2 हजार की राशि दी जायेगी। लड़कियों को किशोरावस्था में पहुँचने पर सैनिटरी नैपकिन के लिए 300₹ खैतै में जमा किये जायेंगे। 12वीं पास करने के बाद 10,000₹ उपलब्ध कराई जाएगी। 12वीं तक के अविवाहित बालिकाओं को यह लाभ मिलेगा। इससे बाल विवाह में कमी आयेगी। यह योजना किसी भी जाति, धर्म के बालिकाओं के लिए है। स्नातक करने के बाद 25,000₹ बैंक खाते में ट्रांसफर किये जायेंगे जो विवाहित और अविवाहित दोनों के लिए होगा। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को प्रधानता दी जायेगी। कन्या सुरक्षा योजना का लाभ 0-3 वर्ष की आयु के बालिकाओं को मिलेगी।

मुख्यमंत्री सुरक्षा योजना के लाभ: (Benefits of Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana)

इस योजना के लाभ परिवार के केवल दो बालिकाओं को मिलता है। कुल 51,100₹  बैंक खाते में ट्रांसफर किये जाते हैं जो बालिका के विभिन्न उम्र के हिसाब से प्रदान किये जाते हैं।

योजना के लाभ उठाने हेतु पात्रता: (Eligibility For MKSY 2022)

इस योजन का लाभ बिहार राज्य के निवासी को मिलेगा। बिहार के निवासी किसी भी धर्म व् जाती की बालिकाएं इस योजना के लाभ उठाने के लिए पात्र हैं। प्राथमिक से 12वीं तक अध्ययनरत प्रत्येक छात्रा इस योजना के लिए पात्र है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को प्राथमिकता के आधार पर इस योजना का लाभ प्रदान की जाएगी। सरकारी क्षेत्र में कार्य करने वाले माता-पिता के बच्चों पर यह योजना लागू नहीं होता। एक परिवार के केवल दो बालिकाओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। केवल वे छात्राएं जो 10वीं कक्षा का मार्कशीट जमा करेंगी उन्हें 10000₹ और 12वीं कक्षा के मार्कशीट जमा करने पर 25000₹ उनके खाते में प्रदान किये जायेंगे। इसके लिए बैंक खाता और आधार होना आवश्यक है ताकि उनके बैंक खाते में योजना की लाभ राशि बिना किसी समस्या के DBT के माध्यम से  ट्रांसफर किया जा सके।

आवेदन कैसे और कहाँ करें: (Apply for  Bihar MKSY 2022)

आपको अपने नजदीकी बाल विकास योजना के अंतर्गत चलने वाली आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर आवेदन पत्र लेना होगा। इसके बाद उसमे सभी जानकारी भरकर सम्बंधित सभी दस्तावेजों को संलग्न कर फॉर्म आँगनवाड़ी सेविका के पास जमा करने होंगे। इसके पश्चात आंगनवाड़ी सेविका लाभार्थी सूचि में आपके बालिका का नाम होने की सूचना प्रदान करेगी। उसके बाद महिला एवं बल विकास विभाग के पदाधिकारी द्वारा इसकी स्वीकृति दी जायेगी आपके आवेदन पत्र क्रमवार तरीके से पंजीकृत कर दिए जाएंगे।

यहां देखे : बिहार सरकार की अन्य योजनाएं

बिहार सरकारी योजना 2022 सरकारी योजना List 2022 प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2022

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here