MP Rojgar Portal 2022 एमपी रोजगार पोर्टल 2022 विवरण एवं रोजगार पंजीकरण

0
1565
MP Rojgar Portal 2022
MP Rojgar Portal 2022

किसानों के अलावा मध्य प्रदेश सरकार ने एमपी रोजगार पोर्टल 2022” को भी लॉन्च किया। इस रोजगार पोर्टल में सरकार द्वारा शुरू किए गए रोजगार, उन पर प्रदान किए जाने वाले लाभ, नौजवानों के लिए समय-समय पर तैयार की गई योजनाएं आदि को अपडेट किया जाता है। इस पोर्टल पर जाकर नौजवान अपने आप को पंजीकृत करवा कर योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं और अपने लिए रोजगार ढूंढ सकती हैं। बेरोजगार नौजवानों के लिए शुरू की गई वेबसाइट / पोर्टल पर उन्हें योजनाओं से अवगत करवाया जाएगा। नए व्यवस्थाओं के लिए सरकार द्वारा जो भी प्रोग्राम बनाया गया है, उसकी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।

 “कौशल विकास और रोजगार सृजन मप्र द्वारा विकसित “एमपी रोजगार पोर्टल 2022” में लॉन्च किया गया। रोजगार पोर्टल के द्वारा नौजवानों को रोजगार कार्यालयों में जाकर चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वह ऑनलाइन ही यह जान पाया करेंगे कि राज्य में किस कंपनी में कौन सी नौकरी की जगह है। इस पोर्टल के द्वारा वह ऑनलाइन ही घर बैठे नौकरी के लिए खुद को रजिस्टर कर पाएंगे।

विषयसूची

एमपी रोजगार पोर्टल 2022 का लक्ष्य (MP Rojgar Portal 2022: Aim) 

एमपी रोजगार पोर्टल 2020 का लक्ष्य युवा सशक्तिकरण मिशन के तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाकर, उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इस पोर्टल के जरिए उम्मीदवार बिना किसी परेशानी के रोजगार से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त कर पाएंगे और अपनी योग्यता प्रशिक्षण और अनुभव के आधार पर नौकरी प्राप्त कर पाएंगे।

एमपी रोजगार पोर्टल 2022 के लाभ (MP Rojgar Portal 2022: Benefits) 

  • इस पोर्टल के लांच होने से राज्य के सभी उम्मीदवार घर बैठे हीसरकारी एवं प्राइवेट नौकरियों के लिए आवेदन कर पाएंगे।
  • नौकरी तलाशने वाले लोग अपनी योग्यता, प्रशिक्षण और अनुभव के आधार पर पंजीकरण करवा पाएंगे।
  • सरकार द्वारा नौजवानों के लिए जो भी योजनाएं तैयार की जाएंगी, उसकी सारी अपडेट उन्हें इस पोर्टल के माध्यम से मिल जाया करेगी।
  • पंजीकरण करने के लिए राज्य सरकार द्वारा कोई भी फीस नहीं ली जाएगी। नौजवान मुफ्त में इस पोर्टल पर पंजीकरण कर पाएंगे।
  • आवेदक अपनी इच्छा अनुसार नौकरी के लिए जगह, कंपनी, नौकरीके प्रकार, तनख्वाह आदि का चुनाव कर पाएंगे।
  • कंपनी के मालिक और नौकरी तलाशने वाले उम्मीदवार दोनों ही पोर्टल परअपने अकाउंट बना सकते हैं अर्थात दोनों ही इस पोर्टल पर रजिस्टर कर सकते हैं।
  • आवेदकमुफ्त में पंजीकरण और आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं।

एमपी रोजगार पोर्टल 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज (MP Rojgar Portal 2022: Required Documents)

पंजीकरण करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है।

  • मूलनिवासी पहचान पत्र
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

एमपी रोजगार पोर्टल 2021 पर पंजीकरण करने के लिए दिशा निर्देश (MP Rojgar Portal 2021: Guidelines)

  • आवेदक मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। अन्य राज्य के निवासी इस पोर्टल पर सेवाएं प्राप्त नहीं कर सकते।
  • जिला रोजगार कार्यालय मेंआवेदक का होने वाला पंजीकरण 3 साल के लिए वैद्य होता है। 3 साल के अंदर हर बार अपडेट करवाना अनिवार्य है।
  • अगर 3 सालों के अंदर अपडेशन नहीं करवा पाते, तो पंजीकरण दोबारा से करवाना होगा।
  • एमपी रोजगार पोर्टल पर सथाई पंजीकरण करवाने के लिए संबंधित जिले के रोजगार कार्यालय में जाकर प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
  • जिले से बाहर होने के बाद भी उम्मीदवारसंबंधित जिले के रोजगार कार्यालय में जाकर पंजीकरण करवा सकता है।

मध्य प्रदेश रोजगार योजना के तहत जारी की गई नई अपडेट

  • पहले मध्य प्रदेश रोजगार योजना के तहत केवल मध्य प्रदेश राज्य के नौजवान ही नौकरी तलाश सकते थे, पर अब नई अपडेट के आधार पर यह कहा जा सकता है कि प्रवासी श्रमिकों को भी उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • इस पोर्टल पर अभी तक 25,247 नौजवान पंजीकृत हो चुके हैं और29,170 प्रवासी समितियों श्रमिकों को रोजगार दिलवाने के लिए इस पोर्टल पर पंजीकरण की व्यवस्था की गई है।
  • अभी तक पोर्टल पर 3,24,715 प्रवासी श्रमिक पंजीकृत हो चुके हैं,आगे और3 लाख 54 हजार 268 प्रवासी मजदूरों को रोजगार के साथ जोड़ा जाएगा।

उम्मीदवार के लिए पंजीकरण प्रक्रिया / sign up प्रक्रिया

  • पंजीकरणप्रक्रिया के लिए आवेदक कोऑफिशियल वेबसाइट https://mprojgar.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके उपरांत आवेदक पंजीयन के लिए क्लिक करें का विकल्प दिखाई देगा इस विकल्प पर क्लिक करते ही एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे कि नाम आधार नंबर मोबाइल नंबर खाता विवरण और कैप्चा कोड भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करने के बाद पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • आवेदक का अकाउंट इस पोर्टल पर बन जाएगा।
  • आवेदक अपने अकाउंट को लॉगइन करके आने वाली अपडेट्स  कोचेक कर सकता है।

कंपनी के मालिक के लिए आवेदन की प्रक्रिया / sign up process

  • अगर किसी कंपनी का मालिक इस पोर्टल पर आवेदन करना चाहता है, तो https://mprojgar.gov.in पर जाकर “Register Now” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करते ही एक एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा। जिसमें कंपनी का नाम, जीएसटी नंबर, पैन नंबर, सेक्टर का नाम और कैप्चा कोड भरने के बाद Submit” के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट करने के पश्चात कंपनी का मालिक रोजगार पोर्टल पर पंजीकृत हो जाएगा।

उम्मीदवार / कंपनी के मालिक के लिए लॉगइन प्रक्रिया

  • लॉग इन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर “login” के ऑप्शन को क्लिक करना होगा।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के पश्चात लॉगइन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस लॉगइन फॉर्म में यूजर नेम और पासवर्ड भरना होगा।
  • इस प्रकार आवेदक अपने अकाउंट को लॉगिन कर पाएगा।
  • जब आवेदक को 3 महीने से ऊपर समय हो जाएगा तब उसे अपनी रजिस्ट्रेशन को रिन्यू करना होगा।

रजिस्ट्रेशन को रिन्यू करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा

  • वेबसाइट पर जाकर होम पेज पर रिन्यू रजिस्ट्रेशन का लिंक आएगा।
  • इस लिंक पररजिस्ट्रेशन नंबर भरकर रिन्यू रजिस्ट्रेशन का पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर सारी जानकारी भरने के उपरांत रजिस्ट्रेशनअपडेट हो जाएगा।

रजिस्ट्रेशन डिटेल जानने की प्रक्रिया 

रजिस्ट्रेशन हो जाने के उपरांत अगर आवेदक अपनी डिटेल को दोबारा से चेक करना चाहता है, तो उसे निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • वेबसाइट पर जाकर “know your registration” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें आवेदक अपना नाम, मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड आदि भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक करेगा।
  • “submit” के बटन पर क्लिक करने के उपरांतआवेदक अपनी डिटेल को चेक कर पाएगा।

रजिस्ट्रेशन प्रिंट करने की प्रक्रिया रसीद की प्रक्रिया

  • रोजगार पोर्टल की वेबसाइट पर जाकर प्रिंट रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन नंबरभर के  लिंक को क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन प्रिंट हो जाएगा।

एमपी रोजगार पोर्टल 2022 संपर्क (MP Rojgar Portal 2022: Contact Information)

अगर किसी भी प्रकार की समस्या हो या पोर्टल संबंधित जानकारी प्राप्त करनी हो, तो एक हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी भी उपलब्ध करवाया गया है।

  • हेल्पलाइन नंबर 1800 57 277 51
  • ईमेल आईडी mprojgar@mp.gov.in

एमपी रोजगार पोर्टल नौजवानों और कंपनी के मालिक दोनों के लिए ही फायदेमंद होगा। इसके जरिए जितनी भी नौकरियां राज्य में निकाली जाएंगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी किया गया यह प्लेटफार्म नौजवानों के लिए उम्मीद की किरण है उन्हें बिना अपना समय गवाए घर बैठे ही नौकरियों के लिए मुफ्त में आवेदन करने की सहूलियत प्रदान हो जाएगी। आधुनिक डिजिटल दौर में बिना दफ्तर के चक्कर मारे उम्मीदवारों का कंपनी के साथ संपर्क करने का यह प्लेटफार्म  उपलब्ध करवाना सरकार का एक बहुत अच्छा कदम है।

राज्य के सभी नौजवानों नौकरी पाना चाहते हैं ,उन सब को इस पोर्टल पर अपने आप को पंजीकृत कर लेना चाहिए ताकि उन्हें आने वाली सभी नौकरियों की जानकारी समय पर प्राप्त हो जाया करें।

मध्य प्रदेश सरकारी योजना 2022 सरकारी योजना List 2022 प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2022

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here