MP Ladli Laxmi Yojana 2022 मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना 2022 आवेदन की प्रक्रिया

0
1324
MP Ladli Laxmi Yojana 2022
MP Ladli Laxmi Yojana 2022

मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना का प्रारंभ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2007 को ही कर दिया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की लड़कियों का भविष्य उज्जवल बनाना है जिसके तहत लड़कियों को ₹118000 की आर्थिक सहायता मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान करने की योजना तैयार की गई थी। मुख्य रूप से सरकार द्वारा घोषित इस योजना का मुख्य उद्देश्य लड़कियों की शिक्षा और आर्थिक स्थिति में सुधार लाने पर जोर देना था। तो चलिए आज ही योजना से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में हम विस्तारपूर्वक जान लेते हैं।

मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना 2022 (MP Ladli Laxmi Yojana 2022)

इस योजना में लाभार्थी बनने हेतु परिवार के सदस्यों को अपनी लड़की को आवेदन कराना होगा। इस योजना की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरीके से जारी की गई है। ऑफलाइन आवेदन के लिए आप अपने नजदीकी आंगनवाड़ी में जा सकते हैं और वहां जाकर सेवा केंद्र जैसे महिला बाल विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।  ऑफलाइन आवेदन के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना 2020 की ऑफिशियल वेबसाइट जारी की गई है जिस पर जाकर आवेदन भरा जा सकता है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई इस योजना का लाभ केवल राज्य में रहने वाले गरीब परिवारों की लड़कियों को ही दिया जाएगा जिनका जन्म 1 अप्रैल 2008 के बाद हुआ है।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई इस योजना के अंतर्गत गरीब बेटियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस लाडली लक्ष्मी योजना का प्रारंभ किया गया था।

मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना 2022 में दी जाने वाली धनराशि की किस्तें (MP Ladli Laxmi Yojana 2022: Amounts)

इस योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आवेदन में जमा कराए सारे दस्तावेज आंगनवाड़ी द्वारा सत्यापित किए जाते हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद किस्तों के रूप में आवेदित लड़की के खाते में धनराशि प्रदान की जाती है। जिसका पूरा विवरण नीचे दिया गया है:-

  • पहले किश्त:- इस योजना में निर्धारित नियमों के अनुसार पहले 5 सालों तक लगातार ₹6000 की राशि लड़की के खाते में जमा कराए जाएंगे जिसके तहत उसके खाते में ₹30000 जमा हो जाएंगे।
  • दूसरी किस्त:- दूसरी किस्त के अनुसार जब लड़की कक्षा 6 में प्रवेश करती है तब उसे ₹2000 की वित्तीय सहायता बैंक खाते में प्रदान की जाएगी।
  • तीसरी किश्त:- तीसरी किस्त की राशि लड़की को नौवीं कक्षा में प्रवेश पर दी जाएगी जिसके अनुसार ₹4000 की धनराशि उसके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
  • चौथी किश्त:- जब लड़की दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद 11वीं में प्रवेश करेगी तब उसे ₹6000 की धनराशि सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।
  • पांचवी किश्त:- ग्यारहवीं के बाद जब लड़की 12वीं कक्षा में प्रवेश करती है तब उसे ₹6000 ई पेमेंट के जरिए उसके खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।
  • छठी किश्त:- छठी और आखरी किश्त बालिका के 21 साल की उम्र पूरी होने के बाद ही उसे प्रदान की जाएगी और छठी किस्त की राशि ₹100000 होगी।

मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना 2022 के लाभ (MP Ladli Laxmi Yojana 2022: Benefits)

  • इस योजना का मुख्य लाभ एमपी राज्य में रहने वाले गरीब परिवार की बालिकाओं को दिया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत बालिका की शादी 18 वर्ष की आयु तक नहीं बल्कि 21 साल की उम्र के बाद होनी चाहिए तभी उसके खाते में ₹100000 की राशि स्थानांतरित की जाएगी।
  • इस योजना की मदद से एमपी राज्य में रहने वाली गरीब लड़कियों की माध्यमिक शिक्षा का स्तर सरकार सुधारना चाहती है इसीलिए उन्हें कक्षा के अनुसार धनराशि प्रदान करने की योजना बनाई गई है ताकि वह बीच में ही स्कूल ना छोड़ दें।
  • यदि एक ही परिवार में दूसरी संतान के रूप में एक और लड़की ने जन्म लिया है तो वह लड़की भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।
  • यदि किसी परिवार ने संतान के रूप में लड़की गोद ली है तो वे लोग भी इस योजना में आवेदन भर सकते हैं।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जन्म के तुरंत बाद ही लड़की का नामांकन दर्ज कराना अनिवार्य है।
  • इस योजना में लड़की की 21 साल की उम्र के बाद ही उसे ₹100000 की राशि दी जाएगी जिससे वे अपनी आगे की शिक्षा जारी कर सकती है या फिर शादी में इस्तेमाल कर सकती है परंतु इस राशि को दहेज के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना 2022 की पात्रता (MP Ladli Laxmi Yojana 2022: Eligibility)

  • जो लड़की इस योजना के अंतर्गत आवेदन भरने वाली है उसके माता-पिता का आयकर डाटा नहीं होना चाहिए।
  • जो परिवार अपनी बेटी का आवेदन इस योजना के तहत बनना चाहते हैं वह मूल रूप से मध्यप्रदेश के निवासी होने चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन भरने वाली लड़की की शादी 18 वर्ष तक नहीं होनी चाहिए।
  • यदि परिवार ने किसी अनाथ बालिका को गोद ले लिया है और वही उनकी प्रथम संतान है तो वह इस योजना का लाभ तभी प्राप्त कर पाएंगे जब उनके पास उस पालिका को गोद लेने के प्रमाण पत्र होंगे।

मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना 2022 में आवश्यक दस्तावेज (MP Ladli Laxmi Yojana 2022: Required Documents)

  • इस योजना में आवेदन के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता होगी।
  • आवेदन करने वाली बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का पहचान प्रमाण पत्र
  • माता या पिता का बैंक अकाउंट नंबर जिसमें उन्होंने अपनी लड़की को नॉमिनी बनाया हो
  • माता-पिता का निवास प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का राशन कार्ड
  • माता या पिता का मोबाइल नंबर
  • माता पिता के साथ आवेदन कर्ता बच्ची की पासपोर्ट साइज फोटो

मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना 2022 में आवेदन कैसे करें? (MP Ladli Laxmi Yojana 2022: How to Apply)

  • मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना 2020 में आवेदन के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट ladlilaxmi.mp.gov.in पर जाना होगा।
  • जैसे ही आप वेबसाइट पर क्लिक करेंगे आपके सामने होम पेज पर आवेदन पत्र का विकल्प दिखाई देगा।
  • आवेदन पत्र के विकल्प पर जाते ही आपको एक जनसामान्य विकल्प दिखाई देगा और अगले पेज पर आपका आवेदन फॉर्म खुलकर प्रस्तुत हो जाएगा।
  • उस आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी को आप को ध्यान पूर्वक भरना होगा और उसके बाद से बटन पर क्लिक कर सकते हैं।
  • उसको मैं आपको लाडली लक्ष्मी योजना का मुख्य आवेदन पत्र भरना होगा जो आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर आपको दिखाई दे जाएगा जिसमें आप की बालिका से जुड़ी सभी जानकारी आपको भरनी होगी।
  • उस पत्र में आप को टीकाकरण की स्थिति और पत्राचार की स्थिति भी पूरी तरह भरनी होगी।
  • सारी जानकारी अच्छी प्रकार से भरने के बाद आप उस एप्लीकेशन फॉर्म को जमा करा सकते हैं जिसके बाद उस एप्लीकेशन फॉर्म की पूरी तरह से जांच पड़ताल की जाएगी और आपको पात्र मानते हुए आप की बालिका का आवेदन दर्ज हो जाएगा।

मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना में ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आंगनवाड़ी सेंटर में जाकर अपनी बेटी के जन्म के बारे में बताना होगा।
  • उसके बाद आंगनवाड़ी सेंटर से आपको मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त हो जाएगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करते ही उसके साथ अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करना ना भूले।
  • सही प्रकार से आवेदन फॉर्म भरने के बाद आप उसी आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर अपना फॉर्म जमा करा सकते हैं।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई इस योजना से बहुत सारी बालिकाओं को अपनी पढ़ाई पूरी करने की प्रेरणा मिलेगी और प्रोत्साहन राशि भी प्राप्त होती रहेगी ताकि वह अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ कर अपना भविष्य बर्बाद ना कर सके। शादी इस योजना में दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि की मदद से लड़कियों को अपनी उच्च शिक्षा पूरी करने में भी सहायता प्राप्त होगी।

मध्य प्रदेश सरकारी योजना 2022 सरकारी योजना List 2022 प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2022

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here