Maharashtra One Family One House Scheme 2022 महाराष्ट्र वन फैमिली वन हाउस योजना 2022 Maharashtra One Family One House Yojana

0
891
Maharashtra One Family One House Scheme 2022
Maharashtra One Family One House Scheme 2022

आवास व्यवस्था में सुधार लाने के लिए पिछले 2-3 वर्षो में महाराष्ट्र राज्य में कई योजनाओं को लाया गया। इन योजनाओं के संशोधन तथा लोगो के सामने पारदर्शिता के साथ सभी जरूरतमंद लोगों को इस योजना का लाभ देने के लिए वन फैमिली वन हाउस स्कीम में संशोधन किया गया है। कई बड़े-बड़े लोग दलाल अदि के माध्यम से गरीब परिवारों के लिए आवंटित घरों पर कब्ज़ा जमाये बैठे थे। इन्ही विसंगतियों को दूर करने के लिए 2 सितम्बर 2019 को बॉम्बे हाई कोर्ट ने वन फ़ैमिली वन हाउस योजना के तहत नियम में बदलाव किया और अब इस योजना के अंतर्गत एक व्यक्ति को महाराष्ट्र राज्य में केवल एक ही घर दिया जायेगा। इसके लिए एक याचिका 4 मई 2019 को बॉम्बे हाई कोर्ट में डाला गया था। इसमें उल्लेखित था कि जिस व्यक्ति को महाराष्ट्र सरकार के योजना के तहत घर आवंटित है, उन्हें इस योजना के तहत लाभ नहीं मिलनी चाहिए। इससे लोगो में अपना घर पाने की संभावना बढ़ जायेगा और भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। इस योजना द्वारा गरीब परिवारों को अपना मकान पाने का उच्च अवसर प्राप्त हो सकेगा।

इस योजना के अनुसार अब अगर किसी व्यक्ति के पास महाराष्ट्र सरकार के किसी भी योजनाओं के अंतर्गत पहले से आवास या फ्लैट आवंटित हो तो वे इसके पात्र नहीं होंगे। परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर अगर महाराष्ट्र सरकार के किसी भी योजना के तहत आवास या फ्लैट आवंटित है तो वे पात्र नहीं होंगे। एक व्यक्ति एक आवास का मानदंड पूरे महाराष्ट्र में लागू होगा।

योजना का नाम महाराष्ट्र वन फैमिली वन हाउस स्कीम
पॉलिसी की घोषणा बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा
उद्देश्य महाराष्ट्र राज्य के सभी परिवारों को आवास दिलवाना
लाभार्थी महाराष्ट्र के निवासी
वेबसाइट N/A

महाराष्ट्र एक परिवार एक घर योजना 2022 का उद्देश्य (Maharashtra One Family One House Scheme 2022: Objectives)

इस योजना का उद्देश्य एक ही व्यक्ति या परिवार के नाम पर 2-2 सरकारी आवास के आवंटन पर रोक लगाना है। यानि बिचौलियों, दबंगों और दलालों के माध्यम से 2-2 सरकारी आवास का सुख भोगने वाले लोगो पर अब पूर्णतः प्रतिबन्ध लगाया जायेगा। और इस योजना को और पारदर्शी बनाया जाएगा।

महाराष्ट्र वन फैमिली वन हाउस योजना 2022 की विशेषताएँ (Maharashtra One Family One House Scheme 2022: Features)

  • इस योजना के लाभ उठाने के लिए आवेदक को महाराष्ट्र राज्य का निवासी होना आवश्यक है।
  • वन फैमिली वन हाउस योजना के तहत आवेदन ऑनलाइन/ ऑफलाइन किया जायेगा।
  • इस योजना के तहत एक परिवार को एक ही फ्लैट आवंटित किया जायेगा।
  • प्रत्येक परिवार को रहने के लिए एक घर दिया जाएगा।
  • यह नियम सब पे लागू होगा, चाहे वो व्यक्ति किसी भी पद पर हो।
  • यह योजना उन लोगो पर भी लगाम लगाएगी जो किसी प्रकार से 2-2 फ्लैटों में विराजमान होते हैं।
  • अगर परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर सरकारी आवास है, तो उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • इस योजना को महाराष्ट्र के प्रत्येक जिले में लागू किया जायेगा।
  • यह योजना लोगो में पारदर्शिता एवं आत्मविश्वास को जगायेगा।
  • 2 सितम्बर 2019 को बॉम्बे हाई कोर्ट ने वन फैमिली वन हाउस के नियम में संशोधन किया। अब इस योजना के तहत एक परिवार को सिर्फ एक घर पूरे महाराष्ट्र में दिया जाएगा।

महाराष्ट्र वन फैमिली वन हाउस योजना 2022 के लिए पात्रता एवं मानदंड (Maharashtra One Family One House Scheme 2022: Eligibility)

वन फैमिली वन हाउस योजना के तहत पात्र होने के लिए निम्नलिखित मापदंड होनी चाहिए।

  • आवेदक को महाराष्ट्र का निवासी होना चाहिये या वो वर्तमान में महाराष्ट्र में रह रहा हो।
  • आवेदक के पास महाराष्ट्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से एक भी आवास आवंटित नहीं होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ महाराष्ट्र के सभी व्यक्तियों के लिए है। चाहे वो व्यक्ति किसी भी पोस्ट पर कार्यरत हो। सभी को इस योजना के तहत आवास आवंटित किया जायेगा।

महाराष्ट्र वन फैमिली वन हाउस योजना 2022 के लिये महत्वपूर्ण दस्तावेज (Maharashtra One Family One House Scheme 2022: Important Documents)

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक खाता का विवरण
  • स्थायी आवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

महाराष्ट्र वन फैमिली वन हाउस योजना 2022 का आवेदन (Maharashtra One Family One House Scheme 2022: Registration Process)

  • इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट की घोषणा अभी तक नहीं हुई है।
महाराष्ट्र सरकारी योजना 2022 सरकारी योजना List 2022 प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2022

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here