खेलो इंडिया स्कूल गेम्स 2021 | Khelo India Youth Games 2021
सन 2018 में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने और भारत को एक खेल देश में बदलने के लिए खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का शुभारम्भ किया गया। इस प्रोग्राम की घोषणा माननीय खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जी द्वारा की गयी। तब से ही इस कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष जनवरी के महीने में किया जाता है। देश के युवाओ के बीच खेल को बढ़ावा देने के लिए और भारत देश को महान खेल राष्ट्र बनाने के मकसद से खेलो इंडिया स्कूल गेम्स की शुरुआत की गयी।
खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के अंतर्गत जिन खिलाड़ियों का चयन जाता है, उन खिलाड़ियों के खेल कौशल के विकास तथा खेल प्रशिक्षण के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी ताकि उन्हें राष्ट्रीय खेल आयोजन के लिए तैयार किया जाए अथवा वे बिना किसी चिंता के खुद को खेल के लिए तैयार कर सकें। जो युवा खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में भाग लेने के इच्छुक हैं, उन युवाओं को खासतौर पर खेल के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।
खेलो इंडिया स्कूल गेम्स 2021 का उद्देश्य | Khelo India Youth Games 2021
देश में युवाओं में खेल कूद की भावना पैदा करने, उनमें आत्मविश्वास भरने अथवा देश में खेल के विकास को पुनर्निर्मित करने के साथ-साथ देश की खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का उद्देश्य मन में सोचते हुए ही इस योजना को शुरू किया गया है।
खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में होने वाली प्रतियोगिताओं की सूची
एथलेटिक्स | तीरंदाजी | बास्केटबॉल | मुक्केबाजी |
बैडमिंटन | साइकिलिंग | शतरंज | फुटबॉल |
जिमनास्टिक्स | हॉकी | हैंडबॉल | जूडो |
कराटे | खो-खो | कबड्डी | निशानेबाजी |
तैराकी
भारोत्तोलन |
टेबल टेनिस
वॉलीबॉल |
ताइक्वांडो
कुश्ती |
टेनिस
वुशू |
अभी तक इस योजना के 3 चरण आ चुके हैं, अब इस योजना का चौथा चरण 2021 में आएगा। इन सब चरणों का विवरण निम्नलिखित प्रकार है:-
पहला चरण:- इस कार्यक्रम का पहला प्रसंस्करण 31 जनवरी, 2018 में आयोजित किया गया था। नयी दिल्ली के इंदिरा गाँधी इंडोर स्टेडियम में इस कार्यक्रम के मुकाबले हुए थे।
दूसरा चरण:- इस कार्यक्रम का दूसरा प्रसंस्करण पुणे, महाराष्ट्र में 9 जनवरी से 20 जनवरी, 2019 तक आयोजित किया गया था।
तीसरा चरण:- इस कार्यक्रम का तीसरा प्रसंस्करण 18 जनवरी से 30 जनवरी, 2020 तक गुवाहाटी में आयोजित किया गया था।
चौथा चरण:- इस कार्यक्रम के चौथे प्रसंस्करण का आयोजन भारतीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI), ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) और असम को साझेदारी में पंचकुला में किया जाएगा। खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के चौथे सत्र की मेजबानी हरियाणा द्वारा की जाएगी। इस बार सभी राज्यों की भागीदारी और 10,000 से अधिक प्रतिभागियों के साथ उसी पैमाने पर खेलों की मेजबानी कर पाएंगे।

खेलो इंडिया स्कूल गेम्स 2021 की विशेषताएं | Khelo India Youth Games 2021: Features
- खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के तहत हर साल जनवरी के महीने में खेल आयोजित किये जाते हैं।
- सन 2021, में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का संचालन हरियाणा द्वारा किया जाएगा।
- इस प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष से विभिन्न स्कूल तथा कॉलेज के बच्चे / युवा मुकाबले में हिस्सा लेते हैं।
- खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के माध्यम से देश के युवाओं के बीच खेल को प्रोत्साहित किया जाएगा।
- खेलो इंडिया स्कूल गेम्स की नोडल एजेंसी भारतीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया है, नोडल एजेंसी ही इस आयोजन का सारा कार्यभार सम्भालता है।
- इस योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के खेल मुकाबले आयोजित किये जाते हैं।
- चयनित छात्रों को खेल कौशल के विकास एवं खेल प्रशिक्षण के लिए स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाती है।
खेलो इंडिया स्कूल गेम्स 2021 के अंतर्गत प्रशिक्षण | Khelo India Youth Games 2021: Training
- वार्षिक खेल प्रतियोगिता
- सामुदायिक कोचिंग मुकाबले
- स्कूल के बच्चो का शारीरिक विकास
- खेल के मैदान में खेल प्रतियोगिताएं
- ग्रामीण और आदिवासी खेलो को बढ़ावा
- शांतिऔर विकास के लिए खेल आयोजन
- विकलांग लोगो के बीच खेल को बढ़ावा
- राज्य स्तरीय स्थापित खेलो भारत केंद्र
- महिलाओ के लिए खेल मुकाबले
खेलो इंडिया स्कूल गेम्स 2021 के लाभ | Khelo India Youth Games 2021: Benefits
- खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के तहत हर वर्ष 1000 बच्चो को चुना जायेगा।
- चुने गए युवाओं को खेल प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
- चुने गए युवाओं को खेल प्रशिक्षण के साथ साथ स्कालरशिप भी प्रदान की जाएगी।
- बच्चो की खेल के प्रति रूचि बढ़ाने के लिए हर प्रकार के प्रयत्न किये जायेंगे।
- चुने गए खिलाड़ियों को खेल कौशल को विकसित और उन्हें राष्ट्रीय आयोजनों के लिए तैयार करने के लिए 5 लाख रुपये की वार्षिक सहायता 8 वर्षों के लिए प्रदान की जाएगी।
खेलो इंडिया स्कूल गेम्स 2021 आवदेन के लिए जारी किये गए दिशा-निर्देश | Khelo India Youth Games 2021: Guidelines
- प्रतिभाशाली एथलीटों का चयन उनके शीर्ष प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है।
- 17 वर्ष से कम आयु के उम्मीदवार पात्र हैं और वह अंडर -17 वर्ग में प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं।
- 21 वर्ष से कम आयु के उम्मीदवार भी पात्र हैं और वह अंडर -21 वर्ग में प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं।
- आवेदक को किसी विशेष खेल में बहुत रुचि होनी चाहिए।
- देश के सभी हिस्सों से एथलीट खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के तहत पंजीकरण करा सकते हैं।
- लाभार्थी किसी भी स्कूल का छात्र होना चाहिए, तभी वह इस कार्यक्रम के तहत आवदेन कर सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- एज प्रूफ
- जन्म प्रमाण पत्र
- स्कूल बोनफाइट प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट पासबुक विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
खेलो इंडिया स्कूल गेम्स 2021 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस | Khelo India Youth Games 2021: Registration Process

- आवेदक को खेल मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|
- ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जायेगा, वहां पर खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का लिंक दिखाई देगा।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा।
- इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद अपनी फोटो को अपलोड करने के बाद क्रिएट प्रोफाइल ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म का दूसरा पेज दिखाई देगा।
- इस फॉर्म में आवेदक को अपनी शैक्षिकता ,दस्तावेज़ और बैंक खाते की जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद Proceed पर क्लिक करने के पश्चात् पंजीकरण फॉर्म का अंतिम पृष्ट दिखाई देगा।
- इसमें भी कुछ डिटेल्स भरनी होगी।
- इस तरह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
लॉगिन प्रक्रिया
- लॉगिन करने के लिए आवेदक को ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- फिर उपयोगकर्ता नाम (username) और पासवर्ड की सहायता से अपनी प्रोफाइल में लॉगिन कर सकते है।
- यहीं से आवेदक अपने आवेदनकी स्थिति भी जान सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर
खेलो इंडिया स्कूल गेम्स से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जानने के लिए और किसी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए उपलभ्द कराये गए हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल करके समाधान और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- Toll-Free Number- 18002085155
- Landline Number- 011-40051166
- Email Id- kheloindia@gmail.com
बच्चों के शारीरिक अथवा मानसिक विकास के लिए खेलना बहुत जरूरी है। इस कार्यक्रम के तहत दोनों ही चीजें संभव है, इसलिए युवाओं को इस कार्यक्रम के तहत अवश्य आवदेन करना चाहिए।