झारखण्ड एक प्रगतिशील राज्य है। यहाँ पर एक तरफ तो बड़े-बड़े उद्योग यहाँ पाए जाते हैं, वहीँ दूसरी ओर जंगल में आदिवासियों का लघु व कुटीर उद्योग। इसी प्रकार गरीबी भी यहाँ पर्याप्त रूप में व्याप्त है। ऐसे में राशन कार्ड यहाँ के गरीब आदिवासी लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसके माध्यम से ये लोग अपना जीवन यापन सुविधा पूर्ण तरीके से सुचारू पूर्वक चला सकते हैं। झारखण्ड सरकार ने भी राशन कार्ड की ऑनलाइन व्यवस्था कर दी है। इसके माध्यम से अब लोग घर बैठे ही ऑनलाइन के माध्यम से अपना राशन कार्ड बनबा सकते हैं।
झारखण्ड APL/ BPL राशन कार्ड | Jharkhand Ration Card Holder APL/BPL:
राशन कार्ड राज्य सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा जारी किया जाता है। इसके तहत कार्डधारी को रियायती दर पर खाद्यान जैसे – चावल, गेहूँ, दाल, किरासन आदि सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए जाते हैं। अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है अथवा पुराने कार्ड को नवीनिकरण करना चाहते हैं, तो झरखंड राज्य के ई डिस्ट्रिक्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विभाग में सभी जिलों में डीएसओ द्वारा जाँच कर राशन कार्ड बनाने का निर्देश दिया है।

झारखण्ड राशन कार्ड के प्रकार | Jharkhand Ration Card Type2022:
- APL राशन कार्ड : यह कार्ड अधिक आय वाले व्यक्तियों के लिए है। इसके लिए कोई भी आय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। इस कार्ड को कोई झारखण्ड के निवासी बनवा सकता है। यह कार्ड नारंगी रंग का होता है। इसके जरिए कार्डधारी 15 किलो अनाज प्रतिमाह रियायती दर से उपलब्ध कराया जा सकता है।
- BPL राशन कार्ड : गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों को BPL राशन कार्ड जारी किया जाता है। यह वैसे परिवारों के लिए है जिनकी पारिवारिक आय 10000₹ वार्षिक से कम है। इस राशन कार्ड का रंग लाल होता है। इसके तहत प्रतिमाह 25 किलो अनाज रियायती दर से कार्डधारी को उपलब्ध कराया जाता है।
- AAY राशन कर्ड : AAY राशन कार्ड अत्यंत गरीब लोगों को जारी किया जाता है। वैसे व्यक्ति जिनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है या उनका आय का कोई स्रोत नहीं है, उन्हें यह कार्ड जारी किया जाता है। इस कार्ड का रंग पीला होता है। इस राशन कार्ड धारक को रियायती दर पर 35 किलो अनाज प्रतिमाह उपलब्ध कराया जाता है।
झारखण्ड राशन कार्ड के लाभ | Jharkhand Ration Card Benefits:
- राशनकार्ड राज्य के लोगो की आय और आर्थिक स्थिति के आधार पर बनाये जाते हैं।
- राशन कार्डधारी व्यक्ति सरकारी दुकानों से सस्ती रियायती दर पर खाद्यान जैसे – चावल, गेहूँ, दाल, चीनी, किरासन इत्यादि को खरीदकर अपनी जीवन यापन अच्छी तरह से कर सकता है।
- बहुत सी सरकारी योजनाओं में राशन कार्ड काम आता है।
- राशन कार्ड को हम अपनी पहचान के दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
- वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार अदि बनवाने में राशन कार्ड काम आता है।
- यह लोगो को बहुत ही कम कीमत पर खाद्यान उपलब्ध करवाता है, जिससे गरीबो को वित्तीय बोझ कम पड़ता है।
- विद्यालय में छात्रवृति लेने के लिए भी इसका उपयोग लाभार्थी कर सकते हैं।
- इस राशनकार्ड का उपयोग झारखण्ड सरकार के स्कूल एडमिशन के लिए भी किया जा सकता है।
झारखण्ड राशन कार्ड2022 के लिए दस्तावेज (पात्रता) | Jharkhand Ration Card Benefits:
- आवेदक को झारखण्ड का निवासी होना चाहिए।
- आधारकार्ड
- पैनकार्ड
- बिजली बिल
- बैंक अकाउंट पासबुक
- आय प्रमाणपत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो।
झारखण्ड राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें | Jharkhand Ration Card Online Application2022 | Jharkhand Ration Card Kaise Dekhe2022:
- आवेदक को सर्वप्रथम खाद्य सार्वजानिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसपर जाने के बाद आपके सामने होमपेज खुलेगा।
- होमपेज पर ERCMS ऑनलाइन सेवा पर जाने के बाद Register विकल्प मिलेगा उसपर आपको क्लिक करना है।

- इसके बाद एक पेज खुलेगा जिसे ध्यान से भरने के बाद नीचे Next बटन पर क्लिक करें।

- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा इस पर आपको ‘परिवार के मुखिया की डिटेल्स भरनी है और रजिस्टर बटन में क्लिक करना है

- जिससे आपका रेजिस्ट्रेशन हो जायेगा, आपकोे एकनॉलेजमेन्ट / रेजिस्ट्रेशन नंबर मिल जायेगा।

यह रेजिस्ट्रेशन नंबर आपके आगे राशन कार्ड की डिटेल्स भरने में उपयोग में आता है इसको सम्हाल के रखना होता है
इसके बाद आप ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे

- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा इसपर आपको ‘नए राशन कार्ड के लिए आवेदन’ का चयन करके उसपर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसके दिशा निर्देशों को पढ़ने के बाद मोबाइल नम्बर दर्ज करना होगा।
- मोबाइल नम्बर दर्ज करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा और उसपर पूछी गई जानकारी को भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा। जिसको आपको फॉर्म में भरना होगा। फॉर्म जमा करते समय आप रसीद संख्या और विवरण भर देंगे।
- सेव और प्रीव्यू दिखने के बाद आपको आवेदन विवरण भरने के बाद इसका प्रिंट आउट लेकर अपने जिले के डीएसओ कार्यालय में सभी सम्बंधित दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा।
- आप ऑफलाइन भी फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं
झारखण्ड राशन कार्ड ऑनलाइन स्टेटस चेक करना | Jharkhand Ration Card List2022 | Jharkhand Ration Card Status Check2022:

- आवेदक को सर्वप्रथम खाद्य सार्वजानिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसपर जाने के बाद आपके सामने होमपेज खुलेगा।
- होमपेज पर ऑनलाइन सेवा पर जाने के बाद आवेदन स्थिति विकल्प मिलेगा उसपर आपको क्लिक करना है।
- आगे एक पेज खुलेगा जिसपर कुछ जानकारी जैसे – राशन कार्ड नम्बर, एक्नॉलेजमेंट नम्बर, रिक्वेस्टेड मोबाइल नम्बर, एक्टिविटी आदि भरना होगा।
- सभी जानकारी भरने के बाद Check Status बटन पर क्लिक करने के बाद आप अपना आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
झारखण्ड राशन कार्ड में सुधार कैसे करें | Add Member Name in Jharkhand Ration Card | Jharkhand Ration Card Update2022
- आवेदक को सर्वप्रथम खाद्य सार्वजानिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसपर जाने के बाद आपके सामने होमपेज खुलेगा।
- होमपेज पर ऑनलाइन सेवा पर जाने के बाद ऑनलाइन अप्लाई विकल्प मिलेगा उसपर आपको क्लिक करना है।
- अगला पेज पर आपको यह विवरण मिलेगा कि आप ऑनलाइन किन त्रुटियों को ठीक कर सकते हैं। इसके बाद आपको इस पेज के ठीक नीचे उपलब्ध कार्यवाही पर क्लिक करना होगा।
- अगले पेज पर आपको उस त्रुटि का चयन करने को कहा जाएगा, जिसमे आप सुधार करना चाहते हैं। सुधार का विकल्प :

- डीलर बदलना
- परिवार के सदस्य को जोड़ना,
- परिवार के सदस्य का नाम हटाना
- नाम में सुधार करना,
- कार्ड का प्रकार बदलना
- मोबाइल नम्बर में सुधार या परिवर्तन करना
- बैंक अकाउंट नम्बर में सुधार या परिवर्तन
- UID में सुधार या परिवर्तन।
- नोटः आप ऑनलाइन नाम में सुधार नहीं कर सकते। इसके लिए आपको सम्बंधित जिला आपूर्ति अधिकारी (डीएसओ) अधिकारी के पास जाना होगा।
- अगर आप परिवार के सदस्य को जोड़ने के लिए चयन करते हैं, तो आपका राशनकार्ड नम्बर और मोबाइल नम्बर पूछा जाएगा। इसके बाद आधारकार्ड नम्बर का उल्लेख करें और प्राप्त OTP बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद नए सदस्यों के साथ पर विवरण भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करके उसका प्रिंट आउट निकल लें। इस प्रिंटआउट को लेकर डीएसओ कार्यालय में सभी आवश्यक दस्तावेजो के साथ जमा कर दें।
- इस तरह आपके राशनकार्ड की त्रुटि में सुधार हो जायेगा।
झारखंड सरकारी योजना2022 | सरकारी योजना List2022 | प्रधानमंत्री सरकारी योजना2022 |