Himachal Pradesh Panchvati Yojana 2022 पंचवटी योजना 2022 हिमाचल प्रदेश

0
2159
Himachal Pradesh Panchvati Yojana 2022
Himachal Pradesh Panchvati Yojana

हिमाचल प्रदेश पंचवटी योजना की शुरुआत हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी के द्वारा की गई थी। पंचवटी योजना योजना की शुरुआत हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के वरिष्ठ नागरिकों के लिए की है। पंचवटी योजना में ग्रामीण विकास विभाग केे माध्यम से मनरेगा योजना के अंतर्गत आवश्यक सुविधाओं से युक्त सभी विकास खंडों में पार्क और बागीचे विकसित किए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश पंचवटी योजना का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को मनोरंजन के साथ पार्क और बागीचों की सुविधा उपलब्ध करवाना है। जैसे गांवों में सालों पहले बुजुर्गों की चौपाल या पंचायत पीपल के पेड़ के नीचे सजती थी, लेकिन अब यह चौपाल या पंचायत हिमाचल प्रदेश के पंचायत पार्कों में सजा करेगी। जैसे ही सरकार की योजना सिरे चढ़ीगी वैसे ही गांवों में बनने वाले पार्कों में बुजुर्ग सुख-दुख बांटते नजर आएंगे। हिमाचल प्रदेश पंचवटी योजना के अनुसार पंचायत में ऐसे पार्क का निर्माण करवाया जाएगा। 8 जून 2020 को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी ने पंचवटी योजना का शुभारंभ किया था। पंचवटी योजना के तहत हिमाचल प्रदेश की सभी 3226 पंचायातों में बुजुर्गों को एक स्थान पर बैठने और टहलने की व्यवस्था के लिए पार्क का निर्माण किया गया। हिमाचल प्रदेश पंचवटी योजना के पहले चरण में हिमाचल प्रदेश के बीस ब्लॉकों में यह योजना शुरू होगी। पंचवटी योजना का सारा खर्च हिमाचल प्रदेश सरकार ही उठाएगी। पंचवटी योजना के तहत चुने गए 20 ब्लॉकों में से 16 में एक से दो बीघा तक की भूमि का चयन कर लिया है। साथ ही आपको ये भी बता दे कि एक ब्लॉक में तीन से चार स्थानों पर पार्क बनाने के लिए जगह का चयन किया गया है। जहा पर लोगों ने भी पार्क बनाने के लिए सहमति दी है। हिमाचल प्रदेश में पहली बार इस तरह की कोई योजना आरंभ हो रही है। इसका फायदा यह भी है कि इससे पंचायतों की सुंदरता बढऩे के साथ लोगों को एक बेहतर स्थान भी मिलेगा।

पंचवटी योजना 2022 हिमाचल प्रदेश पर उपलब्ध रहेंगी ये विभिन्न सुविधाएं (Himachal Pradesh Panchvati Yojana 2022: Facility)

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी ने वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पंचवटी योजना की शुरुआत की है। स्वच्छ भारत ग्रामीण मिशन और 14वें वित्त आयोग अभिसरण में न्यूनतम एक बीघा की समतल भूमि पर इन पार्कों और बागीचों को विकसित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश पंचवटी योजना के अनुसार इन पार्कों में आयुर्वेदिक और औषधीय पौधे लगाने के अलावा बुजुर्गों के लिए मनोरजंन के लिए मनोरंजक उपकरण, पैदल पथ और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।

  1. हिमाचल प्रदेश पंचवटी योजना के अनुसार इन पार्कों में 500-1000 मीटर का सैर के लिए ट्रैक होगा।
  2. पंचवटी योजना के अनुसार इन पार्कों में बारिश के समय बैठने के लिए वर्षाशालिका का निर्माण होगा।
  3. पंचवटी योजना के अनुसार इन पार्कों में शौचालय और पानी की सुविधा उपलब्ध होगी।
  4. पंचवटी योजना के अनुसार ये पार्क एक बीघा से अधिक जमीन पर तैयार होगा।
  5. हिमाचल प्रदेश पंचवटी योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के 3226 पंचायातों में बुजुर्गों को एक स्थान पर बैठने और टहलने की व्यवस्था भी पार्क में की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश पंचवटी योजना 2022 के अनुसार इस वर्ष राज्य में होगा 100 पार्कों का निर्माण

हिमाचल प्रदेश पंचवटी योजना और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी के अनुसार 2022 में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर लगभग 100 पार्क विकसित किए जाएंगे। इन पार्कों के पहले चरण का शुभांरभ 8 जून 2020 को मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला मंडी के गोहर विकास खंड, जिला कांगड़ा के सुलह और नगरोटा बगवां विकास खंड, जिला सिरमौर के पांवटा साहिब और पच्छाद विकास खंड, जिला ऊना के बंगाणा विकास खंड, जिला कुल्लू के बंजार और नग्गर विकास खंड, जिला लाहौल-स्पीति के काजा विकास खंड, जिला शिमला के रोहड़ू विकास खंड, जिला चम्बा के भटियात और तीसा विकास खंड, जिला किन्नौर के कल्पा विकास खंड, जिला सोलन के कंडाघाट विकास खंड और जिला हमीरपुर के नादौन विकास खंड में किया गया। हिमाचल प्रदेश सरकार पंचवटी योजना के तहत बनाये गए ये सभी पार्क वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ और प्रसन्नतापूर्ण जीवन व्यतीत करने में वरदान साबित होंगे। हिमाचल प्रदेश की 90 प्रतिशत जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है तो ऐसे में लाजमी है कि पंचवटी योजना के सार्थक परिणाम होंगे।

हिमाचल प्रदेश पंचवटी योजना 2022 के उद्देश्य (HP Panchvati Yojana 2022: Objective)

हिमाचल प्रदेश के बारे में तो हम सभी जानते है कि यह एक पहाड़ी इलाका है। यहाँ के रास्ते काफी उबड़ खाबड़ वाले होते है साथ ही ऊंचाई पर होने की वजह से यंहा सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों को ही होती है। जिसके चलते वह अपनी वृद्ध अवस्था में अपने घरों में ही कैद हो कर रह जाते है। ऐसे में सरकार का उद्देश्य इन बुजुर्गों को मनोरंजन की जगह के साथ साथ सेहतमंद रखने का है। तभी इस पंचवटी योजना की शुरूआत इसी लिए ली जा रही है ताकि बुजुर्गों लो वृद्ध अवस्था में आपके घरों में कैद न रहे। वो आराम से सुबह शाम पार्क में घूमे।

हिमाचल प्रदेश पंचवटी योजना की ऑफिसियल वेबसाइट

अगर आप हिमाचल प्रदेश के निवासी है और हिमाचल प्रदेश पंचवटी योजना के बारे में जाना चाहते है तो आप हिमाचल प्रदेश पंचवटी योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते है यह आपको पंचवटी योजना से जुडी सभी महत्वपूर्ण बातें पता चल जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here