Haryana Khelo India Youth Games 2023 Khelo India Youth Games हरियाणा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023

0
2094
Haryana Khelo India Youth Games 2021
Haryana Khelo India Youth Games 2021

खेलों के महत्व से तो आप सभी अवगत होंगे। इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के चौथे संस्करण का आयोजन हरियाणा के पंचकुला में करने की घोषणा कर दी गई है। केंद्रीय खेल मंत्री और युवा मामले राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने इस बात की घोषणा की कि इस बार के खेलो इंडिया यूथ गेम 2021 हरियाणा में आयोजित किए जाएंगे। इस बात की रजामंदी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ डिजिटल रूप से बातचीत करने के दौरान प्राप्त हुई। इस दौरान प्रदेश के खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री संदीप सिंह और खेल मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी डिजिटल बातचीत में मौजूद थे।

हालांकि केंद्रीय मंत्री ने यह स्पष्ट कह दिया था कि कोविड-19 के संकट को देखते हुए इस वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम 2020 का आयोजन ना ही किया जाए तो बेहतर होगा। इसीलिए अगले साल के संस्करण को लेकर आयोजन योजना बनाई गई जिसका आयोजन पंचकूला में किया जाएगा। फिलहाल टूर्नामेंट की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है तारीखों की घोषणा टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों के समाप्त होने के बाद की जाएगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार के इस निर्णय और प्रयासों की सराहना करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कहा कि हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि खेलो इंडिया यूथ गेम 2021 के अगले संस्करण का आयोजन हरियाणा के पंचकुला में आयोजित किया जाएगा। हरियाणा सदैव ही स्पोर्ट्स के मामले में आगे रहा है और मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में राज्य के युवाओं ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों के रूप में अपनी पहचान बनाई ही है।

हरियाणा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 चौथे संस्करण का आयोजन हरियाणा में (Haryana Khelo India Youth Games 2023: 4th Edition of Khelo India Youth Games)

चौथे संस्करण के इस आयोजन को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री ने हरियाणा राज्य मंत्री को मेजबानी के हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की खेल नीति सबसे अच्छी है जिसके तहत खिलाड़ियों को नखत राशि के साथ-साथ नौकरियों में आरक्षण जैसी सुविधाएं भी प्राप्त होती हैं। उन्होंने इस बात पर गर्व जाहिर किया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2018 के दौरान हरियाणा राज्य पहले स्थान पर अपना वर्चस्व लहरा पाया था जब खेलो यूथ गेम्स 2019 गुवाहाटी में आयोजित किए गए थे तब भी 200 पदक हरियाणा ने अपने नाम किए थे और पूरे भारत देश का नाम रोशन किया था।

हरियाणा सदैव खेलों में रहा आगे

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने गर्व से यह बात कही कि हमारे राज्य के खिलाड़ी केवल पदक के लिए नहीं बल्कि राज्य और देश की मिट्टी के गौरव को बढ़ाने के लिए खेलते हैं। हरियाणा से अब तक बहुत सारे शानदार एथलीट सामने आ चुके हैं जिनमें पहलवान योगेश्वर दत्त, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट के अलावा पैरा एथलीट दीपा मलिक, भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, मुक्केबाज अमित पंघाल और निशानेबाज संजीव राजपूत मनु भाकर, अनीश भनवाला जैसे कुछ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी शामिल है।

हरियाणा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 चयनित खिलाड़ियों को मिलती है स्कॉलरशिप (Haryana Khelo India Youth Games 2023: Scholarship for Selected Player)

इसी बात को ध्यान में रखते हुए रिजीजू ने कहा की हरियाणा पहले ही खेल संस्कृति में बहुत ज्यादा मजबूत और सर्वश्रेष्ठ है इसलिए हमें यकीन है कि राज्य यदि खेलों की मेजबानी करेगा तो एथलीट और ज्यादा प्रतिस्पर्धी खेल अपनाने के लिए प्रेरित हो सकेंगे। यह खेल बहुत बड़े पैमाने पर होता है और इस खेल में चयनित 1000 खिलाड़ियों को प्रत्येक वर्ष ₹500000 की स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाती है।

कोरोना की वजह से रद्द हुए खेलो इंडिया नेशनल गेम

हालांकि प्रत्येक वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम्स साल नवंबर दिसंबर या जनवरी में आयोजित कर दिए जाते हैं परंतु कोरोना की वजह से इस साल के गेम्स को रद्द कर दिया गया। खेलो इंडिया में स्कूल नेशनल गेम्स और दूसरे खेल एसोसिएशन नेशनल टूर्नामेंट के टॉप 8 खिलाड़ियों और टीम को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। अब तक ऐसे बहुत सारे प्रतिभावान खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के बदौलत अपने देश का नाम रोशन भी कर चुके हैं और स्कॉलरशिप की राशि प्राप्त करने के बाद अपने भविष्य को भी उज्जवल बना चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here