हर आपदा कुछ न कुछ सीख देकर जाती है। कोरोना भी हमें बहुत कुछ सिखाया और सीखा रहा है। इस कोरोना काल में सबसे ज्यादा नुकसान बच्चों की पढाई का हो रहा है। कोरोना से बच्चे और बूढ़े दोनों ज्यादा प्रभावित होते हैं। अतः बच्चो को विद्यालय भेजना कही से भी उचित प्रतीत नहीं होता। ऐसे में सबसे बड़ी समस्या उनकी पढाई की है। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण पहल किया है। बच्चो को घर पर ही शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु हमारा घर हमारा विद्यालय योजना शुरू किया है। जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चो को सुरक्षित शिक्षा उनके घर पर ही उपलब्ध कराना है। 6 जुलाई 2020 से आरम्भ होने वाली इस योजना का समय 10 बजे सुबह से रखा गया है। इसमें कक्षा 1 से 8 तक की पढाई करवाई जायेगी।
योजना का नाम
हमारा घर हमारा विद्यालय
लागू होने की तिथि
6 जुलाई 2020
लाभार्थी
कक्षा 1 से 8 तक के बच्चे
उद्देश्य
अपने घर से ही शिक्षा ग्रहण करना
शिक्षा की विशेषता
पढाई रेडियो, टीवी और मोबाइल के माध्यम से।
मध्यप्रदेश हमारा घर हमारा विद्यालय योजना 2022 का उद्देश्य (Hamara Ghar Hamara Vidyalaya Yojana 2022: Objective)
कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक की पढाई घर से ही करवाना।
भावनात्मक पारिवारिक पहल के द्वारा शिक्षा।
शिक्षा के साथ-साथ मनोरंजन, योगा एवं खेलकूद के द्वारा बच्चो का सर्वांगींग विकास।
कोरोना काल में वायरस मुक्त शिक्षा तथा सामाजिक दूरी (Social Distance) को बनाये रखते हुए अबाध रूप से बच्चो की पढाई जारी रखना।
मध्यप्रदेश हमारा घर हमारा विद्यालय योजना 2022 का लाभ (Hamara Ghar Hamara Vidyalaya Yojana 2022: Benefits)
इस योजना का लाभ कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को मिलेगा।
घर पर ही स्कूली वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
लॉक डाउन में भी पढाई प्रभावित नहीं होगी।
मध्यप्रदेश हमारा घर हमारा विद्यालय योजना 2022 की मुख्य बातें (Hamara Ghar Hamara Vidyalaya Yojana 2022: Guidelines)
6 जुलाई 2020 से हमारा घर हमारा विद्यालय योजना 2020 की शुरुआत हुई।
1 से 4 जुलाई के बीच बच्चों का किताब-कॉपी का वितरण किया गया।
विद्यालय की पढाई घर पर ही।
सुबह 10 बजे क्लास घण्टी अथवा थाली बजाकर शुरू होगा।
कक्षा 1-1 घण्टे की होगी। 1 बजे कक्षा घण्टी या थाली बजाकर समाप्त किया जाएगा।
सोमवार से शुक्रवार तक अध्ययन एवं शनिवार को मस्ती के पाठशाला के अंतर्गत मनोरंजन।
हमारा घर हमारा विद्यालय (कक्षा 1 से 8) समय सारणी :
समय
गतिविधि
प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक
अकादमिक
शाम 4 बजे से 5 बजे तक
खेल, कला एवं मनोरंजन
रात्रि 7 बजे से 8 बजे तक
कहानी सुनना एवं कहानी रचना
प्रत्येक शनिवार शाम 4 से 5 बजे तक
मस्ती का पाठशाला
अविभावकों के सहयोग से छात्र अपने घर पर ही किसी नियत के कक्ष/स्थान पर प्रतिदिन सुबह 10 बजे थाली या घण्टी बजाकर कक्षा को शुरू और 1 बजे दिन में घण्टी थाली बजाकर कक्षा का सामापन करना।
हमारा घर हमारा विद्यालय कार्यक्रम की रुपरेखा :
कार्यक्रम का समय
गतिविधि
प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक (देखना)
जॉयफूल लर्निंग/ स्कूल रेजिनेस/ DigiLEP के वीडियो को व्हाट्सपके मद्ध्यम से देखना
प्रातः11 बजे से 12 बजे तक (सुनना एवं बोलना)
रेडियो कार्यक्रम सुनना एवं परिवार के साथ चर्चा करना
दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक (बोलना)
दक्षता उन्नयन को वाद उसे कॉपी पर लिखना। एक पेज हिंदी, एक पेज अंग्रेजी लिखना और मौखिक गणित (गिनती, पहाड़े आदि)
शिक्षक की जिम्मेदारियां :
हर सप्ताह यह सुनिश्चित करना कि बच्चों का साप्ताहिक कार्य हो गई है। इस योजना में खाली दिन संशोधन दिवस होंगे।
प्रतिदिन अपने विद्यालय के कम से कम 05 छात्रों से मोबाइल पर चर्चा कर शिक्षण प्रक्रिया पर जानकारी लेकर आवश्यक सुझाव देना और रिकॉर्ड करना।
स्कूल के समय में प्रतिदिन मोहल्ले में जाकर कम से कम 05 छात्रों का वर्कशीट, हिंदी, अंग्रेजी का लेखन तथा मौखिक गणित का आकलन कर फीडबैक देना।
अवलोकन के समय बच्चों की समस्याओं को सुनके उनका समाधान करना।
शिक्षकों को राज्य से जोड़ने के लिए M shiksha ऐप पर एक नया मॉडल शिक्षा सेतु आया है।