Gujarat Seva Setu Program 2022 गुजरात सेवा सेतु कार्यक्रम 2022 आवेदन | चरण 5

0
1894
Gujarat Seva Setu Program 2022 Stage 5
Gujarat Seva Setu Program 2022 Stage 5

गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए राज्य और केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चलते हैं। इन सभी योजनाओं की जानकारी आम जनता को नहीं होती। अतः आम जनता इन योजनाओं का लाभ लेते समय कई प्रकार की समस्याओं का सामना करते हैं, जिनकी जानकारी सरकार को भी नहीं होती। गुजरात सरकार ने नवम्बर 2016 में गांव में रहने वाले लोगों की परेशानियों को सुनकर उनका समाधान करने के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया, जिसका नाम रखा गया ‘सेवा सेतु कार्यक्रम गुजरात”। इसे अलग-अलग चरणों में चलाया जा रहा है।

गुजरात सेवा सेतु कार्यक्रम चरण – V  का शुभारंभ 14 नवम्बर 2019 को किया गया। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी दाहोद जिले के वनबंधु क्षेत्र अंतेला से इस कार्यक्रम की शुरुआत किया। अबतक चार चरण इस कार्यक्रम के हो चुके हैं।

योजना का नाम सेवा सेतु कार्यक्रम गुजरात
आरम्भ होने की तिथि 6 नवम्बर 2016
घोषणा गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी द्वारा
कुल चरण पाँच
पांचवा चरण की शुरुआत 14 नवम्बर 2019
देखरेख केंद्र और राज्य सरकार दोनों के NGOs
लाभार्थी गरीब एवं जरूरतमंद लोग
लक्ष्य गरीब एवं जरूरतमंद लोगो की समस्याओं का निवारण।

 

गुजरात सरकार द्वारा जनता को स्थानीय स्तर पर कल्याणकारी सेवा कार्यक्रमो का लाभ पहुँचाने के लिए सेवा सेतु कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शुरू हुए इस कार्यक्रम के पाँचवें चरण में वन दे गवर्नेंस का पारदर्शी और भ्रष्टाचार रूपी दृष्टिकोण को साकार करते हुए राज्य के नागरिकों के साथ सीधे जुड़ी हुई 57 सेवाओं का समावेश किया गया।

ग्रामीण स्तर पर इस कार्यक्रम के तहत एक तहसील में पाँच गावों का क्लस्टर बनाकर अलग-अलग 13 अधिकारी शिविर लगाएगी। इन शिविरों में बिना कुछ शुल्क के सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक स्थल पर ही समस्याओं का निदान किया जायेगा।

इस कार्यक्रम में आधार कार्ड से सम्बंधित आवेदन, राशनकार्ड, आय प्रमाणपत्र, मुख्यमंत्री अमृतं – मा और मा वात्सल्य कार्ड के आवेदन, वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग के प्रमाणपत्र, विधवा और वृद्ध निराधार सहायता योजना के साथ ही मुख्यमंत्री अप्रेंटिस योजना के आवेदन भी सेवा सेतु कार्यक्रम स्थल पर स्वीकार किए जाएंगे।

गुजरात सेवा सेतु कार्यक्रम चरण 5 (2022) की विशेषताएं Gujarat Seva Setu Program Stage 5 (2022): Objectives

  • डोर टू डोर सुविधा : इसमें जनता को सरकारी दफ्तर में जाने की जरुरत नहीं है। बल्कि सरकार के प्रतिनिधि उनके घर जायेंगे और जनता की समस्याएं पूछकर उनकी समस्याओं का निवारण करेंगे।
  • संपर्क में कमी होने पर सेतु का काम : सेवा सेतु कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ही है ग्रामीण एवं शहरी लोगों को योजनाओं की सही जानकारी और सुविधा प्रदान करना।
  • समस्याओं का समाधान : सरकारी प्रतिनिधि आपके घर जाकर समस्याओं को लिख लेंगे उसके बाद सम्बंधित विभाग में भेज देंगे।  अगले 118 दिनों के अंदर आपकी समस्याओं का समाधान हो जायेगा।
  • मुफ्त सेवा : यह योजना आपको निःशुल्क सेवा प्रदान करेगी।

गुजरात सेवा सेतु कार्यक्रम चरण 5 (2022) के तहत दी जाने वाली सुविधाएं Gujarat Seva Setu Program Stage 5 (2022): Facilities

इस योजना के तहत दी जानेवाली सुविधाएं निम्नलिखित है : –

  • आय प्रमाणपत्र जारी करना
  • आधार कार्ड जारी करना
  • जाती प्रमाणपत्र जारी करना
  • राशन कार्ड और वोटर आईडी जारी करना
  • वित्तीय बैकग्राउंड सम्बंधित दस्तावेज
  • जमीन और सम्पत्ति की सर्वे रिपोर्ट
  • मा वात्सल्य कार्ड जारी करना
  • मुख्यमंत्री अमृतम कार्ड के लिए आवेदन
  • विधवाओ के लिए सहायता दस्तावेज
  • जननी शिशु सुरक्षा के लिए कार्यक्रम
  • जननी सुरक्षा योजना के लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन
  • समेकित बाल विकास योजना के लिए आवेदन।

गुजरात सेवा सेतु कार्यक्रम चरण 5 (2022) का प्रोजेक्ट Gujarat Seva Setu Program Stage 5 (2022): Project

  • आम सभा : इसमें राज्य के अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर लोगों की समस्या सुनकर उनका समाधान निकलता है तथा योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देता है।
  • नागरिक सेवा : अगर सेवा सेतु के सदस्य समय पर कैम्प नही लगाते, तो उनके द्वारा जारी विशेष हेल्प लाइन नम्बर पर कॉल कर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं।
  • गर्भवती महिलाओं का विशेष देखभाल : गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए टेलिफ़ोनिक एवं ओटोमोटेड वेब आधारित सेवा उपलब्ध है।
  • बच्चो का देखभाल : 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का देखभाल करना, बच्चो का कुपोषण की जाँच आदि करना।
  • मेरी कहानी मेरी ज़ुबानी : इस प्रोजेक्ट के टीम के लोग लोगो के मुह से सुनी समस्याओं को उजागर करते है और उसे कहानी द्वारा प्रेरणादायी बनाकर सुनाते हैं।

ये कार्यक्रम सरकार एयर आम जनता को एक दूसरे के निकट लाने का एक अच्छा पहल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here