उत्तराखंड में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए “उत्तराखंड गौरा देवी कन्या धन योजना” का शुभारंभ किया गया। इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों से संबंधित लड़कियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत स्कूलों के माध्यम से लड़कियों को सहायता प्रदान की जाएगी।
उत्तराखंड में ज्यादातर लोग लड़कियों की शिक्षा की तरफ ध्यान ना दे कर उनकी जल्दी शादी कर देते हैं। इसी कुरीति को रोकने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग लड़की के शादी के समय किया जा सकता है। योजना के अंतर्गत लाभ केवल तभी प्राप्त होता है, जब कन्या 12वीं कक्षा पास कर लेती है अर्थात 12वीं तक पढ़ाई कर चुकी लड़की को ही लाभ मिलेगा। इससे यही फायदा होगा कि गरीब परिवार जो जल्द ही लड़कियों की शादी कर देते थे और पढ़ाई की तरफ ध्यान नहीं देते थे उन्हें पढ़ाने लग जाएंगे।
उत्तराखंड गौरा देवी कन्या धन योजना 2022 का उद्देश्य (Gaura Devi Kanya Dhan Yojana 2022: Objectives)
इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य यही है कि गरीब परिवारों को लड़कियों को पढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है और गरीबी रेखा से नीचे जीने वाले परिवार की बेटियों की स्थिति में सुधार लाकर उन्हें शिक्षा की ओर बढ़ावा देना है। लड़कियों की शिक्षा भी पूरी हो जाए और उनकी शादी में भी सहायता हो जाए, यही इस योजना का लक्ष्य है।
उत्तराखंड गौरा देवी कन्या धन योजना 2022 के लिए जारी किया गया बजट (Gaura Devi Kanya Dhan Yojana 2022: Budget)
इस योजना के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य की 900 कन्याओं को लाभ पहुंचाया जाएगा। उन कन्याओं के लिए 45 करोड़ की धनराशि बैंकों में एफडी के रूप में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसका मतलब यह है कि इस योजना के लिए सरकार द्वारा 45 करोड का बजट तय किया गया है। उत्तराखंड के 2620 स्कूलों को इस योजना के तहत पंजीकृत किया गया है।
उत्तराखंड गौरा देवी कन्या धन योजना 2022 के लाभ (Gaura Devi Kanya Dhan Yojana 2022: Benefits)
- “गौरा देवी कन्या धन योजना” के अंतर्गत 12वीं कक्षा तक पढ़ाई कर चुकी कन्या को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- आर्थिक सहायता का इस्तेमाल गरीब परिवार लड़की की शादी के वक्त कर सकता है।
- इस योजना के अंतर्गत लड़कियों के नाम पर परिवार को ₹50,000 की रकम दी जाएगी।
- पिछड़ी श्रेणियों से संबंधित लड़कियों को विशेष लाभ प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना के अनुसार BPL परिवार की कन्याओं को बैंक की तरफ से ₹50,000 की फिक्स डिपाजिट उनके घर भिजवाई जाएगी।
- “गौरा देवी कन्या धन योजना” के अंतर्गत लाभार्थी के नाम पर बैंक शाखा में 3 से 5 साल तक ₹50,000 की फिक्स्ड डिपॉजिट बनवाई जाएगी।
- जैसे ही कन्या 12वीं कक्षा पास कर लेगी, उस कन्या के घर पर यह रकम पहुंचा दी जाएगी।
- पिछड़ी श्रेणी तथा गरीब परिवार से संबंधित कन्याओं की शिक्षा में सुधार होगा।लोग 12वीं तक उनको पढ़ाई के लिए स्कूल भेजने लगेंगे।
- लड़कियां आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ पाएंगी।
उत्तराखंड गौरा देवी कन्या धन योजना 2022 के लिए बनाए गए आवश्यक नियम (Gaura Devi Kanya Dhan Yojana 2022: Guidelines)
- इस योजना के लिए केवल उत्तराखंड के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।अन्य राज्य के लोगों को इस योजना के तहत कोई लाभ नहीं मिलेगा।
- केवल गरीब परिवार से संबंधित तथा पिछड़ी श्रेणियों से संबंधित कन्याओं को ही आर्थिक सहायता प्रदान होगी।
- परिवार को बीपीएल दस्तावेज जमा करवाने अनिवार्य होंगे।
- 12वीं तक कीशिक्षा लड़कियों को स्कूल में ग्रहण करना अनिवार्य है, तभी उन्हें इस योजना के लिए आवेदन करने का मौका प्रदान होगा।
- केंद्र सरकार / राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड के अधीन ही लड़कियों को 12वीं कक्षा पास करनी होगी।
- राज्य से बाहर कक्षा पढ़ाई कर रही छात्रा को इस योजना के तहत कोई लाभ नहीं मिलेगा।
- ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित छात्रा के परिवार की सालाना आमदनी 15,976 रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- शहरी क्षेत्र से संबंधित छात्रा के परिवार की सालाना आमदनी 21,209 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आमदनी का प्रमाण पत्र 6 महीने से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए।
- छात्रा की आयु 25 साल से कम होनी चाहिए।
- छात्रा अविवाहित होनी चाहिए।
- छात्रा के नाम पर बैंक में खाता होना अनिवार्य है।
- एफडी केवल 5 वर्षों के लिए ही होगी, 5 वर्ष पूरे होते ही ₹75,000 का भुगतान कर दिया जाएगा।
- इस योजना के तहत परिवार की केवल दो पुत्रियों को ही लाभ प्रदान होगा।
उत्तराखंड गौरा देवी कन्या धन योजना 2022 आवश्यक दस्तावेज नियम (Gaura Devi Kanya Dhan Yojana 2022: Required Documents)
- छात्रा का आधार कार्ड
- छात्रा के माता-पिता का आधार कार्ड
- छात्रा एवं माता-पिता के मूल निवासी पहचान पत्र- वोटर कार्ड, राशन कार्ड की कॉपी
- छात्रा के स्कूल संबंधित जानकारी
- हाईस्कूल उत्तीर्ण मार्कशीट
- बारहवीं कक्षा का रोल नंबर
- छात्रा का जन्म प्रमाण पत्र
- तहसीलदार द्वारा प्रमाणित परिवार की आमदनी का प्रमाण पत्र
- बीपीएल प्रमाण पत्र
- जातीय प्रमाण पत्र
- इंटरमीडिएट उत्तीर्ण की मार्कशीट
- बैंक खाते की डिटेल
- FDR के लिए पासबुक की पहले पन्ने की कॉपी
- अविवाहित होने का प्रमाण पत्र
- छात्रा की तीन पासपोर्ट साइज फोटो
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
उत्तराखंड गौरा देवी कन्या धन योजना 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (Gaura Devi Kanya Dhan Yojana 2022: Registration Process)
- इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से आवेदन कर सकती हैया ऑनलाइन भी आवेदन कर सकती है।
- यदि विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से आवेदन करना है, तोउनसे आवेदन पत्र लेकर जानकारी भरने के उपरांत आवेदन पत्र संबंधित विकास खंड कार्यालय सहायक समाज कल्याण अधिकारी के पास जमा किए जा सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिएछात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट escholarship.uk.gov.in पर जाना होगा।
- इसके पश्चात “गौरा देवी कन्या धन योजना” के तहत एक एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस एप्लीकेशन फॉर्म में सारी जानकारी ध्यान पूर्वक भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आवेदन फॉर्म जमा हो जाएगा।
आवेदन की स्थिति चेक करना
यह चेक करने के लिए के आवेदन की क्या स्थिति है, निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
- उत्तराखंड सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई वेबसाइट पर जाकर छात्राओं को यूजरनेम और पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपने अकाउंट को लॉगइन करना होगा।
- लॉगइन करते ही आवेदन की स्थिति का विकल्प दिखाई देगा।जैसे ही इस विकल्प को क्लिक करेंगे, आवेदक अपने आवेदन की स्थिति को देख पाएगी।
राज्य सरकार द्वारा कन्याओं की शिक्षा में सुधार लाने के लिए तथा लोगों की मानसिकता को बदलने के लिए जो योजना तैयार की गई है, इसका लड़कियों को बहुत फायदा होगा। लड़कियों को एक तो आर्थिक सहायता प्रदान हो जाएगी और दूसरा वह बिना रुकावट के शिक्षा हासिल कर पाएंगी। इसके साथ-साथ उनकी शादी पर होने वाले खर्च भी वित्तीय सहायता से ही पूरा हो जाएगा।
इसलिए हर बीपीएल / गरीबी रेखा से संबंधित पिछड़ी श्रेणी के परिवारों को अपनी कन्याओं का नाम इस योजना के अंतर्गत दर्ज करवाना चाहिए।
उत्तराखंड सरकारी योजना 2022 | सरकारी योजना List | प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2022 |