सभी के लिए सूचना (डिजिटल इंडिया 2022 का 6वा स्तम्भ) | Digital India 2022 – Information for All

0
911
Digital India Information for All
Digital India Information for All

सभी के लिए सूचना का अर्थ होता है; हर एक वर्ग से संबंधित / हर एक कम्युनिटी से संबंध रखने वाला व्यक्ति सरकारी मंत्रालयों से संबंधित / सरकार द्वारा आयोजित की गई योजनाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैंl कोई भी व्यक्ति डिजिटल इंडिया का 6वा स्तम्भ के तहत किसी भी प्रकार का सवाल उठा सकता है अतः उसके लिए जवाब प्राप्त कर सकता हैl

डिजिटल इंडिया 2022 के तहत निर्धारित किए गए स्तम्भों में से 6वा सतम्भ सभी के लिए सूचना है। इसके तहत सभी नागरिकों के लिए ऑनलाइन इंटरनेट वेबसाइट के माध्यम से सेवाओं की जानकारी और सोशल मीडिया और वेब आधारित सिस्टम जैसे mygov.in के माध्यम से यथार्थवादी जानकारी प्रदान करने पर ध्यान केन्द्रित किया गया है ताकि लोगों तक सही और सटीक जानकारी उपलब्ध पहुंचाई जा सके, वो भी इंटरनेट के माध्यम से।

डिजिटल इंडिया 2022: सभी के लिए सूचना का उद्देश्य | Digital India 2022 – Information for All : Objectives

देश का हर एक नागरिक आने वाली सभी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके तथा सरकारी विभागों द्वारा डोगरी नियम या कानून बनाए जा रहे हैं या फिर जो भी सुविधाएं नागरिकों को आने वाले समय में प्रदान की जाएंगी। उन सभी की जानकारी सभी लोगों को देने के लिए डिजिटल इंडिया 2022 के तहत सभी के लिए सूचना नाम का स्तम्भ निर्धारित किया गया है ताकि लोगों तक समय पर सूचना पहुंचाई जा सके।

सरकारी मंत्रालय द्वारा एक ही वेब पोर्टल पर सारी जानकारियां डाल दी जाया करेंगी। डिजिटल इंडिया के सभी के लिए सूचना के तहत हर एक नागरिक उन जानकारियों से अवगत हो पाएगा।

डिजिटल इंडिया 2022: सभी के लिए सूचना के लाभ | Digital India 2022 – Information for All : Benefits

  • सभी के लिए सूचना के अनुसार हरेक नागरिक तक सरकारी मंत्रालयों की जानकारी पहुंचाई जाया करेगी।
  • डिजिटल इंडिया के तहत सभी को सूचना का अधिकार भी डिजिटल माध्यम से पूरा होगा।
  • ऑनलाइन माध्यम से साडी जानकारी नागरिकों तक समय पर पहुंच पायेगी, जिससे समय की बचत होगी।
  • सरकारी विभागों और देश के नागरिकों के बीच अच्छे सम्बन्ध स्थापित होंगे।
  • सभी के लिए सूचना के तहत किसी एक श्रेणी के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए जानकारियां उपलब्ध कराई जाएगी।
  • नागरिकों के साथ साथ सरकारी विभागों के समय की भी बचत होगी।
  • डिजिटल इंडिया के इस सतम्भ के तहत लोगों को बार बार विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, उन्हें सारी जानकारी घर पे ही मिल जाया करेगी।
  • सरकार, सरकारी विभागों के काम में पारदर्शिता आएगी, जिससे भ्रष्टाचार में भी कमी आएगी।

देश में कई विभागों का काम डिजिटल इंडिया के सभी के लिए सूचना के तहत ऑनलाइन कर दिया गया है, जहां से लोगों को बहुत फयदा भी पहुंच रहा है, परन्तु फिर भी कुछ विभाग अभी भी ऑफलाइन ही काम कर रहे है, जिन्हे जल्द ही सभी के लिए सूचना के तहत ऑनलाइन कर दिया जायेगा ताकि लोगों तक साडी जानकारी समय पर पहुंचाई जा सके।

इसके अतिरिक्त देश में साक्षरता की कमी भी है, अनपढ़ता के कारण भी लोग डिजिटल माध्यम से जुड़ नहीं पाते, इसलिए डिजिटल इंडिया के साथ साथ देश की साक्षरता की तरफ विशेष ध्यान देना पड़ेगा, तभी डिजिटल इंडिया के स्तम्भ सभी के लिए सूचना का उदेश्य पूर्ण होगा।

जो भी लोग डिजिटल इंडिया के स्तम्भों के बारे में नहीं जानते, उन तक भी ये बातें अवश्य पहुंचनी चाहिए ताकि वह सारे सिद्धांतों तथा महत्व को समझ सके और डिजिटल इंडिया का हिस्सा बन सकें, जिससे देश की खुशहाली में बढ़ोतरी होगी और देश डिजिटलाइजेशन मुहिम के साथ जुड़ कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विकसित देशों की श्रेणी में अपने आप को ला पाएं।

सरकारी योजना List 2022 प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2022

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here