Delhi Pani Bill Mafi Yojana 2022 दिल्ली पानी बिल माफी योजना 2022

2
3513
Delhi Pani Bill Mafi Yojana 2021
Delhi Pani Bill Mafi Yojana 2021

दिल्ली सरकार ने दिल्ली के लोगों जल की समस्याओं को दूर करने के लिए 1 अगस्त, 2019 को मुख्यमंत्री श्री केजरीवाल जी ने 30 नवंबर, 2019 में “जल माफी योजना” नामक योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत दिल्ली के जो उपभोक्ता फंक्शनल वॉटर मीटर्स के जरिए बिलिंग नहीं करते थे, उन उपभोक्ताओं को भी इसके जरिए बिलिंग नेटवर्क्स में लाया जाना था।

जल बिल माफी योजना के अनुसार दिल्ली के लोग जो फंक्शनल मीटर के जरिए अपने बिल का भुगतान कर रहे हैं, उनको विशेष लाभ प्रदान किया जाएगा। जो इस योजना के तहत फंक्शनल मीटर लगवा लेते हैं, उन लोगों का सारा बकाया माफ कर दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत E, F, G, H कालोनियों में रहने वाले लोगों का 100 फ़ीसदी प्रिंसिपल अमाउंट माफ कर दिया जाएगा, इसका मतलब यह है कि उन लोगों  के जल के बिल को माफ कर दिया जाएगा। इससे दिल्ली वासियों को पानी के बिल में भारी छूट दी जाएगी।

दिल्ली पानी बिल माफी योजना 2022 का मुख्य उद्देश्य (Delhi Pani Bill Mafi Yojana 2022: Objectives)

योजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली में 24 घंटे पानी पहुंचाना है, क्योंकि पहले दिल्ली निवासियों को पानी की बहुत समस्याएं आती थी। पानी के बिल भी बहुत ज्यादा आते थे और जल बोर्ड घाटे में जा रहा था। लोगों और जल बोर्ड की सहायता के लिए ही इस योजना को लागू करने की घोषणा की गई। पानी स्कीम के अनुसार लोगों की बकाया राशि को माफ करके उन लोगों को फंक्शनल मीटर लगवाने के लिए प्रेरित करना है क्योंकि फंक्शन मीटर लगवाने से यह सुनिश्चित हो पाएगा कि लोगों द्वारा जल कितनी मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है और उसी हिसाब से बिल बनाया जा सकेगा। इसी प्रकार सभी दिल्ली निवासियों को लोगों को बिजली के मीटर्स लगवाने के लिए प्रेरित किया जायेगा, बिजली के बिल में कमी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

दिल्ली पानी बिल माफी योजना 2022 के लाभ (Delhi Pani Bill Mafi Yojana 2022: Benefits)

  • इस योजना के अनुसार A एवं B श्रेणी की कॉलोनियों में रहने वाले दिल्ली निवासियों की मूल बकाए में 25%  छूट दी जाएगी।
  • C एवं D कॉलोनी में रहने वाले दिल्ली निवासियों के बिल में 50% छूट दी जाएगी।
  • E, F, G, H श्रेणियों में रहने वाले दिल्ली निवासियों के बिल में पूर्ण रूप से छूट दी जाएगी अर्थात उनका पूरा बिल माफ कर दिया जाएगा। लगभग 5 लाख लोग इन कॉलोनियों में रहते हैं, उन तक इसका फायदा पहुंचाया जाएगा।
  • दिल्ली के 13,00,000 निवासियों को योजना का लाभ पहुंचाने का इरादा है।
  • इस योजना से सरकार को भी 600 करोड़ की आमदनी होगी क्योंकि सभी लोग मीटर लगवाने के लिए प्रेरित होंगे।

दिल्ली पानी बिल माफी योजना 2022 का लाभ लेने के लिए जरूरी शर्तें  (Delhi Pani Bill Mafi Yojana 2022: Guidelines)

  • यह योजना केवल दिल्ली निवासियों के लिए ही है।
  • जल माफी योजना का लाभ लेने के लिए फंक्शनल मीटर लगवाना अनिवार्य है।
  • दिल्ली का हर एक निवासी लाभ ले सकता है अतः उसे जल बोर्ड की शर्तों को पूरा करना होगा।
  • सबसे बड़ी बात यह है कि यह योजना दिल्ली के हर एक निवासी के लिए है इसके लिए कोई वर्ग निश्चित नहीं किया गया है ना कोई आरक्षण रखा गया है। 

दिल्ली पानी बिल माफी योजना 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Delhi Pani Bill Mafi Scheme 2022: Required Documents)

  • लाभार्थी दिल्ली का निवासी होना चाहिए, उसके पास दिल्ली का मूल निवासी प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • पुराना पानी का बिल लाभार्थी को अपने पास संभाल के रखना चाहिए, इसकी आवश्यकता जल बोर्ड को पड़ सकती है।

दिल्ली पानी बिल माफी योजना 2022, लाभ लेने के लिए प्रक्रिया

  • दिल्ली निवासी अगर पानी के बिल में माफी योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो, उन्हें अपने अधिकार क्षेत्र के अधीन पड़ते जल बोर्ड से संपर्क करना होगा।

दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई  जल-बिल माफी की योजना इस लॉकडाउन में दिल्ली वासियों को बहुत राहत प्रदान करेगी क्योंकि कोई भी कामकाज ना होने की वजह से लोग अपने घरों के पानी के बिल का भी भुगतान नहीं कर पा रहे थे, यह योजना उन लोगों की समस्याओं का समाधान है।

ज्यादा से ज्यादा लोग जब पानी के फंक्शनल मीटर लगवाएंगे,तब जलबोर्ड को भी फायदा पहुंचेगा क्यूंकि पहले लोग मीटर इसलिए नहीं लगवाते थे कि पानी का बिल ज्यादा आएगा, लोग दूसरे घरों के से पानी की सहायता ले लेते थे और अपना काम चला लेते थे। परन्तु अब जब उन लोगों को ये विश्वास हो जायेगा की उनको मीटर लगवाने से नुक्सान नहीं बल्कि फायदा होगा, वे लोग इस योजना से जुड़ जायेंगे जिससे सरकार को भी मुनाफा होगा और घाटे में जा रहे जलबोर्ड को भी लाभ होगा।

2 COMMENTS

  1. Mere pas do tin saal s koi bill aaya 2018 mai aaya hai vo 0 bill tha uske bad koi bill nh aaya kal achanak 9000 ka bill aa gya aise kaise agar ap bill nh bhejege to hume kaise pata chale aur apne aj 9000 ka bnaa diya pls hamara bil maaf kare 0 bill kare jisse aage s hume sai bill bheje jisse hum time to time bhare abi ka maaf karde K No-6489770000 pls request hamra koi kamane ka sadan nahi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here