Chhattisgarh Noni Suraksha Yojana 2022 छत्तीसगढ़ नोनी सुरक्षा योजना 2022 योजना के लाभ

0
2155
Chhattisgarh Noni Suraksha Yojana 2022
Chhattisgarh Noni Suraksha Yojana 2022

बाकी राज्य लड़कियों / महिलाओं के लिए कई प्रकार की योजनाएं घोषित करते रहते हैं। उसी प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य में भी लड़कियों के लिए नोनी सुरक्षा योजना की शुरुआत की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने नवजात लड़कियों के लिए इस योजना की घोषणा की है । इस योजना के जरिए राज्य सरकार प्रांत में कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ वातावरण तैयार करेगी, जिन घरों में कन्याएं पैदा होंगी, उन घरों में आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी, ऐसा इस योजना का प्रयोजन है।

छत्तीसगढ़ नोनी सुरक्षा योजना 2022 का उद्देश्य (Chhattisgarh Noni Suraksha Yojana 2022: Objective)

कन्या भ्रूण हत्या को खत्म करने के लिए और लड़कियों के जन्म दर को बढ़ाने की जागरूकता पैदा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने इस योजना का आयोजन किया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ आंदोलन शुरू करना है। छत्तीसगढ़ सरकार के “महिला एवं बाल विकास विभाग” के सहयोग से यह योजना चलाई जा रही है। इस योजना की शुरुआत 1 अप्रैल, 2014 से कर दी गई थी।

छत्तीसगढ़ नोनी सुरक्षा योजना 2022 के लाभ (Chhattisgarh Noni Suraksha Yojana 2022: Benefits)

  • गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों में जब लड़की पैदा होगी तो उन को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • नोनी सुरक्षा योजना के तहत 18 साल कीलड़कियां जो 12वीं कक्षा पास कर चुकी हैं, उन्हें ₹100000 की मदद दी जाएगी ।
  • 12वीं कक्षा पास करने के बाद लड़कियां अपने पैरों पर खड़ी हो पाए और उन्हें किसी पर निर्भर ना होना पड़े यही इस योजना का मुख्य लाभ है।
  • योजना के अंतर्गत 1 अप्रैल 2014 के बाद जो भी लड़की पैदा होगी वह इस योजना का फायदा उठाने योग्य है।

छत्तीसगढ़ नोनी सुरक्षा योजना 2022, सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश एवं शर्तें (Chhattisgarh Noni Suraksha Yojana 2022: Guidelines)

  • इस योजना का लाभ 1 अप्रैल, 2014 के बाद पैदा हुई लड़कियों को मिलेगा। इससेपहले पैदा हुई लड़कियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • लड़कीएवं लड़की के माता-पिता छत्तीसगढ़ के मूल निवासी होने चाहिए।
  • यह योजना केवल गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों के लिए है।
  • गरीबी रेखा की सर्वे सूची में परिवार के मुखिया का नाम दर्ज होना अनिवार्य है।
  • इस योजना के अनुसार लाभ परिवार की दो बालिकाओं को दिया जाएगा, तीसरी बालिका इस योजना का लाभ लेने योग्य नहीं मानी जाएगी।

जो आवेदक योजना की शर्तों को पूरा करता होगा वह इस योजना का लाभ लेने के योग्य हो जाएगा।

नोनी सुरक्षा योजना 2022 में आवश्यक दस्तावेज (Chhattisgarh Noni Suraksha Yojana 2022: Required Documents)

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • गरीबी रेखा का प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड

नोनी सुरक्षा योजना 2022 आवेदन प्रक्रिया (Chhattisgarh Noni Suraksha Yojana 2022: Registration Process)

  • नोनी सुरक्षा योजना में आवेदन के लिए आवेदन कर्ता को   निम्नलिखित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • https://nonisuraksha.cgstate.gov.in/ इस लिंक पर क्लिक करते ही आवेदक होम पेज पर पहुंच जाएगा।
  • होम पेज पर पंजीकरण रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन होगा।
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा
  • एप्लीकेशन फॉर्मको भरना होगा।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में सारी जानकारीभरने  के बाद इसको सबमिट बटन पर क्लिक करके सबमिट करना होगा।
  • इस प्रकार आवेदन प्रक्रिया या registration प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

संपर्क (Helpline Number)

  • अगर किसी भी प्रकार की कोई जानकारी लेनी हो तो ईमेल आईडी nswcdcg@gmail.com एवं टोल फ्री नंबर भी उपलब्ध करवाया गया है जहां से आवेदक किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • संपर्क नंबर: 0771-2234192 (निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग)

यह योजना भ्रूण हत्या रोकने में काफी हद तक कामयाब होगी क्योंकि ज्यादातर लोग इसीलिए भ्रूण हत्या करते हैं, उन्हें लगता है कि वह लड़कियों का खर्चा उठा नहीं पाएंगे। ऐसे में सरकार की यह योजना उन लोगों की कमजोर मानसिकता को रोकेगी और उन लोगों में लड़कियों को  पैदा करने की की जागरूकता बढ़ाएगी। गरीब घरों में जन्मी लड़कियों का भविष्य  सुधर जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here