बिहार राशन कार्ड 2022 Bihar Ration Card 2022

5
5859
Bihar Ration card 2021
Bihar Ration Card 2021

राशन कार्ड तो पहले से भी चल रहा था बिहार में, परन्तु ये सीमित हो गई थी। सिर्फ गरीब बीपीएल लोग के पास ही राशन कार्ड रह गया था। लेकिन लॉकडाउन में जब सभी को अनाज मुहैया कराने की जरुरत पड़ी, तो बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की कि बिहार सरकार सभी को राशन कार्ड उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने एलान किया कि जल्द से जल्द सभी लोगो को राशन कार्ड उपलब्ध कराकर सभी को मुफ्त अनाज दिया जायेगा, ताकि किसी को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने अन्य खर्च के लिए 1000₹ भी राशन कार्डधारक को उसके बैंक में ट्रांसफर करवाया। ताकि गरीब लोग अनाज के साथ-साथ रोजमर्रा के समानों को भी खरीद सकें। ये सुविधा APL तथा BPL सभी कार्ड धारकों को दिया गया। इस कोविड-19 कोरोना वायरस काल में सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी, गरीब भूखे लोगों के पास अन्न पहुंचाने की। अतः बिहार सरकार ने शहरी और ग्रामीण सभी को 1000₹ की सहायता और 10 लाख शहरी राशन कार्ड जारी करने का निर्णय लिया है।

बिहार राशन कार्ड 2022 के प्रकार (Bihar Ration Card 2022: Types)

राशन कार्ड को तीन वर्गों में बांटा गया है :

APL राशन कार्ड

BPL राशन कार्ड और

AAY राशन कार्ड

  • APL राशन कार्ड : यह कार्ड अधिक आय वाले व्यक्तियों के लिए है। इसके लिए कोई भी आय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। इस कार्ड को कोई भी बिहार के निवासी बनवा सकता है। यह कार्ड नारंगी रंग का होता है।
  • BPL राशन कार्ड : गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों को BPL राशन कार्ड जारी किया जाता है। यह वैसे परिवारों के लिए है जिनकी पारिवारिक आय 10000₹ वार्षिक से कम है। इस राशन कार्ड का रंग लाल होता है।
  • AAY राशन कर्ड : AAY राशन कार्ड अत्यंत गरीब लोगों को जारी किया जाता है। वैसे व्यक्ति जिनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है या उनका आय का कोई स्रोत नहीं है, उन्हें यह कार्ड जारी किया जाता है। इस कार्ड का रंग पीला होता है।
  • राशन कार्ड के जरिये लोग सस्ती दरों पर अनाज जैसे गेहूँ, चावल, दाल, केरोसिन इत्यादि प्राप्त करते हैं।
  • राशन कार्ड को राज्य के निवासी होने का प्रमाणपत्र के रूप में भी उपयोग किया जाता है।
  • वोटर आईडी बनवाने के लिए भी राशन कार्ड की जरुरत पड़ती है।
  • इसी तरह ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने हेतु भी राशन कार्ड की जरूरत होती है।
  • आगर आपको बिजली कनेक्शन लेना है , तो आप राशन कार्ड जरिये ले सकते हैं।

बिहार राशन कार्ड 2022 के लिए जरुरी दस्तावेज (पात्रता) (Bihar Ration Card 2022: Eligibility and Required Documents)

  • आवेदक को बिहार का निवासी होना चाहिए।
  • उसके पास आधार कार्ड होना चाहिए।
  • बैंक पासबुक
  • आय प्रमाणपत्र
  • LPG गैस कनेक्शन कार्ड
  • मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

बिहार राशन कार्ड 2022 में नया सूची में अपना नाम कैसे देखें (Bihar Ration Card List 2022: Check Your Name)

बिहार के वैसे निवासी जो अपना राशन कार्ड के लिए आवेदन दे चुके हैं, वे अपना आवेदन का लिस्ट निम्नलिखित चरणबद्ध तरीको को अपना कर देख सकते हैं।

  • सर्वप्रथम आपको खाद्य विभाग के आधिकारिक वेबसाइट epds.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको वहाँ बायें तरफ नीचे में Ration card details का विकल्प दिखेगा, आपको उस पर क्लिक करना है।
  • विकल्प पर क्लिक करते ही बहुत से जिले दिखाई देंगे, उनमें से आपको अपना जिला चुनकर क्लिक करना है ।
  • इएस्के बाद तहसील के लिस्ट में से तहसील चुने।
  • इसके बाद आपको दुकानदारों के नाम में से अपने नजदीक के दुकानदार का नाम चुनना होगा और क्लिक करना होगा।
  • दुकानदार का नाम पर क्लिक करते ही आपके सामने परिवारों के नाम का लिस्ट आ जायेगा, जिसमे से अपने परिवार का लिस्ट देख सकते हैं।
  • नाम मिलने के बाद आप राशन कार्ड नम्बर पर क्लिक कर राशन कार्ड की सारी डिटेल्स देख सकते हैं और उसका प्रिंट आउट निकालकर उपयोग कर सकते हैं।

बिहार राशन कार्ड डाउनलोड करना एवं कार्ड नम्बर चेक करना :

Bihar Ration Card 2022
Bihar Ration Card 2022
  • सर्वप्रथम आपको खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग आधिकारिक वेबसाइट epds.bihar.gov.in पर जायेंगे। इसके बाद आपके सामने होम पेज दिखाई देगा।
  • इस पेज पर बायें तरफ नीचे में RCMS का विकल्प दिखाई देगा। उसपर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको जिला चुनकर शहरी या ग्रामीण विकल्प पर क्लिक करके सूचि पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको ब्लॉक् का चयन करना होगा। ब्लॉक में से अपने पंचायत का चयन करना होगा।
  • पंचायत में से अपना गांव को चुनकर उसमें एएफपीएस (फेयर प्राइस शॉप) का नाम का चयन करना होगा।
  • इस एएफपीएस के तहत राशन कार्डों की सूचि दिखाई देगी। उसमे से अपना नाम चुनकर उसके सामने राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करके अपना राशन कार्ड का विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
बिहार सरकारी योजना 2022 सरकारी योजना List 2022 प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2022

5 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here