Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2022 बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2022 आवेदन प्रक्रिया

0
988
Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2021
Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2021

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य के वृद्ध लोगों को आर्थिक सहायता के लिये वृद्धजन पेंशन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत राज्य के 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वृद्ध लोगों को पेंशन दी जायेगी। रिटायर सरकारी कर्मचारियों को छोड़कर राज्य के सभी वृद्धजन पर यह पेंशन योजना लागू होता है। वृद्धज पेंशन योजना के तहत 60 वर्ष से लेकर 79 वर्ष तक के वृद्धों को 400₹ तथा 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृद्धजनों को राज्य सरकार 500₹ राशि प्रदान करेगी। यह एक कल्याणकारी योजना है। वर्तमान आर्थिक युग के भागदौड़ की जिंदगी में एकल परिवार की परिपाटी के परिणामस्वरूप वृद्धजन उम्र के इस पड़ाव पर अकेला और असहाय महसूस करते लगे हैं। इस अवस्था में यह योजना उनके लिए निश्चित रूप से रामबाण का काम करेगा। वृद्धजनो के आत्मविश्वास में वृद्धि होने के साथ पैसों के लिए किसी के मोहताज नहीं रहेंगे।

वृद्धजन पेंशन योजना 2022 के लाभ (Benifits of Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2022)

  • बिहार के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले वृद्धजनो को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • लाभार्थी को बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
  • राज्य के अवकाश प्राप्त कर्मचारी इस योजना के लिए पात्रता नहीं रखते।
  • इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा पूरा खर्च उठाया जाएगा। लाभार्थियों को कोई प्रीमियम नहीं भरना होगा।

पेंशन की स्थिति (Status) जानने के लिये राज्य के समाज कल्याण विभाग ने एक ऑनलाइन पोर्टल जारी कर दी है। वृद्धजन पेंशन योजना के लिए आवेदन करने वाले आवेदक इस पोर्टल पर जाकर अपने आवेदन फॉर्म का स्टेटस जान सकते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य वृद्धजनों को घर पर ही ऑनलाइन के माद्ध्यम से अपनी आवेदन की स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराना है। ताकि वृद्धों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। असहाय वृद्धजन को इस अवस्था में सहयोग राशि प्रदान करना ही वृद्जन पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य है। ऐसे लोग अपना जीवन-यापन करने के लिये इस योजना तहत मासिक पेंशन राशि प्राप्त कर सकते हैं। वृद्धजन पेंशन योजना में सहयोग राशि लाभार्थी के बैंक अकाउंट में डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (DBT) द्वारा भेज दी जाती है। इससे पारदर्शिता बानी रहती है। इस योजना का लाभ लाभार्थी को उसकी मृत्यु तक मिलता रहेगा।

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लिये आवश्यक दस्तावेज (Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2022) | Required Documents for Registration

  • राज्य के मूल निवासी का प्रमाणपत्र
  • वोटर आईडी
  • आधारकार्ड
  • आधारकार्ड से लिंक किया हुआ बैंक अकाउंट इस योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज है।

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना आवेदन करने की प्रक्रिया (Registration Process for Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2022)

वृद्धजन पेंशन योजना के लिये आवेदन करने हेतु आवेदक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेब साइट https//www.sspmis.in/ से प्राप्त कर सकते हैं। बिहार सामाजिक कल्याण विभाग की यह आधिकारिक वेब साइट है। ऑनलाइन आवेदन के लिए नीचे दी गई प्रक्रियाओं को अनुसरण कर सकते हैः

  • इस योजना में शामिल होने वाले आवेदकों को इसकी ऑफिसियल वेबसाइट https://www.sspmis.in/ पर जाना होगा।
  • इस साइट पर जाते ही एक लिंक आपके सामने आपको दिखेगा। जिसमे click here to apply online registration form for mukhyamntri Vriddhjan pension yojna (MVPY) का लिंक मिलेगा जिसपर क्लिक करना होगा।
  • ततपश्चात उस पेज में कुछ जानकारी जैसे नाम, ब्लॉक का नाम, योजना का नाम, आधार नम्बर, जन्मतिथि आदि सही-सही भरकर वैलिडिटी आधार बटन पर क्लिक करे।
  • अब आपके आधारकार्ड नम्बर का सत्यापन होगा। सबकुछ सही होने के बाद आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जायेगा। आवेदन स्वीकार होते ही आपका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त हो जायेगा।
बिहार सरकारी योजना 2022 सरकारी योजना List 2022 प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2022

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here