Awsar Badhe Aage Padhein Yojana 2022 अवसर बढ़े, आगे पढ़ें योजना 2022

0
1983
Awsar Badhe Aage Padhein Yojana
Awsar Badhe Aage Padhein Yojana

बिहार सरकार ने अपने राज्य में साक्षरता मिशन के तहत बहुत सारी योजनाएं बनाई हैं। इन योजनाओं का मूल मकसद यही है कि राज्य में साक्षरता दर बड़े और यहां के युवा कहीं और जाकर काम ना करें। इसी के अंतर्गत “अवसर बढ़े आगे पढ़े योजना” का भी आगमन किया गया है। शिक्षा विभाग एवं शिक्षा जागरूकता के अंतर्गत इस योजना में विद्यार्थियों को कई तरीके के अवसर प्रदान किए जाएंगे, जिससे शिक्षा की ओर वह प्रेरित हों।

अवसर बढ़े, आगे पढ़ें योजना 2022 का उद्देश्य (Awsar Badhe Aage Padhein Yojana 2022: Objectives)

मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान करके उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक तौर पर अधिक मजबूत स्थिति में लाना है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना का आरंभ इसीलिए किया गया है, कि कई तरीके के तकनीकी और व्यवसायिक कौशल उच्च शिक्षा के द्वारा विद्यार्थियों में प्रवाहित किए जा सके।

इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु ”निश्चय इंटीग्रेटेड इंस्टिट्यूशन ऑफ मैनेजमेंट” और “टेक्निकल एजुकेशन” ने जिले और उपखंड स्तर तक इसको लागू किया है।

  • इस योजना के अंतर्गत सभी जिलों में GNM school शुरू किए गए हैं।
  • हर एक जिले में एक पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट भी खोला गया है।
  • जिलेवार पॉलिटेक्निक इंस्टिट्यूट शुरू किए गए हैं।
  • लड़कियों को कारोबारी शिक्षण देने के लिए वूमेन इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट भी शुरू किए गए हैं।
  • हर एक जिले में एक एक इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित किए गए हैं।
  • एक एएनएम (ANM) स्कूल भी खोला गया है।
  • एक गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट भी हर जिले में शुरू किया गया है।
  • 5 नए मेडिकल कॉलेज भीबिहार राज्य में खोले गए हैं।

यह सभी इंस्टिट्यूट खोलने का उद्देश्य यही है कि विद्यार्थियों को उनकी रुचि अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त करने की सुविधाएं प्रदान की जाएं और प्रशिक्षण प्राप्ति उपरांत उनको व्यवसायिक अवसर भी मुहैया करवाए जाएं।

अवसर बढ़े, आगे पढ़ें योजना 2022 के लाभ (Awsar Badhe Aage Padhein Yojana 2022: Benefits)

  • इस योजना के अंतर्गत खोले गए सभी संस्थान विद्यार्थियों को उच्च स्तर की पढ़ाई करवाएंगे औरउनकी योग्यता अनुसार उन्हें रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे।
  • विद्यार्थियों को पहले ऐसी शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूसरे राज्यों की ओर जाना पड़ता था, लेकिन अब से उच्च शिक्षा अपने राज्य में ही प्राप्त कर पाएंगे।
  • अपने राज्य में ही शिक्षा प्राप्त करने से उनका यह लाभ होगा कि उनका प्रशिक्षण खर्च कम हो जाएगा।

अवसर बढ़े, आगे पढ़ें योजना 2022 के लिए दिशा निर्देश (Awsar Badhe Aage Padhein Yojana 2022: Guidelines)

कोई भी विद्यार्थी जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहता है वह अपनी रुचि अनुसार 10वीं एवं 12वीं कक्षा पास करने के बाद इन शिक्षा संस्थानों में दाखिला ले सकता है।

अवसर बढ़े, आगे पढ़ें योजना 2022 दाखिला प्रक्रिया / पंजीकरण प्रक्रिया (Awsar Badhe Aage Padhein Yojana 2022: Registration Process)

दाखिले के लिए निर्धारित स्कीम के अधीन निम्नलिखित लिंक के जरिए दाखिला लिया जा सकता है।https://www.bvm.bihar.gov.in/nishchay/schemeContent/eGFYTTVzWlRNZWZuWUQxZjZmdEU0dz09

बिहार सरकार ने यहां के युवाओं / युवतियों के लिए शिक्षा प्रशिक्षण एवं रोजगार प्राप्ति के सारे साधन बिहार राज्य में ही स्थापित करके जो नौजवानों को एक अच्छा भविष्य प्राप्त करने की ओर बढ़ाया है, बिहार सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम बिहार राज्य को नई ऊंचाइयों की ओर ले कर जाएगा।

बिहार सरकारी योजना 2022 सरकारी योजना List 2022 प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2022

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here