Swaran Jayanti Utkrisht Vidyalaya Yojana 2022 Himachal Pradesh स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट विद्यालय योजना 2022 आवेदन प्रक्रिया

0
2168
Swaran Jayanti Utkrisht Vidyalaya Yojana 2021
Swaran Jayanti Utkrisht Vidyalaya Yojana 2021

जिस प्रकार हिमाचल प्रदेश सरकार स्वर्ण जयंती ज्ञानोदय क्लस्टर श्रेष्ठ विद्यालय” योजना विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुरू करने की घोषणा की। उसी प्रकार सरकार ने दूसरी योजना स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट विद्यालय योजना का भी आवाहन किया। बजट सेशन 2020-21 की बैठक में शिक्षा विभाग ने 8016 करोड़ की वित्तीय राशि का प्रावधान किया, इसके अंतर्गत सभी स्कूलों में निवेश किया जाएगा।

इस योजना की घोषणा भी राज्य के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने की थी। इस योजना के अंतर्गत राज्य के कॉलेजों को उत्कृष्ट कॉलेजों के तौर पर तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री जी ने बजट भाषण के दौरान इस बात पर जोर दिया कि अभी सरकार स्कूलों एवं महाविद्यालयों के गुणात्मक पहलू पर पूरा ध्यान देगी। राज्य के जिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 500 से अधिक होगी, उन स्कूलों का चुनाव ही इस योजना के अंतर्गत किया जाएगा।

उत्कृष्ट योजना के अंतर्गत केवल हिमाचल प्रदेश के सभी स्कूलों  एवं कॉलेजों में से 68  स्कूलों तथा 9 कॉलेजों को भी उत्कृष्ट स्कूल और उत्कृष्ट कॉलेज के तौर पर चयन करके तैयार किया जाएगा। जो भी स्कूल और कॉलेज उत्कृष्ट योजना के अंतर्गत अपग्रेड होगा। उस स्कूल/  कॉलेज  में विद्यार्थियों को बहुत सारी  सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट विद्यालय योजना 2022 हिमाचल प्रदेश का उद्देश्य (Swaran Jayanti Utkrisht Vidyalaya Yojana 2022 HP: Objectives)

इस योजना का उद्देश्य राज्य के स्कूलों, कॉलेजों में शिक्षा सुधार लाकर विद्यार्थियों को पढ़ने की नई दिशा दिखाना है। बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करना, उनकी शिक्षा पर वित्तीय सहायता प्रदान करके उनके भविष्य को बनाना ही इस योजना का मकसद है।

स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट विद्यालय योजना 2022 हिमाचल प्रदेश के अनुसार मिलने वाले लाभ (Swaran Jayanti Utkrisht Vidyalaya Yojana 2022 HP: Benefits)

  • स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट विद्यालय योजना में राज्य के 68  स्कूलों को चुना जाएगा और इन स्कूलों का नवीनीकरण किया जाएगा। नवीनीकरण में बेहतर टॉयलेट, बिजली, पंखे की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था, खेल के मैदान, लाइब्रेरी, तकनीकी ज्ञान वाले प्रशिक्षण केंद्र, स्मार्ट क्लासरूम जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
  • न केवल स्कूल बल्कि राज्य के 9 कॉलेजों को भी उत्कृष्ट कॉलेज के तौर पर तैयार करने का प्रावधान शामिल हैकॉलेजों में भी स्कूलों की तरह ही सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
  • इस योजना के अनुसार जिन स्कूलों एवं कॉलेजों में शिक्षकों की कमी है, वहां पर वर्चुअल क्लासरूम का प्रबंध किया जाएगा।
  • विद्यार्थियों एवं कॉलेज छात्रों को उच्च तकनीकी ज्ञान देने हेतु साइंस लैब भी तैयार किए जाएंगे।
  • कॉलेजों में ऐसे विषय भी पढ़ाए जाएंगे, जिनका चयन खुद छात्र अपनी रूचि के अनुसार कर पाएंगे।
  • उत्कृष्ट कॉलेजों में  वह विषय भी उपलब्ध होंगे, जो अन्य कॉलेजों में नहीं होंगे।
  • कॉलेजों में जिम की भी व्यवस्था की जाएगी, जहां पर विद्यार्थी जाकरकसरत कर सकते हैं और अपने आप को फिट रख सकते हैं।

 इस योजना के तहत स्कूलों एवं कॉलेजों के लिए तय किया गया बजट

  • इस योजना के अनुसार स्कूलों का नवीनीकरण करने के लिए लगभग 30 करोड का बजट तय किया गया है।
  • रूचि के अनुसार कॉलेजों में विषय प्रबंधन के लिए सरकार द्वारा 9 करोड़ का बजट तय किया गया है।

स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट विद्यालय योजना 2022 सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश (Swaran Jayanti Utkrisht Vidyalaya Yojana 2022 HP: Guidelines)

  • यह योजना केवल हिमाचल प्रदेश के स्कूलों एवं कॉलेजों के लिए ही हैं।
  • हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी विद्यार्थी ही इस योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए योग्य हैं।

स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट विद्यालय योजना 2022 आवेदन प्रक्रिया (Swaran Jayanti Utkrisht Vidyalaya Yojana 2022 HP: Registration Process)

यह योजना बजट सेशन के दौरान प्रावधान में शामिल की गई है। अभी इस योजना को लागू करने हेतु विचार विमर्श किया जा रहा है। अगर यह योजना प्रदेश में लागू हो जाती है, तो इसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को होगा। उत्कृष्ट स्कूलों एवं कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दूसरे के मुकाबले खुद को साबित करने के ज्यादा मौके मिलेंगे, जिससे उनकी शिक्षा में रुचि बढ़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here