सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2021 | Sovereign Gold Bond Scheme 2021 | Sovereign Gold Bond Buy online 2021

    0
    1295
    Sovereign Gold Bond Scheme 2021
    Sovereign Gold Bond Scheme 2021
    Sovereign Gold Bond 2021 सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2021

    विषयसूची

    सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2021 (Sovereign Gold Bond Scheme 2021)

    सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड क्या है | सॉवरेन गोल्ड स्कीम क्या है? | Sovereign Gold Bond Information in Hindi

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कई प्रकार की स्कीम्स जारी की जाती हैं। इसी प्रकार 15 नवंबर, 2015 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा “सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम” जारी की गई। इस योजना के अंतर्गत डीमैट या पेपर के रूप में गोल्ड बॉन्ड उपलब्ध करवाए जाते हैं। गोल्ड बॉन्ड का मतलब है सोने में निवेश करना सोने की जगह पर डीमैट/पेपर के रूप में वही सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं, जो गोल्ड से लोगों को मिलती हैं। गोल्ड की क्वालिटी और उसकी कीमत के हिसाब से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी किए जाते हैं। सॉवरेन गोल्ड बांड में सोने में निवेश करने के लिए सोने के गहने नहीं देने होते बल्कि नकद देकर गोल्ड बॉन्ड खरीदे जाते हैं।

    Sovereign Gold Bond Scheme
    Sovereign Gold Bond Scheme

    सॉवरेन गोल्ड बांड का उद्देश्य 2021 | Sovereign Gold Bond Scheme: Objectives

    सॉवरेन गोल्ड बांड एक मोनेटाइजेशन स्कीम है। मोनेटाइजेशन का अर्थ है कि डिजिटल तरीके से सोने में निवेश करना। कोई भी व्यक्ति सोने में निवेश कर पाए और उसके लाभ उठा पाए यही इस स्कीम का उद्देश्य है। जब कोई सोना खरीदता है या फिजिकल सोने में निवेश करता है, तब उस व्यक्ति को गोल्ड मेकिंग चार्जेस देने पड़ते हैं; इसके अलावा गोल्ड के रेट घटते बढ़ते रहते हैं। जिस वजह से फिजिकल सोने में निवेश करना कई बार इतना फायदेमंद नहीं होता। अलग-अलग ज्वैलर के द्वारा जब सोने में निवेश किया जाता है, तो इसमें भ्रष्टाचार भी बहुत ज्यादा होता है और कई बार धोखाधड़ी भी हो जाती है। इन्हीं सब समस्याओं के निवारण के लिए डिजिटल रूप में सॉवरेन गोल्ड बांड के रूप में सोने पर निवेश के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की शुरुआत की गई। इसमें केवल सोने की जगह पर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड ही खरीदने होते हैं और फायदे गोल्ड की तरह ही प्राप्त होते हैं।

    सॉवरेन गोल्ड बांड के फायदे | Sovereign Gold Bond Benefits 2021

    • सोने का आयात कम होगा जिससे महंगाई दर में गिरावट आएगी।
    • सॉवरेन गोल्ड बांड के कारण फिजिकल गोल्ड की डिमांड कम होगी।
    • सॉवरेन गोल्ड बांड के का इस्तेमाल लोन लेने के लिए भी किया जा सकता है।
    • यह स्कीम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी की गई है, इसलिए किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की गुंजाइश ही नहीं है।
    • सॉवरेन गोल्ड बांड के तहत सोना देने की आवश्यकता नहीं पड़ती, केवल सोने की गुणवत्ता के हिसाब से गोल्ड बॉन्ड खरीदे जा सकते हैं।
    • सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने वाले व्यक्ति को हर 6 महीने में ₹5 लाख का ब्याज मिलता है, जो डायरेक्ट बैंक में जाता है।
    • सॉवरेन बॉन्ड गोल्ड बॉन्ड में निवेश तथा मैच्योरिटी टैक्स फ्री होते हैं। केवल कुछ परिस्थितियों में टैक्स देने की आवश्यकता पड़ती है।
    • पैसे की किसी भी प्रकार की हानि नहीं होती।
    • निवेश और ब्याज दोनों पर ही गारंटी होती है, जिस कारण सॉवरेन गोल्ड बांड खरीदने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
    • यदि गोल्ड बॉन्ड खरीदने के पश्चात आवेदक स्कीम से एग्जिट करना चाहता है या स्कीम में एक्सचेंज करना चाहता है तो इसकी सुविधा भी प्रदान की गई है।
    • कैसे रिडीम करवाना है या मैच्योरिटी से पहले आवेदक बॉन्ड छोड़ना चाहते हैं या बेचना चाहते हैं तो यह भी टैक्स फ्री होता है।
    • सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड फिजिकल सोने की जगह खरीदना और बेचना आसान होता है क्योंकि सोने कि हमेशा चिंता रहती है कि कहीं चोरी ना हो जाए या किसी प्रकार की हानि ना हो जाए। जबकि सॉवरेन गोल्ड बांड पेपर फॉर्म में या डीमैट फॉर्म में होते हैं इसलिए ऐसी हानि या चोरी का कोई डर नहीं रहता।

    सॉवरेन गोल्ड बांड 2021 में ब्याज | Sovereign Gold Bond Interest Rate 2021

    • सॉवरेन गोल्ड बांड पर हर 6 महीने में ब्याज मिलता है।
    • मान लो यदि आवेदक ने ₹1 लाख लगाएं हैं तो उसे हर वर्ष ₹2500 ब्याज मिलेगा।

    सॉवरेन गोल्ड बांड की कीमत इतिहास | Sovereign Gold Bond Price History

    • 2015 से लेकर अभी तक 5 सीरीज जारी की जा चुकी हैं। 2020-21 में पांचवी सीरीज चल रही है।
    • पहली सीरीज 2015 में जारी की गई थी, इस सीरीज में लोगों द्वारा14 लाख के सॉवरेन बॉन्ड 245 करोड रुपए में खरीदे गए।
    • 2016 में 98 लाख सावरेन बॉन्ड 1081 करोड़ में खरीदे गए।
    • प्रति ग्राम गोल्ड के हिसाब से 3,007 रुपए की कीमत के बांड में निवेश किया गया।
    • अक्टूबर 2016 तक सॉवरेन गोल्ड बांड की कीमत कम हो गई क्योंकि उस समय सोने की कीमत में कमी आ गई थी।
    • 2020-21 में 3 अगस्त से लेकर 7 अगस्त सावरेन गोल्ड बॉन्ड दुबारा जारी किए गए।
    • इस समय 3 अगस्त को (24 कैरेट गोल्ड ) 53,952/10 ग्राम के अनुसार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने पर 612 का लाभ पहुंचाया गया।
    • अॉनलाइन प्रति 10 ग्राम सोने के हिसाब से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने पर आवेदक को 1112 रुपए का फायदा पहुंचाया गया।
    • 2020-21 मई में 4,590 प्रति ग्राम गोल्ड पर 50 की छूट बॉन्ड खरीदने वाले इन्वेस्टर्स को दी गई। इसी साल इसी के साथ सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराए गए।
    • 10 से 7 अगस्त के बीच में 5,334 प्रति ग्राम गोल्ड पर निवेश करने पर ऑनलाइन निवेश / सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने पर 50 का डिस्काउंट दिया गया।
    • इसी प्रकार 10 ग्राम ऑनलाइन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 53,340 रुपए में खरीदने पर 500 की छूट दी गई।
    • इसके बाद 31 अगस्त से लेकर 4 सितंबर 2020 तक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी किए गए। इस समय जो कीमत निर्धारित की गई वह कीमत 51,117/ग्राम है।
    • आवेदकों के लिए 1ग्राम सोने के हिसाब से स्वर्ण गोल्ड बॉन्ड की कीमत 5,067 रूपए निर्धारित की गई।
    • दिवाली के पास सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत 10 ग्राम गोल्ड के हिसाब से 52,000 तक बढ़ने वाली है इसलिए यह उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो इस समय सॉवरेन गोल्ड बांड बेचना चाहते हैं।

    सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2021 खरीदना | How to Apply Sovereign Gold Bond 2021

    Sovereign Gold Bond Scheme 2020
    Sovereign Gold Bond Scheme 2020
    • सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सरकारी अथवा गैर सरकारी बैंक, पोस्ट ऑफिस, NBFC, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट, एजेंट, स्टॉक एक्सचेंज, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन आफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, NSE, BASE से खरीदे जा सकते हैं।

    सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड ऑनलाइन खरीदना 2021 | Can I buy Sovereign Gold Bond Online | Sovereign Bold Bond Online Purchase

    सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड आनलाइन खरीदने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।

    • https://m.rbi.org.in//Scripts/BS_SwarnaBharat.aspx पर जाकर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का फॉर्म डाउनलोड करना होता है।
    • इस फॉर्म में सारी जानकारी भरने के पश्चात फॉर्म को सबमिट करवाना होता है।

    निवेश के लिए निर्धारित की गई किए गए दिशा-निर्देश | Sovereign Gold Bond Scheme Guidelines | Sovereign Gold Bond Scheme Rules

    • सॉवरेन गोल्ड बांड में सोने पर निवेश करने के लिए कोई भी व्यक्ति 1 ग्राम सोने से लेकर 4 ग्राम सोने तक के अनुसार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीद सकते हैं।
    • परिवार के अन्य सदस्य भी अपने अपने नाम पर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीद सकते हैं।
    • सावरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने के1 साल बीतने पर 4 किलोग्राम तक भी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने की अनुमति दी गई है।
    • यदि कोई संगठन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करना चाहता है तो उनको कम से कम 20 किलोग्राम सोने पर निवेश करने की आज्ञा दी गई है।

    सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड रिटर्न एवं सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड मैच्योरिटी | Sovereign Gold Bond Minimum Duration | Sovereign Gold Bond Minimum Lock in Period | Maturity Period of Sovereign Gold Bonds

    • सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की मैच्योरिटी 8 साल निर्धारित की गई है परंतु यदि निवेशक 8 साल से पहले बॉन्ड बेचना चाहता है या सरकार को वापस करना चाहता है तो उसको 5 वर्ष तक इंतजार करना पड़ेगा।
    • कम से कम सॉवरेन बॉन्ड की मच्योरिटी 5 साल निर्धारित की गई है।
    • 8 सालों के पश्चात या 5 सालों के बाद सॉवरेन गोल्ड बांड के तहत आवेदक को वर्तमान में चल रहे गोल्ड कीमत के हिसाब से पैसे दिए जाएंगे।

    सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड रिटर्न तथा रिटर्न केलकुलेटर | Sovereign Gold Bond Returns Calculator

    • सॉवरेन गोल्ड बांड रिटर्न के द्वारा यह सुनिश्चित हो जाता है कि मैच्योरिटी रेट कितना है और इन्वेस्ट में इनवेसटर को कितनी रिटर्न आएगी।
    • पहली से पांचवी सीरीज तक हर वर्ष 2.5% रिटर्न निर्धारित की गई थी इसके बाद रिटर्न वर्तमान में चल रहे गोल्ड कीमत के हिसाब से निश्चित होती जाती है और किस रेट में गोल्ड बॉन्ड खरीदा है इससे निर्धारित की जाती है।
    • रिटर्न पता करने के लिए जो भी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का कूपन रेट दिया गया है और जिस कीमत में बॉन्ड खरीदा गया है, रेट अऔर कीमत का भाग करना होगा, इससे रिटर्न का पता चल जाएगा।
    • मान लो यदि सॉवरेन गोल्ड बांड 1000 रुपए में खरीदा है और इसका कूपन रेट 4% है तो रिटर्न निकालने के लिए 4% को 1000 रुपए से डिवाइड करना होगा इससे रिटर्न निकल आएगी।
    • 4/100*1000=40rs

    सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड एवरेज रिटर्न | Sovereign Gold Bond Returns

    लॉन्ग टर्म गवर्नमेंट बॉन्ड की रिटर्न 5 से लेकर 6% तक होती है यह प्रतिशतता निवेश के अनुसार निश्चित की जाती है।

    सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्टेटस | How to Check Sovereign Gold Bond Status

    आवेदक द्वारा सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की आवेदन प्रक्रिया कहां तक पहुंची है या सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सर्टिफिकेट कब प्राप्त होगा, इसका स्टेटस चेक करने के लिए निवेशक को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके अलावा जिस एजेंट या बैंक से उन्होंने सॉवरेन गोल्ड बांड खरीदे हैं वहां से भी इसका पता लगाया जा सकता है।

    सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2021 बेचना | How do you sell gold bonds | Can I sell Sovereign Gold Bond 2021

    • सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बेचने की व्यवस्था भी की गई है यदि गोल्ड बॉन्ड खरीदने वाला निवेशक सरकार को ही गोल्ड बॉन्ड वापस करना चाहता है, गोल्ड बॉन्ड मच्योरिटी के पश्चात सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड वापिस करने की अनुमति है।
    • अगर आवेदक ने ढाई लाख का सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदा है तो उसे मच्योरिटी के बाद सरकार को वापस करने पर ₹3 लाख वापस किए जाएंगे।
    • इसके अलावा स्टॉक एक्सचेंज को भी सॉवरेन गोल्ड बाॉन्ड बेचे जा सकते हैं, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को बेचने की कीमत वर्तमान चल रहे सोने की कीमत पर निर्धारित की जाएगी।
    • सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड उपहार के तौर पर भी किसी को दिया जा सकता है।

    सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड रिडेंप्शन | Gold Bond Redemption

    मैच्योरिटी पूरी होने के बाद 999 शुद्धता वाले सोने पर 3 दिनों के अंदर रिडेंप्शन पेमेंट रिलीज़ की जाएगी। ज्वेलर एसोसिएशन लिमिटेड द्वारा भी रिडेंप्शन जारी की जाती है।

    सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बेचने पर टैक्स | Sovereign Gold Bond Tax Benefits 2021

    • मैच्योरिटी पूरी होने के बाद गोल्ड बॉन्ड बेचने पर किसी प्रकार का टैक्स देने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
    • मैच्योरिटी के 3 साल पूरे होने से पहले ही यदि बेचना हो तो टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स देना पड़ेगा।
    • मैच्योरिटी पूरी होने के 3 साल बाद यदि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बेचना हो तो इसके ऊपर 20% टैक्स देना होगा।

    सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए जारी की गई गाइडलाइंस | Sovereign Gold Bond Scheme Guidelines

    • कोई भी स्थाई भारतीय नागरिक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीद और बेच सकता है।
    • 18 साल से कम वर्ष के नौजवान सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदना चाहते हैं, तो वह माता-पिता की तरफ से वह सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीद सकते हैं।
    • एक बात ध्यान देने योग्य है कि वर्तमान चल रहे गोल्ड रेट के आधार पर ही सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को खरीद और बेचने की कीमत निर्धारित की जाती है।
    • कुछ परिस्थितियों में टैक्स देना अनिवार्य होता है, इसलिए सॉवरेन गोल्ड बांड खरीदने / बेचने वाले को इस बात का ध्यान रखना होता है।
    • निवेश करने वाले व्यक्ति का बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है।
    • सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने के लिए आवेदक को इसकी पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लेना अनिवार्य है, तभी उन्हें निवेश करना चाहिए।
    • सॉवरेन गोल्ड बांड की कीमतें सोने की कीमतों के हिसाब से कम या ज्यादा होती रहती हैं, इस बात को ध्यान में रखते हुए ही निवेश करना चाहिए।
    • सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी की गई स्कीम है, इसलिए यह जोखिमों के अधीन नहीं है। इसलिए इस पर विश्वास किया जा सकता है।
    • सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड शुरू करने की तिथि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी की जाती है, उसी समय सॉवरेन गोल्ड बांड खरीद और बेच सकते हैं।
    • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा चल रही वर्तमान सोने की कीमतों की जानकारी भी दी जाती है, उसी हिसाब से प्रति ग्राम निवेश की सूची तैयार की जाती है।
    • प्रति ग्राम सोने की कीमत के हिसाब से ब्याज निवेशक को प्रदान किया जाता है।

    फिजिकल सोने की डिमांड को खत्म करने के लिए और किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो, इसीलिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड शुरू किए गए हैं। यदि कोई भी व्यक्ति निवेश करना चाहता है तो उन्हें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए ही निवेश करना चाहिए।

    सॉवरेन गोल्ड बांड काफी हद तक व्यापारियों और वे लोग जो निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए एक अच्छा अवसर होता है क्योंकि इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं है ना ही कोई हानि होने की परिस्थिति पैदा होती है। इसलिए जो भी निवेश करना चाहते हैं, उन्हें सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश करने के इच्छुक लोगों को सॉवरेन गोल्ड बांड जारी होने की तिथि से अवगत होना अति आवश्यक होता है और अतिथि से अवगत होने के लिए आरबीआई की वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है या एजेंट से / बैंकों से संपर्क भी किया जा सकता है।

    सरकारी योजना List 2021 प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2021

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here