Kisan Karj Mafi Yojana Chhattisgarh 2022 छत्तीसगढ़ किसान कर्ज माफी योजना 2022 List

0
3096
Kisan Karj Mafi Yojana Chhattisgarh 2022
Kisan Karj Mafi Yojana Chhattisgarh 2022

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सरकार आते ही मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने किसानों का कर्ज माफी का बड़ा एलान कर दिया। इस योजना के तहत राज्य के लगभग 16 लाख 65 हजार किसानों को लाभ मिलेगा। इसके अंतर्गत 6100 करोड़ ₹ किसानों का माफ़ किया जायेगा। इसी को देखते हुए 30 नवम्बर 2018 को सहकारी बैंक एवं छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक ने किसानों का अल्पकैं ऋण माफ़ कर दिया।वर्तमान में किसानो की बदहाली और ऋण के मकड़जाल में बुरी तरह फँसे सीमांत किसानों के लिए ये ऋण माफ़ी योजना निश्चित ही संजीवनी का काम करेगी। धान का कटोरा के नाम से प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ के किसानों की माली हालत बद से बदतर होती जा रही है। फसल पर प्राकृतिक आपदा का मार, दूसरी तरफ ऋणों का मकड़जाल किसानों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। ऐसे में किसानों के अनाज का अधिकतर लाभ बिचौलिये साहूकार ले उड़ते हैं। इस परिस्थिति में किसान में आत्महत्या की प्रवृति बलबती होती है। इन्ही त्रासदी के निजात हेतु सरकार ने किसान कर्ज माफ़ी योजना 2022 लाया है।

योजना का नाम किसान फसल कर्ज माफ़ी योजना छत्तीसगढ़
किसके द्वारा घोषणा हुई मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
योजना की तारीख 17 दिसम्बर, 2018
अवसर शपथ ग्रहण समारोह
लाभार्थी छत्तीसगढ़ का किसान
योजना की देखरेख छत्तीसगढ़ किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग

 

किसान कर्ज माफी योजना 2022 की मुख्य बातें (Kisan Karj Mafi Yojana Chhattisgarh 2022: Guidelines)

  • छत्तीसगढ़ के किसानों पर कर्ज के लदे हुई बोझ को कम करने के लिये बघेल सरकार ने इस योजना की घोषणा की।
  • इस योजना के तहत 65 लाख किसानों के अल्पकालीन कृषि ऋण सरकार माफ़ करेगी।
  • इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने यह फैसला लिया कि 30 नवम्बर 2018 तक जिस किसान ने भी छत्तीसगढ़ सहकारी बैंक और ग्रामीण बैंक से कर्ज लिया है। उनका कर्ज माफ कर दिया जायेगा।
  • इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के करीब 16 लाख किसानों को मिलेगा, जिनका करीब 6100 करोड़ ₹ का कर्जा है ये सारा कर्ज छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा माफ़ किया जायेगा।
  • वैसे तो अभी स्पष्ट नहीं किया गया है लेकिन एक अनुमान के अनुसार 2 लाख तक वाले ऋण को माफ़ कर सकते हैं।
  • इस योजना का दूसरा चरण भी प्रारम्भ हो चूका है। इसके तहत अब कॉमर्शियल बैंकों का ऋण भी माफ़ किया जायेगा।
  • दूसरे चरण में इस योजना के लिए 2100 करोड़ ₹ का बजट पास किया गया है।
  • क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक को 451 करोड़ ₹ छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को ऋण माफ़ी के लिए दिए हैं।

किसान कर्ज माफी योजना 2022 के लिये पात्रता (Kisan Karj Mafi Yojana Chhattisgarh 2022: Eligibility)

  • यह योजना सिर्फ छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए है। अतः इसके लिए किसान को छत्तीसगढ़ का निवासी होना आवश्यक है। इस योजना का लाभ लेने वाले किसानों को छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाणपत्र आवेदन के समय आवेदन के साथ संलग्न करना होगा।
  • सिर्फ फसल के लिए लिया गया लोन ही इस योजना के लिए मान्य होगा। अन्य उद्देश्य के लिए लिया गया लोन इस योजना के अंतर्गत मान्य नहीं है।
  • छत्तीसगढ़ किसान कर्ज माफ़ी योजना उन किसानों के लिए है जो सिर्फ खेती पर निर्भर हैं। इसके लिए किसानों को किसान कार्ड भी प्रस्तुत करना होगा।

जिलेवार किसान कर्ज लिस्ट जारी : छत्तीसगढ़ किसान कर्ज माफी के तहत आनेवाले  किसानों का लिस्ट आ गई है। जिसमे किसान अपना नाम देख सकते हैं। जिलेवार इस सूची की जानकारी दी गई है। इसमें किसानों का नाम, गांव का नाम , जिला का नाम और किसानों का कर्ज राशि दिखाया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप अपना नाम और लोन की सूची को देख सकते हैं। इस साइट पर जाने के बाद आप अपना जिला का नाम देखकर उसपर क्लिक करके देख सकते हैं।

http://mpkrishi.mp.gov.in/hindisite_New/indexhindi_New.aspx

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here