HP Rajiv Gandhi Digital Laptop Yojana 2022 हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी मुफ्त लैपटॉप योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन

0
1557
Rajiv Gandhi Digital Laptop Yojana 2022
Rajiv Gandhi Digital Laptop Yojana 2022

क्या आपको पता है राजीव गांधी लैपटॉप योजना क्या है और इसका लाभ कौन और कैसे उठा सकता है। हमारे देश में बहुत सी सरकारी योजनाए आती रहती है पर लोगों को उनके बारे में पता नहीं होता जिसके कारण को इसका लाभ नहीं उठा पाते। तो चलिए आज हम आपको बतायेगे कि राजीव गांधी लैपटॉप योजना क्या है। राजीव गांधी लैपटॉप योजना हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के मेधावी छात्रों के लिए चलाई जा रही एक योजना है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित करवाई जाने वाली 10वीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम के बाद बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं के शीर्ष बच्चों को चुना जाता है और इन्हें योजना के तहत लैपटॉप के लिए पात्र माना जाता है। बोर्ड की ओर से भेजी जाने वाली मेरिट लिस्ट के आधार पर ही बच्चों को निशुल्क लैपटॉप दिए जाते है। कांगड़ा मेधावी के बच्चों के लिए अभी तक लैपटॉप की सप्लाई नहीं आई है। सरकार सप्लाई भेजने के साथ ही मेधावियों की सूची भी कार्यालय में भेजती है। सूची के हिसाब से ही बच्चों को लैपटॉप बांटे जाते है।

हिमाचल प्रदेश सरकार का माना है कि अभी भी हिमाचल प्रदेश में बहुत से ऐसे गरीब और होनहार छात्र है। जो पैसों की कमी के कारण अपने लिए लैपटॉप नहीं ले पाते है। आज के समय में हम सभी लोगों जानते है कि हमारे जीवन में टैकनोलजी का क्या महत्त्व है। इस समय बच्चो के पास लैपटॉप और कंप्यूटर होना कितना जरूरी है ये बात हम सभी लोग जानते है। इस लिए हिमाचल प्रदेश सरकार चाहती है कि लैपटॉप के कारण बच्चों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। इस लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने राजीव गांधी लैपटॉप योजना चलाई। जिसके तहत गरीब बच्चों को फ्री में लैपटॉप मुहैया करवाए जा रहे है।

कैसे करे हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी मुफ्त लैपटॉप योजना 2022 के लिए आवेदन (Rajiv Gandhi Free Laptop Yojana 2022: Registration)

  1. जो भी हिमाचल प्रदेश का बच्चा राजीव गांधी लैपटॉप योजना के आवेदन लिए करना चाहता है। वो सबसे पहले हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी लैपटॉप योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये।
  2. ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको राजीव गांधी डिजिटल लैपटॉप योजना हिमाचल प्रदेश के लिए एप्लीकेशन फॉर्म मिलेगा।
  3. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी पूरी जानकारी भरें। और जो भी डाक्यूमेंट्स आपसे मगे जाये उनकी फोटो कॉपी एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अटैच करें।
  4. एप्लीकेशन फॉर्म को अच्छी तरह से भर कर इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर ही सब्मिट करें।

अगर हिमाचल प्रदेश का कोई बच्चा राजीव गांधी लैपटॉप योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहता है तो वो अपने स्कूल में ही इसके लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन करने के लिए बच्चे को अपने स्कूल के प्रधानाचार्य को अपने सारे जरूरी कागजात जमा करवाने होंगे। आप ऑफलाइन आवेदन कर के भी राजीव गांधी लैपटॉप योजना का पूरा लाभ उठा सकते है। और हिमाचल प्रदेश सरकार से मुफ्त लैपटॉप प्राप्त कर के अपना सुनहरा भविष्य बना सकते है।

राजीव गांधी मुफ्त लैपटॉप योजना 2022 का लाभ किन छात्रों को मिलता है (Rajiv Gandhi Free Laptop Yojana 2022: Benefits)

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गयी राजीव गांधी लैपटॉप योजना के तहत केवल 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को ही इसका लाभ मिलता है। इस योजना के तहत हिमाचल प्रदेश सरकार छात्रों को नि: शुल्क लैपटॉप मुहैया करती है। जिन भी छात्रों को राजीव गांधी लैपटॉप योजना में रुचि होती है हिमाचल प्रदेश सरकार उन छात्रों की मेरिट सूची की जाँच करती है।

हिमाचल प्रदेश के 12वीं कक्षा के छात्रों की मेरिट लिस्ट: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 12वीं की आधिकारिक मेरिट सूची को पहले ही जारी कर दिया है। मुफ्त लैपटॉप हर जिले के उप निदेशक द्वारा बाटे जाएंगे। हिमाचल प्रदेश मेरिट सूची के अनुसार योग्य छात्र अब इस हिमाचल प्रदेश बोर्ड लैपटॉप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

हिमाचल प्रदेश के 10वीं  कक्षा के छात्रों की मेरिट लिस्ट: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए मेरिट सूची जारी कर दी गई है। इस मेरिट सूची के आधार पर, पात्र छात्र अपनी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी लैपटॉप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गयी राजीव गांधी लैपटॉप योजना 2022 से जुडी कुछ महत्वपूर्ण बातें (Rajiv Gandhi Digital Laptop Yojana 2022: Important Things)

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गयी राजीव गांधी लैपटॉप योजना के अनुसार हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश के छात्रों को करीब 10000 मुफ्त लैपटॉप देकर सम्मानित करेंगे। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गयी यह योजना दसवीं और बाहरवीं के छात्रों के लिए है। राजीव गांधी लैपटॉप योजना के अनुसार 5000 लैपटॉप 10वीं कक्षा के छात्रों को दिए जाएगें और बाकी 5000 लैपटॉप 12वीं कक्षा के छात्रों को दिए जाएगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here