Bihar Kisan Samman Nidhi Yojana 2022 बिहार किसान सम्मान निधि योजना 2022- ऑनलाइन आवेदन

0
1348
Bihar Kisan Samman Nidhi Yojana 2021
Bihar Kisan Samman Nidhi Yojana 2021

बिहार सरकार ने युवाओं एवं महिलाओं के साथ साथ किसानों की समाधान के लिए भी एक योजना तैयार की है। इस योजना का नाम है “बिहार किसान सम्मान निधि योजना” । बिहार कृषि प्रधान राज्य है, किसान लोग आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में उनकी सहायता करने के लिए इस योजना की घोषणा की गई।

किसानों की दशा सुधारने के लिए और उनकी आय में वृद्धि के लिए इस योजना को आयोजित किया गया ताकि किसान परिवारों का जीवन स्तर भी ऊंचा उठ सके। वैसे तो इस योजना की शुरुआत 1 फरवरी, 2019 को की गई थी, पर क्रोना पैकेज के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल जी ने वित्तीय बजट 2019-20 के तहत कुछ नई तब्दीलियां करके किसानों को राहत पहुंचाने की कोशिश की है। श्री पीयूष गोयल जी ने किसानों को अप्रैल के पहले सप्ताह में कुछ धनराशि प्रदान करने की घोषणा की थी।

बिहार किसान सम्मान निधि योजना 2022 का मकसद (Bihar Kisan Samman Nidhi Yojana 2022: Objectives)

इस योजना का मूल मकसद किसानों की आर्थिक जरूरतों को पूरा करना है। “सेंट्रल गवर्नमेंट” की तरफ से जितनी भी वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। वह आवेदकों के खाते में 3 किस्तों के तौर पर पहुंचा दी जाएगी। जिससे किसानों की समस्याएं हल हो पाएंगी। इस योजना की कुल लागत 75000 करोड रुपए है।

बिहार किसान सम्मान निधि योजना 2022 के फायदे (Bihar Kisan Samman Nidhi Yojana 2022: Benefits)

  • योजना के अनुसार बिहार राज्य के किसानों को ₹2000 की राशि 3 किस्तों में प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत ₹6000 की वार्षिक आर्थिक मदद भी किसानों को मिलेगी।
  • कम भूमि वाले किसान इस योजना से लाभ उठाकर अपनी आय में बढ़ोतरी कर पाएंगे।
  • इस योजना के अनुसार 12 करोड लघु एवं सीमांतकिसानों को फायदा पहुंचाने का इरादा है।

बिहार किसान सम्मान निधि योजना 2022 का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों के लिए जारी किए गए दिशा निर्देश (Bihar Kisan Samman Nidhi Yojana 2022: Guidelines)

  • इस योजना का लाभ केवल बिहार के मूल निवासी ही कर सकते हैं।
  • जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर से कम भूमि है, वह इस योजना से लाभ उठा सकते हैं।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों का बैंक में खाता होना अनिवार्य है।
  • योजना के अंतर्गत एक परिवार में पति-पत्नी और उनके 18 साल से कम उम्र के बच्चे को शामिल किया गया है।
  • सरकारी कर्मचारी या मासिक पेंशन प्राप्त करने वाले किसान इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते।
  • डॉक्टर, वकील, सीए (CA), इंजीनियर आदि भी इस योजना के लाभ के पात्र नहीं बन सकते।
  • जिन किसानों की जमीन 2 हेक्टेयर से ज्यादा है, वह भी इस योजना के अंतर्गत फायदा नहीं उठा पाएंगे।
  • 1 फरवरी, 2020 के बाद खेत का बंटवारा कर के 2 हेक्टेयर से कम जमीन प्राप्त करने वाले किसान, अगले 5 सालों तक इस योजना के अंतर्गत कोई भी फायदा नहीं ले सकते। 5 साल बाद यानी कि 2025 में इस योजना में बदलाव किया जाएगा तब वह किसान इस योजना केलाभ उठाने के पात्र बन पाएंगे।

बिहार किसान सम्मान निधि योजना 2022 आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज (Bihar Kisan Samman Nidhi Yojana 2022: Required Documents)

  • आधार कार्ड
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • पते का सबूत जैसे कि बिजली का बिल, टेलीफोन बिल आदि
  • बैंक खाते की पासबुक
  • जमीन का रिकॉर्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

बिहार किसान सम्मान निधि योजना 2022 पंजीकरण प्रक्रिया (Bihar Kisan Samman Nidhi Yojana 2022: Registration Process)

  • इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आवेदन कर्ता को आधिकारिक वेबसाइट http://www.dbtagriculture.bihar.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • इस लिंक पर जाने के उपरांत कंप्यूटर स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा। इस होम पेज पर पंजीकरण / रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, क्लिक करने के बाद तीन ऑप्शन और दिखाई देंगे इनमें से रजिस्टर करने वाले ऑप्शन को क्लिक करना होगा।
  • इस ऑप्शन को क्लिक करने के बाद फ्रंट पेज खुल जाएगा, जहां पर आधार नंबरएवं नाम भरना होगा।
  • यह जानकारी भरने के बाद ऑथेंटिकेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, जैसे ही इस विकल्प पर क्लिक करेंगे। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP आ जाएगा। इस OTP को ओटीपी वाले ऑप्शन मेंभरना होगा।
  • Verification (valid OTP) हो जाने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर तीन विकल्प दिखाई देंगे, जिनमें से पंजीकरण (Registration) की ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके पश्चात रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सारी जानकारी जैसे कि नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर भरना होगा। अगर फोटो अपलोड करनेकी ऑप्शन हो तो, वहां पर फोटो अपलोड करनी होगी।
  • यह सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करके फॉर्म को सबमिट कर दिया जाएगा।
  • इस प्रकार पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक पंजीकरण नंबर (unique no.) प्राप्त होगा, जिसको भविष्य में इस्तेमाल किया जा सकता है, इसलिए इस पंजीकरण नंबर को कहीं नोट कर लेना चाहिए।
  • जो पंजीकरण नंबर सामने आया है, इस पंजीकरण नंबर का इस्तेमाल आवेदन फॉर्म के प्रिंट आउट एवं receipt को निकलवाने के लिए किया जाता है।

बैंक खाते की जांच

बैंक खाते की जांच के लिए भी https://dbtagriculture.bihar.gov.in/ पर एक ऑप्शन दे रखा है, जहां से किसान अपने आधार के लिंक बैंक खाते की जांच कर सकते हैं और यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि उन्होंने सारी जानकारी सही भरी है।

हेल्पलाइन नंबर (Help Line Number)

  • अगर किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है या कुछ समझ में नहीं आ रहा, तो हेल्पलाइन नंबरका इस्तेमाल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • Landline no. 0612223355
  • इस लैंडलाइन नंबर नंबर पर संपर्क करने का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक है और शनिवार- रविवार को छुट्टी रहेगी।

बिहार सरकार ने राज्य के किसानों की करोना काल में समस्या के समाधान के लिए जो योजनाएं तैयार की हैं। इन योजनाओं का लाभ उठाकर किसान वर्ग अपने जीवन को खुशहाल कर सकते हैं। कम भूमि वाले किसान निश्चिंत होकर अपनी खेतीबाड़ी को चला सकते हैं । जिससे वह अपना और अपने परिवार का गुजारा चलाने योग्य बन पाएंगे।

बिहार सरकारी योजना 2022 सरकारी योजना List 2022 प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2022

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here